logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में भीषण हादसा: डंपर से टकराकर नहर में गिरी मजदूरों से भरी बस Kanpur के बिधनू क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक निजी बस की आमने-सामने डंपर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार मजदूर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। अब तक 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।

2 hrs ago
user_JANTA DARPAN
JANTA DARPAN
Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कानपुर में भीषण हादसा: डंपर से टकराकर नहर में गिरी मजदूरों से भरी बस Kanpur के बिधनू क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक निजी बस की आमने-सामने डंपर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार मजदूर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। अब तक 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।

More news from Lucknow and nearby areas
  • *नवागत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ जनपद के विकास के विभिन्न मुद्दों पर की गई प्रेसवार्ता।* सुलतानपुर 07 मई/नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला,अधीक्षण अभियंता विद्युत धीरज सिंहा,मुख्य चिकित्साधिकारी भारत भूषण की उपस्थिति में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जनपद के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मीडिया बंधुओं के सुझावों एवं आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान आगामी जनगणना-2027 के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा अपील की गयी कि स्व-गणना कर आम जनमानस को भी इसके लिये प्रेरित करें। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े संकलित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 के संबंध में आमजन को जागरूक करने में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए, जिससे प्रत्येक नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान कर सके। पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रेस क्लब की मरम्मत एवं उसके साफ-सफाई, विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याओं जैस-स्मार्ट मीटर व कटौती आदि, जनपद में सफाई व्यवस्था, नया जिला अस्पताल बनवाने, पं0 दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ कार्ड का अस्पतालों में न कार्य करने, पत्रकारों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने, नालों की सफाई, भू-माफिया द्वारा सरकारी भूमि व तालाबो पर किये जा कब्जे, खनन इंपेक्टर के पद रिक्त रहने, कांशीराम आवास योजना में अवैध रूप से हो रहे कब्जे, जनपद में औद्योगिक विकास किये जाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने, जलभराव की समस्या को ठीक किये जाने, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की धीमी गति की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि इन मुद्दों की समीक्षा कर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। भ्रष्टाचार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की वह स्वयं निगरानी करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाएं ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की, जिससे समाज में सही संदेश जाए और विकास कार्यों को गति मिले। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी नियमित संवाद बनाए रखने की बात कही। ---------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    *नवागत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ जनपद के विकास के विभिन्न मुद्दों पर की गई प्रेसवार्ता।*
सुलतानपुर 07 मई/नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला,अधीक्षण अभियंता विद्युत धीरज सिंहा,मुख्य चिकित्साधिकारी भारत भूषण की उपस्थिति में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जनपद के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मीडिया बंधुओं के सुझावों एवं आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान आगामी जनगणना-2027 के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा अपील की गयी कि स्व-गणना कर आम जनमानस को भी इसके लिये प्रेरित करें। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े संकलित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 के संबंध में आमजन को जागरूक करने में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए, जिससे प्रत्येक नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान कर सके।
पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रेस क्लब की मरम्मत एवं उसके साफ-सफाई, विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याओं जैस-स्मार्ट मीटर व कटौती आदि, जनपद में सफाई व्यवस्था, नया जिला अस्पताल बनवाने, पं0 दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ कार्ड का अस्पतालों में न कार्य करने, पत्रकारों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने, नालों की सफाई, भू-माफिया द्वारा सरकारी भूमि व तालाबो पर किये जा कब्जे, खनन इंपेक्टर के पद रिक्त रहने, कांशीराम आवास योजना में अवैध रूप से हो रहे कब्जे, जनपद में औद्योगिक विकास किये जाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने, जलभराव की समस्या को ठीक किये जाने, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की धीमी गति की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि इन मुद्दों की समीक्षा कर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। भ्रष्टाचार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की वह स्वयं निगरानी करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाएं ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।        
जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की, जिससे समाज में सही संदेश जाए और विकास कार्यों को गति मिले। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी नियमित संवाद बनाए रखने की बात कही।
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    8 min ago
  • लखनऊ बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल
    1
    लखनऊ बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल
    user_आप बीती जग बीती न्यूज़
    आप बीती जग बीती न्यूज़
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • लखनऊ पुलिस लाइन के सिपाही ने वीडियो जारी कर ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। CM से न्याय की गुहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लखनऊ पुलिस लाइन से जुड़े एक वायरल वीडियो में सिपाही ने ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।
    1
    लखनऊ पुलिस लाइन के सिपाही ने वीडियो जारी कर ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। CM से न्याय की गुहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
लखनऊ पुलिस लाइन से जुड़े एक वायरल वीडियो में सिपाही ने ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
वीडियो में सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इकाना स्टेडियम में तीसरी बार बारिश की वजह से खेल रुका* लखनऊ.. *इकाना स्टेडियम में तीसरी बार बारिश की वजह से खेल रुका* *लखनऊ कर रही है पहले बैटिंग मिचेल मार्च ने शानदार सेंचुरी जड़ी*
    1
    इकाना स्टेडियम में तीसरी बार बारिश की वजह से खेल रुका* 
लखनऊ..
*इकाना स्टेडियम में तीसरी बार बारिश की वजह से खेल रुका* 
*लखनऊ कर रही है पहले बैटिंग मिचेल मार्च ने शानदार सेंचुरी जड़ी*
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले – “आप हारी नहीं हैं” Akhilesh Yadav ने कोलकाता में Mamata Banerjee से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा, “आप हारी नहीं हैं।” दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और समर्थक अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    1
    कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले – “आप हारी नहीं हैं”
Akhilesh Yadav ने कोलकाता में Mamata Banerjee से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा, “आप हारी नहीं हैं।”
दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और समर्थक अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस लाइन से सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल राजधानी लखनऊ पुलिस लाइन से सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल!! ड्यूटी लगाने के नाम पर सिपाही ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप!! वीडियो के माध्यम से सुनील कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार!! बताया जा रहा है वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है!!
    1
    पुलिस लाइन से सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल
राजधानी लखनऊ पुलिस लाइन से सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल!!
ड्यूटी लगाने के नाम पर  सिपाही ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप!!
वीडियो के माध्यम से सुनील कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार!!
बताया जा रहा है वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है!!
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • थाना सुशान्तगोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सफल अनावरण करते हुए DCP साउथ द्वारा दी गई जानकारी Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्तगोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सफल अनावरण करते हुए DCP साउथ की बाइट!!
    1
    थाना सुशान्तगोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सफल अनावरण करते हुए DCP साउथ द्वारा दी गई जानकारी
Lko Big Breaking 
राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्तगोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सफल अनावरण करते हुए DCP साउथ की बाइट!!
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ पुलिस लाइन्स में आरक्षी द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में जांच कमेटी गठित। रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। लखनऊ पुलिस लाइन्स में नियुक्त आरक्षी द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
    1
    लखनऊ पुलिस लाइन्स में आरक्षी द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में जांच कमेटी गठित। रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
लखनऊ पुलिस लाइन्स में नियुक्त आरक्षी द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.