खरगापुर-बलदेवगढ़ पुलिस की कार्रवाई में कट्टा और कारतूस सहित 04 आरोपी गिरफ्तार ⏺️ *SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 04 आरोपी गिरफ्तार* ⏺️ *खरगापुर-बलदेवगढ़ पुलिस की कार्रवाई में कट्टा और कारतूस सहित 04 आरोपी गिरफ्तार* ⏺️ *पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध हथियारों में संलिप्त अपराधियों पर लगातार वार* टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना खरगापुर, थाना बलदेवगढ़ एवं चौकी देरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 04 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। 👉 *पहली कार्रवाई* में *थाना खरगापुर पुलिस* ने मुखबिर की सूचना पर देवपुर रोड रेलवे पुल के पास दबिश देकर आरोपी प्रिंस राजपूत एवं मेघराज चढ़ार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 👉 *दूसरी कार्रवाई* में *चौकी देरी पुलिस* ने ग्राम मगयारा खिरक क्षेत्र से आरोपी शिवम सिसोदिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। 👉 *तीसरी कार्रवाई* में *थाना बलदेवगढ़ पुलिस* ने बलदेवगढ़ किले के अंदर खुले मैदान क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शिवराज परिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बलदेवगढ़ में अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाइयों में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अम्बर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बलदेवगढ़ उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक संदीप सोनी, सहायक उपनिरीक्षक पन्नालाल प्रजापति, आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह तोमर,आरक्षक आकाश, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक केशव लोधी एवं संबंधित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। *टीकमगढ़ पुलिस — कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध।*

- टीकमगढ़ के पलेरा में चौकी जेवर पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें डिजिटल ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए, ताकि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न हों।1
- एक खास रिपोर्ट बताती है कि शरीर के लिए नृत्य व्यायाम उतना ही ज़रूरी है जितना भोजन। राम सिंह यादव के साथ यह रिपोर्ट शारीरिक स्वस्थता के महत्व पर प्रकाश डालती है।1
- भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए सोना व पेट्रोलियम के संयमित उपयोग पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि इनके आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को देश में निवेश कर अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाया जा सकता है। यह किसी भी पदार्थ पर रोक नहीं, बल्कि स्मार्ट उपभोक्ता बनने का संदेश है, जिससे आम आदमी को भी फायदा मिलेगा।1
- छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पेप्टिक टाउन में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी । लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 12 बजे उस समय चोरी की घटना का खुलासा हुआ जब दोनों घरों में काम करने वाली बाई वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत Orchha Police Station को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पेप्टिक टाउन कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।1
- टीकमगढ़ में अस्पताल तिराहे पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों के पास पहुंचे विधायक यादवेंद्र सिंह, विधायक ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को पिलाई फ्रूटी, बोले सफाई कर्मचारियों की मांगे हुई पूरी. देखें पूरा वीडियो टीकमगढ़ में अस्पताल तिराहे पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों के पास पहुंचे विधायक यादवेंद्र सिंह, विधायक ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को पिलाई फ्रूटी, बोले सफाई कर्मचारियों की मांगे हुई पूरी. देखें पूरा वीडियो1
- मध्य प्रदेश के घुवारा में कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा नल खनन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद, खनन माफिया खुलेआम अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन की ढिलाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है और उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।2
- मध्य प्रदेश में ₹1059 करोड़ के अंबुजा सीमेंट प्लांट और ₹130 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन ₹1189 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों से 50 किलो की बोरी में 700 ग्राम तक अधिक गेहूं वसूला जा रहा है। किसानों ने इसे खुली लूट बताते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी गड़बड़ी पाए जाने पर 4 समिति प्रबंधकों को निलंबित किया गया था, लेकिन यह सिलसिला अभी भी जारी है।1
- बेहद दुखद खबर निवाड़ी जिले से सामने आ रही है रेलवे ब्रिज पर पलटा टैक्टर ओरछा निवाड़ी : ओरछा के नए अण्डर पास में पलटा ट्रेक्टर लगा लंबा जाम बाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी....... #orchhatodaynews #Reel #MPNews #mpnewstoday1