PRESS NOTE 3 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में मनाया गया वृद्धजन दिवस प्रतापगढ़, 11 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह (वृद्ध, बेघर एवं निराश्रित व्यक्तियों के लिए) में बुधवार को वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसजेईडी के कनिष्ठ सहायक दशरथ कलाल सहित अन्य कार्मिक एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. टी.आर. आमेटा ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से समाज को दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों के सम्मान एवं उनके बेहतर जीवन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। परिवार और समाज के सहयोग से ही वृद्धजन सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनका हालचाल भी जाना गया। बात दें की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, बांसवाड़ा रोड, प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 9 मार्च को डॉ. राजकुमार जोशी एवं उनकी टीम द्वारा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, नेत्र एवं श्रवण जांच तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। दूसरे दिन 10 मार्च को पुनर्वास गृह की बाहरी दीवारों पर प्रकृति संरक्षण, सकारात्मक संदेश, पारिवारिक मूल्यों एवं सम्मान की भावना दर्शाने वाले चित्र बनाए गए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गईकार्यक्रम के अंतिम दिन 11 मार्च को वृद्धजनों की देखभाल से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. टी.आर. आमेटा ने की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जिले में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का संचालन रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 75 व्यक्तियों की है। यहां वृद्धजन, बेघर, निराश्रित, असहाय एवं एकल महिलाएं निवास कर सकती हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह की मैनेजर उर्मिला कुमारी, व्यवस्थापक प्रभु राम चौधरी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
PRESS NOTE 3 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में मनाया गया वृद्धजन दिवस प्रतापगढ़, 11 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह (वृद्ध, बेघर एवं निराश्रित व्यक्तियों के लिए) में बुधवार को वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसजेईडी के कनिष्ठ सहायक दशरथ कलाल सहित अन्य कार्मिक एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. टी.आर. आमेटा ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से समाज को दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों के सम्मान एवं उनके बेहतर जीवन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं,
जिनका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। परिवार और समाज के सहयोग से ही वृद्धजन सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनका हालचाल भी जाना गया। बात दें की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, बांसवाड़ा रोड, प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 9 मार्च को डॉ. राजकुमार जोशी एवं उनकी टीम द्वारा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, नेत्र
एवं श्रवण जांच तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। दूसरे दिन 10 मार्च को पुनर्वास गृह की बाहरी दीवारों पर प्रकृति संरक्षण, सकारात्मक संदेश, पारिवारिक मूल्यों एवं सम्मान की भावना दर्शाने वाले चित्र बनाए गए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गईकार्यक्रम के अंतिम दिन 11 मार्च को वृद्धजनों की देखभाल से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. टी.आर. आमेटा ने की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जिले में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का संचालन रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 75 व्यक्तियों की है। यहां वृद्धजन, बेघर, निराश्रित, असहाय एवं एकल महिलाएं निवास कर सकती हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह की मैनेजर उर्मिला कुमारी, व्यवस्थापक प्रभु राम चौधरी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- नीमच रोड का नाला बना अतिक्रमण का शिकार, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप सबहेडिंग: सड़क से करीब 40 फीट दूर तक चल रहा व्यवसाय, नाले की जगह पर किए गए निर्माण से पानी निकासी प्रभावित प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास अवैध तरीके से निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से लगभग 40 फीट दूर तक व्यवसाय किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार नाले के आसपास इस तरह का निर्माण प्रतिबंधित माना जाता है। इसके बावजूद लंबे समय से यहां अतिक्रमण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले पर अतिक्रमण होने से बरसात के समय पानी निकासी की समस्या और जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों की मांग: क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।3
- Post by Parmeshvar redash4
- Post by Baba1
- UPSC मैं चयन होने पर शामगढ़ में पहुंचे किया गया नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर मिठाई बाटकर स्वागत ,अंकुश पाटीदार का नगर की जनता ने भव्य स्वागत किया। अंकुश पाटीदार छोटे से गांव नारिया बुजुर्ग के रहने वाले हैं। पिता अंबाराम पाटीदार खेती संभालते हैं। और घर पर रहकर अंकुश ने पढ़ाई की और बड़ा स्थान हासिल किया । पिता बोले घर पर रहकर पढ़ाई करते हुए कहा था, आज उसका सपना साकार हुआ।1
- छोटी सादडी स्वरगिय मनीष सोंनी की स्मृति में दिनाक 16 तीन 26 को हिंदू धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ईस शिविर में रक्तदान करने वालेपुरुष को ₹1 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा व महिला रक्तडाटा को ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा2
- Post by Ajad Mansuri1
- Post by Devilalmeena Meena1
- नीमच रोड का नाला बना अतिक्रमण का शिकार, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप सबहेडिंग: सड़क से करीब 40 फीट दूर तक चल रहा व्यवसाय, नाले की जगह पर किए गए निर्माण से पानी निकासी प्रभावित प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास अवैध तरीके से निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से लगभग 40 फीट दूर तक व्यवसाय किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार नाले के आसपास इस तरह का निर्माण प्रतिबंधित माना जाता है। इसके बावजूद लंबे समय से यहां अतिक्रमण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले पर अतिक्रमण होने से बरसात के समय पानी निकासी की समस्या और जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों की मांग: क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।3