ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: शादी से इनकार करने पर 17 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार मध्य भारत न्यूज़ | ग्वालियर ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी से इनकार करने पर एक 17 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के मात्र 12 घंटे के भीतर इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने जताया था संदेह सोमवार को कैंसर पहाड़िया के पास झाड़ियों में एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। किशोरी के गले पर घोंटने के स्पष्ट निशान मिले। मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी सेंटर में काम करती थी और रविवार रात घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी व अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की। सीसीसीटीवी फुटेज और मांगकर लाई गई कार से मिला सुराग जाँच के दौरान पुलिस को दुकान के बाहर आरोपी का रेकी करते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला। वारदात में इस्तेमाल हुई बलेनो कार के नंबर से पुलिस उसके मालिक तक पहुँची, जिससे पता चला कि मुख्य आरोपी ईशान खान कार मांगकर ले गया था। शादी से मना करने पर बनाई थी हत्या की योजना पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ईशान और किशोरी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। हाल ही में किशोरी उससे दूरी बनाने लगी थी और परिजनों द्वारा रिश्ता कहीं और तय किए जाने पर नाराज ईशान ने हत्या की साजिश रची। रविवार रात उसने अपने दोस्त अरबाज खान के साथ मिलकर किशोरी को केआरजी कॉलेज के पास से जबरन कार में बैठाया और कैंसर पहाड़िया ले गया। वहाँ शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर अरबाज ने किशोरी के हाथ पकड़े और ईशान ने चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का वक्तव्य एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायत और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ईशान खान और अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी जब्त कर ली गई है और पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

- सतना सांसद श्री गणेश सिंह अपने जारी एक बयान में कहा है कि रात से फिर से बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। सेमरावल नदी में काफी पानी बढ़ गया है और कोटर-बिरसिंहपुर का रास्ता भी लगभग बंद होने की स्थिति में आ चुका है और फिर से निचले स्तर पर पानी भरेगा। मैंने कलेक्टर महोदय से कहा है कि तत्काल टमस बराज बांध के सारे गेट खोल दिए जाएं ताकि पानी का जमाव न होने पाए। इसी तरह से चित्रकूट मंदाकिनी नदी में भी पानी की गति बढ़ती जा रही है, उसका जल स्तर बढ़ता जा रहा है। मै वहां के लोगों से भी अपील करता हूँ कि सब लोग सतर्क रहें, प्रशासन भी सतर्क रहे, जनसेवी संस्थाएं भी सतर्क रहें, कार्यकर्ता भी सतर्क रहें और हर एक परिवारों से मेरी अपेक्षा है कि कृपया करके सुरक्षित स्थान पर अपने आप को, अपने परिवार के लोगों को लेकर के पहुँचें। धन्यवाद। सतना सांसद श्री गणेश सिंह अपने जारी एक बयान में कहा है कि रात से फिर से बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। सेमरावल नदी में काफी पानी बढ़ गया है और कोटर-बिरसिंहपुर का रास्ता भी लगभग बंद होने की स्थिति में आ चुका है और फिर से निचले स्तर पर पानी भरेगा। मैंने कलेक्टर महोदय से कहा है कि तत्काल टमस बराज बांध के सारे गेट खोल दिए जाएं ताकि पानी का जमाव न होने पाए। इसी तरह से चित्रकूट मंदाकिनी नदी में भी पानी की गति बढ़ती जा रही है, उसका जल स्तर बढ़ता जा रहा है। मै वहां के लोगों से भी अपील करता हूँ कि सब लोग सतर्क रहें, प्रशासन भी सतर्क रहे, जनसेवी संस्थाएं भी सतर्क रहें, कार्यकर्ता भी सतर्क रहें और हर एक परिवारों से मेरी अपेक्षा है कि कृपया करके सुरक्षित स्थान पर अपने आप को, अपने परिवार के लोगों को लेकर के पहुँचें। धन्यवाद।1
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 1 सितंबर 2026 दिन मंगलवार के आज के दर्शन श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 1 सितंबर 2026 दिन मंगलवार के आज के दर्शन2
- खबर अमरपाटन/ लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता । गऊघाट पुल पर जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा। ताला ,मुकुंदपुर लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं ब्रेकिंग मैहर लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता । गऊघाट पुल पर जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा। ताला ,मुकुंदपुर लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर के मुरजुआ नदी पर बने गऊघाट पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। जलस्तर बढ़ने से मुकुंदपुर वाया ताला - अमरपाटन मुख्य मार्ग बंद हो गया है। जिससे मुकुंदपुर, जमुना, कस्तरा सहित दर्जनों गांवों का आवागमन संपर्क पूरी तरह टूट गया है। सूचना मिलते ही ताला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेड और जाली लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी है। लोगों को पुल पार न करने की समझाइश दी जा रही है। वहीं ग्राम कस्तरा का रपटा भी उफान पर है, जिससे कस्तरा गांव पूरी तरह से टापू बन गया है। पुलिस लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रही है और लोगों से नदी के पास न जाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग तेज बहाव में नदी में तैराकी कर रहे हैं, जो किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकता है।2
- रामनगर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में जनचौपाल, पुलिस ने किया जागरूक मैहर/रामनगर। रामनगर थाना अंतर्गत मर्यादपुर में चौकी प्रभारी मर्यादपुर के नेतृत्व में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने आमजनों को महिला अपराध, साइबर अपराध, नशीली कफ सिरप के दुरुपयोग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही नशीली कफ सिरप की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि अपराधों की रोकथाम में आमजन का सहयोग और जागरूकता बेहद जरूरी है।2
