logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कचीर में बाबा सैयद बली की मजार पर चादर चढ़ाई गई, हिंदू - मुस्लिम एकता की तहजीब मिली देखने को ककरवई। ककरवई क्षेत्र के ग्राम कचीर में शनिवार को इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा बाबा सैयद बली की मजार पर श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शब्बू ख़ां के मकान के पास से फातहा पढ़कर की गई, जिसके बाद गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ पूरे गांव में चादर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ग्राम भ्रमण के उपरांत मजार पर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार धर्म गुरुओं द्वारा चादर पेश की गई और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद मिलाद पढ़ी गई। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली, जहां दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस मौके पर अफ्तर रजा सुल्तानी (एरच शरीफ) ने मिलाद सुनाकर सराहना प्राप्त की। वहीं शेख इमाम उद्दीन (कबरई), बाबा बारसी (उरई), हाफिज मकसूद खां (खरगापुर), हाफिज बशीर राईन (गरौठा) और रफीक खान (गरौठा) सहित अन्य धर्म गुरुओं ने अपने विचार रखते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव (वीरू नाटा) ककरबई ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बुंदेला, रामनाथ यादव, हेमन्त यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), गुलजारी जायसवाल, धूराम परिहार, मुन्ना जायसवाल, प्रहलाद यादव, कल्लू साहू, भज्जू पांचाल, नरेंद्र प्रजापति, हसन खां, पतरौल खां, शब्बू ख़ां, सद्दीक खां, रहमान खां, बाबू खां, हल्के खां, सुलेमान, सिकंदर खां, मुसीद खां, वहीद, फिरोज, सगीर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

13 hrs ago
user_Hemant Yadav
Hemant Yadav
Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

कचीर में बाबा सैयद बली की मजार पर चादर चढ़ाई गई, हिंदू - मुस्लिम एकता की तहजीब मिली देखने को ककरवई। ककरवई क्षेत्र के ग्राम कचीर में शनिवार को इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा बाबा सैयद बली की मजार पर श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शब्बू ख़ां के मकान के पास से फातहा पढ़कर की गई, जिसके बाद गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ पूरे गांव में चादर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ग्राम भ्रमण के उपरांत मजार पर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार धर्म गुरुओं द्वारा चादर पेश की गई और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद मिलाद पढ़ी गई। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली, जहां दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस मौके पर अफ्तर रजा सुल्तानी (एरच शरीफ) ने मिलाद सुनाकर सराहना प्राप्त की। वहीं शेख इमाम उद्दीन (कबरई), बाबा बारसी (उरई), हाफिज मकसूद खां (खरगापुर), हाफिज बशीर राईन (गरौठा) और रफीक खान (गरौठा) सहित अन्य धर्म गुरुओं ने अपने विचार रखते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव (वीरू नाटा) ककरबई ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बुंदेला, रामनाथ यादव, हेमन्त यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), गुलजारी जायसवाल, धूराम परिहार, मुन्ना जायसवाल, प्रहलाद यादव, कल्लू साहू, भज्जू पांचाल, नरेंद्र प्रजापति, हसन खां, पतरौल खां, शब्बू ख़ां, सद्दीक खां, रहमान खां, बाबू खां, हल्के खां, सुलेमान, सिकंदर खां, मुसीद खां, वहीद, फिरोज, सगीर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ककरवई। गरौठा क्षेत्र के कचीर ककरवई मौजे में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खेतों की ओर से तेज धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पास में काम कर रहे किसानों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो खेतों में पड़ी पराली में आग लगी हुई थी, जो धीरे-धीरे फैलती जा रही थी। किसानों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग आसपास के कई खेतों में फैल गई, जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड गरौठा को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ी क्षति टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ खेतों में रखी पराली जलकर राख हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की फसलों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    1
    ककरवई।
