जनशताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे दो यात्री पकड़े, 2920 रुपये जुर्माना वसूला संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। कोटा से हजरत निजामुद्दीन जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12059) में बिना टिकट यात्रा कर रहे दो यात्रियों को रेलवे टीम ने पकड़ लिया। टिकट जांच के दौरान दोनों से कुल 2920 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीटीआई पंकज शुक्ला ने जब दोनों युवकों से यात्रा टिकट दिखाने को कहा, तो वे खुद को लॉ स्टूडेंट बताते हुए उनसे बहस करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। स्थिति को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों पर कुल 2920 रुपये का दंड लगाया, जिसमें 920 रुपये पेनल्टी चार्ज और 2000 रुपये कोर्ट जुर्माना शामिल था। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

- Post by News 931
- डीग में कामां रोड पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया मोर्चरी में मृतक बाईक सवार है कामां थाना के गॉव छिछरवाडी निवासी रामेश्वर पुत्र फूल सिंह लोधा मृतक रोजाना की तरह मजदूरी कर लौट रहा था डीग से कामां डीग कस्बे में कामां रोड स्थित रेलवे फाटक के पास की घटना1
- Post by Dk rajput Rajput1
- हाईवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत डीग कामा मार्ग पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ हादसा डीग ।डीग-कामा रोड पर हीरो बाइक एजेंसी के सामने मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे एक हाइवा ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना कोतवाली के Si अमर सिंह गुर्जर ने बताया है कि बाइक सवार कामा थाने के गांव छिछरवाड़ी का निवासी था। उन्होंने बताया है कि मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे गांव छिछरबाड़ी निवासी रामेश्वर करीब 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा बाइक से अपने गांव छिछरवाडी जा रहा था। इसी दौरान डीग कामा रोड पर रेलवे फाटक से पहले हीरा बाइक एजेंसी के सामने कामा की ओर से आ रहे एक हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई ,जिससे बाइक पर सवार युवक रामेश्वर 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा निवासी छिछिर बाडी की मौके पर ही मौत ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर Asi पप्पू सिंह पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि हाईवा को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।4
- किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित मजदूर प्रतीक्षालय पर दो मजदूर में आपसिका सनी पर जमकर चले लाखों से जिसमें देखने वाले लोगों की लग गई भीड़ आए दिन होते हैं यहां शराब पीकर झगड़ा प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान1
- महोबा (उत्तर प्रदेश) में बनी एक पानी की टंकी से पानी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस टंकी के निर्माण पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह टंकी केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई थी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के तहत दिए गए ठेकों में पारदर्शिता की कमी है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। हालांकि, इस मामले में स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही निर्माण में हुई संभावित लापरवाही या तकनीकी खामी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- Post by News 931