बामपुर,चेहरा में दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता देर रात्रि संपन्न इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने जीती पुष्पा शुक्ला स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी. अंसार क्लब मंडौर की टीम बनी प्रतियोगिता की उपविजेता। बामपुर,चेहरा में दो दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता देर रात्रि संपन्न। मेजा, प्रयागराज : स्थानीय मांडा क्षेत्र के बामपुर चेहरा ग्राउंड पर लहरी भैया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता देर रात्रि संपन्न हुई। स्व.पुष्पा शुक्ला की स्मृति में देर रात्रि खेली गई ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण रहा। जिसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज की टीम ने देर रात्रि खेलें गए फाइनल मैच के मुकाबले में अंसार क्लब मंडौर,फूलपुर की टीम को 25 - 17, 22 - 25 व 25 - 19 अंकों से हराकर पुष्पा शुक्ला स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज के कप्तान खिलाड़ी विवेक शुक्ला, अक्षय श्रीवास्तव व आशीष यादव तथा उपविजेता टीम अंसार क्लब मंडौर के खिलाड़ी आजम खां व अफसर ख़ान का खेल विशेष रूप से सराहनी रहा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था। खेल प्रारंभ होने से पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष के.वी.एल.श्रीवास्तव ने स्व.पुष्पा शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त प्रतियोगिता के दौरान खेले गए क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैचों में कंबाइंड वॉलीबाल क्लब बामपुर चेहरा ने फ्रेंड्स क्लब मेंजा को, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ने युवा वॉलीबाल क्लब को, वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर ने मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर को, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में शिवाजी क्लब एडीए नैनी को, इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने कमासिन वॉलीबाल क्लब को, लालगंज स्पोर्टिंग क्लब ने भास्कर क्लब महेवा को, सिगरा स्पोर्टिंग क्लब ने यूनाइटेड वॉलीबाल क्लब को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया था। खेल समाप्ति के पश्चात एसोसिएशन के संरक्षक श्यामकांत शुक्ला ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी व ग्यारह हजार रुपए नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सात हजार रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन समिति की ओर से गणेश शंकर उर्फ बाबा गिरी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान बामपुर तथा अजय तिवारी, विनोद पांडेय, हरिदास आदि बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।।

- यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- प्रयागराज।मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर चिरैया मोड़ पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय व उपनिरीक्षक राम अभिलाष सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई।1
- प्रयागराज मेजा रामनगर दिव्या भाव सजा है मां का दरबार महिला एवं पुरुष दर्शन करने के लिए सुबह 5:00 बजे से मां के चरणों में अर्जी लगाने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अर्जी लगाई वहीं पर भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय शंकर लाल केसरी ने एसीपी में जा एसपी उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा इस मेले का संचालक हम कई साल से करते आ रहे हैं मां के चरणों की सेवा करते आ रहे हैं लेकिन ऐसा एसीपी नहीं आया जो इतनी सुरक्षा व्यवस्था दे सके लेकिन यहां पर भेजो एसीपी ने जो व्यवस्था कर दिया वह सराहनी है मैया करें वह आगे बढ़े3
- मेजा, प्रयागराज। मेजा खास निवासी गुलाम साबिर उर्फ सोनू अंसारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज से स्टाफ नर्स और डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत की है। उनका आरोप है कि उनकी बहन सना को प्रसव पीड़ा के दौरान उचित उपचार नहीं मिला, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। साबिर ने बताया कि उनकी बहन को 17 फरवरी को सीएचसी मेजा में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने लापरवाही और अप्रशिक्षित तरीके से प्रसव कराया, जिससे शरीर के ऊपर और नीचे के हिस्से में चीरा लग गया और सिलाई भी ठीक से नहीं की गई। इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और महिला की हालत बिगड़ती चली गई। गुलाम साबिर का आरोप है कि स्टाफ नर्स लगातार मोबाइल पर व्यस्त थीं, जिससे उनकी बहन की हालत पर समय से ध्यान नहीं दिया गया। जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुरेश सोनकर को बुलाया गया तो वे मरीज को देखने तक नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन अपनी बहन को निजी साधन से जिला अस्पताल गंगोत्री ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया। साबिर ने बताया कि 18 फरवरी 2026 से अब तक इलाज पर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बहन के इलाज के लिए उन्हें ब्याज पर पैसे लेकर खर्च करना पड़ रहा है। पीड़ित ने सीएमओ से दोषी स्टाफ नर्स और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीएमओ द्वारा जांच टीम गठित की गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मेजर एसके सिंह सीएचसी मेजा पहुंचकर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा एक अन्य शिकायती पत्र में सीएचसी अधीक्षक पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जबकि बताया गया कि उस समय अधीक्षक ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इस मामले में स्टाफ नर्स का कहना है कि प्रसव सही तरीके से कराया गया है और पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं अधीक्षक ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के समर्थन में सबूत देने होंगे। फिलहाल डिप्टी सीएमओ जांच कर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप चुके हैं।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- कौंधियारा क्षेत्र के जारी पुलिस चौंकी के सामने स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में कई दिनों से डॉक्टर की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। 11 बजे तक अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं आया, जिससे मुखी सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ रही हैं। ग्रामीणों ने भ्रष्ट डॉक्टर के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Ved Prakash Pandey1
- मेजा प्रयागराज। क्षेत्र रामनगर में आदिशक्ति मां शीतला धाम रामनगर महिलाओं की भीड़ सुबह से ही खाता लग गया और इस भीड़ को निगरानी करने के लिए आपको बता दे कि प्रशासन भी यहां पूरी तरह मौजूद है और रोड पर आने जाने वाले वाहनों को पर निगरानी रखी जा रही है जैसा की रामनगर मार्केट में ताकि जाम न लग सके जिसकी वजह से प्रशासन यहां मौजूद है1