गरौठा क्षेत्र के कचीर ककरवई मौजे में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खेतों की ओर से तेज धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पास में काम कर रहे किसानों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो खेतों में पड़ी पराली में आग लगी हुई थी, जो धीरे-धीरे फैलती जा रही थी।
किसानों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग आसपास के कई खेतों में फैल गई, जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड गरौठा को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ी क्षति टल गई।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ खेतों में रखी पराली जलकर राख हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की फसलों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_Hemant Yadav
    Hemant Yadav
    Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तहसील टहरौली क्षेत्र के बघैरा में विधायक निधि से निर्मित नाला अब ग्रामीणों के लिए परेशानी बन चुका है क्योंकि नाले की गहराई एवं लंबाई ज्यादा होने से नाले के दूसरी तरफ़ रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है कई बार लोगों ने नाला निर्माण कराने वाले लोगों से नाला को पाटने की बात कही लेकिन किसी ने भी नहीं सुना नाला खुला एवं गहरा होने के कारण ग्रामीणों को हादसे का खतरा बना रहता है पालतू जानवर नाले में गिरकर मर जाते हैं जिससे ग्रामीणों को रोज की तरह आने जाने में लकड़ियों के सहारे निकलना पड़ता है आज सोमवार को समय 3 बजे स्थानीय विधायक के काम की ग्रामीणों ने सराहना की और पूरे नाले को ढकने की मांग भी उठाई है
    1
    तहसील टहरौली क्षेत्र के बघैरा में विधायक निधि से निर्मित नाला अब ग्रामीणों के लिए परेशानी बन चुका है क्योंकि नाले की गहराई एवं लंबाई ज्यादा होने से नाले के दूसरी तरफ़ रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है कई बार लोगों ने नाला निर्माण कराने वाले लोगों से नाला को पाटने की बात कही लेकिन किसी ने भी नहीं सुना नाला खुला एवं गहरा होने के कारण ग्रामीणों को हादसे का खतरा बना रहता है पालतू जानवर नाले में गिरकर मर जाते हैं जिससे ग्रामीणों को रोज की तरह आने जाने में लकड़ियों के सहारे निकलना पड़ता है आज सोमवार को समय 3 बजे स्थानीय विधायक के काम की ग्रामीणों ने सराहना की और पूरे नाले को ढकने की मांग भी उठाई है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by GIRENDRA SINGH
    1
    Post by GIRENDRA SINGH
    user_GIRENDRA SINGH
    GIRENDRA SINGH
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • कोंच में मुर्गा की उधारी के 540 रुपये मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच में मुर्गा की उधारी के 540 रुपये मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन शिवपाल सिंह प्रधान संपादक
    1
    जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन
शिवपाल सिंह
प्रधान संपादक
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार आशीष (40) पुत्र मानसिंह निवासी एट तथा दूसरी बाइक पर मनमोहन (45) और रामलाल (30) निवासी हरदुआ आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी जय वीर यादव और मोहन शर्मा ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ओ.पी. राठौर एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार आशीष (40) पुत्र मानसिंह निवासी एट तथा दूसरी बाइक पर मनमोहन (45) और रामलाल (30) निवासी हरदुआ आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी जय वीर यादव और मोहन शर्मा ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ओ.पी. राठौर एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #बंगाल जीत के बाद मोदी जी का पहला बयान। ✍️आज जब भाजपा जीती है तो ‘बदला’ नहीं, ‘बदलाव’ की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए। #bangal #uttarakhand #bangaal #assam #पश्चिमबंगाल #bangalnews #bangalchunav
    1
    #बंगाल जीत के बाद मोदी जी का पहला बयान।
✍️आज जब भाजपा जीती है तो ‘बदला’ नहीं, ‘बदलाव’ की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।
#bangal #uttarakhand #bangaal #assam #पश्चिमबंगाल #bangalnews #bangalchunav
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, साइकिल से जाते समय गिरा, पुलिस जांच में जुटी
    1
    कोंच में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, साइकिल से जाते समय गिरा, पुलिस जांच में जुटी
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.