- सतना: लगातार बारिश से मझगवां जनपद में धंसा डेंगरहट-खोड़री का पुल, आवागमन पूरी तरह ठप्प! सतना: लगातार बारिश से मझगवां जनपद में धंसा डेंगरहट-खोड़री का पुल, आवागमन पूरी तरह ठप्प! सतना जिले के मझगवां जनपद क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है! सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते डेंगरहट-खोड़री मार्ग पर बना पुल अचानक धंस गया है। पुल का बड़ा हिस्सा धंसने और सड़क फटने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और पानी के तेज बहाव से सड़क नीचे धंस गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। #SatnaNews #Majhgawan #MonsoonUpdates #MPNews #BreakingNews #PardesNews #RoadDamage #UnchehraNews #SatnaRain #HeavyRainfall1
- खबर/मैहर/अमरपाटन मध्यप्रदेश टूरिज्म के अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने मदीना भवन का किया निरीक्षण* *मध्यप्रदेश टूरिज्म के अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने मदीना भवन का किया निरीक्षण* मैहर मे संगीत सम्राट बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां की समृद्ध संगीत विरासत को संरक्षित करने और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उनकी कला एवं योगदान से परिचित कराने की दिशा में मैहर में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने सोमवार को मदीना भवन पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने बाबा द्वारा तैयार किए गए मैहर बैंड, नल तरंग सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों तथा उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने मदीना भवन के पुनरुद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, एसडीएम, समाजसेवी डॉ. कैलाश जैन, मदीना भवन के ट्रस्टी सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- सतना के गिद्दूरी बांध में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय बालक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर *सतना के गिद्दूरी बांध में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय बालक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर* सतना (मध्य प्रदेश): जैतवारा थाना क्षेत्र के गोरसरी निवासी और हाल ही में शास्त्री नगर (शेर गंज, थाना सिविल लाइन) में रह रहे 14 वर्षीय असीम उर्फ सनम कोल (पिता - संदीप कोल) का शव गिद्दूरी बांध से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, असीम कल पेटेक सिटी के पीछे बने गिद्दूरी बांध में नहाने गया था, जिसके बाद वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह बालक के शव को बांध से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #SatnaPolice #GidduriDam #Satna #UnchehraNews #Jaitwara #CivilLineSatna #MPNews #SatnaUpdate #CrimeNewsSatna1
- 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग | मझगवां में झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप मझगवां में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत! कानपुर पटनी निवासी घनश्याम मवाशी के करीब 4 माह के मासूम बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन ने कल मझगवां स्थित अवधेश गर्ग के क्लीनिक में इलाज कराया। इलाज के बाद परिजन बच्चे को लेकर अपने गृह ग्राम कानपुर पटनी चले गए। बताया जा रहा है कि रात में बच्चे की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। बरसात के चलते परिजन सुबह बच्चे को लेकर मझगवां अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 👉 परिजनों ने इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। 👉 मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। नोट: यह खबर परिजनों द्वारा बताए गए घटनाक्रम और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का बयान एवं प्रशासनिक जांच सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #चित्रकूट #मझगवां #ब्रेकिंगन्यूज #मासूमकीमौत #स्वास्थ्यव्यवस्था #कानपुरपटनी 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग | मझगवां में झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप मझगवां में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत! कानपुर पटनी निवासी घनश्याम मवाशी के करीब 4 माह के मासूम बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन ने कल मझगवां स्थित अवधेश गर्ग के क्लीनिक में इलाज कराया। इलाज के बाद परिजन बच्चे को लेकर अपने गृह ग्राम कानपुर पटनी चले गए। बताया जा रहा है कि रात में बच्चे की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। बरसात के चलते परिजन सुबह बच्चे को लेकर मझगवां अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 👉 परिजनों ने इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। 👉 मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। नोट: यह खबर परिजनों द्वारा बताए गए घटनाक्रम और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का बयान एवं प्रशासनिक जांच सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #चित्रकूट #मझगवां #ब्रेकिंगन्यूज #मासूमकीमौत #स्वास्थ्यव्यवस्था #कानपुरपटनी1
- 🚨 BREAKING NEWS | रामघाट (UP) 🌊 बाढ़ के बीच NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन रामघाट (उत्तर प्रदेश) में बाढ़ के चलते फंसे स्थानीय लोगों को NDRF की टीम लगातार रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। ⚠️ मुश्किल हालात में NDRF के जवानों का रेस्क्यू अभियान जारी। 📍 रामघाट, उत्तर प्रदेश #BreakingNews #Ramghat #UP #NDRF #RescueOperation #Flood #Chitrakoot 🚨 BREAKING NEWS | रामघाट (UP) 🌊 बाढ़ के बीच NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन रामघाट (उत्तर प्रदेश) में बाढ़ के चलते फंसे स्थानीय लोगों को NDRF की टीम लगातार रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। ⚠️ मुश्किल हालात में NDRF के जवानों का रेस्क्यू अभियान जारी। 📍 रामघाट, उत्तर प्रदेश #BreakingNews #Ramghat #UP #NDRF #RescueOperation #Flood #Chitrakoot1