गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एसटीएफ जवान राजेश कुमार प्रसाद को अंतिम विदाई हसनपुरा/सीवान | एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली निवासी मदन महतो के 40 वर्षीय पुत्र व एसटीएफ के जवान राजेश कुमार प्रसाद को उनके पैतृक गांव में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। यह सलामी बेगूसराय से पहुंचे एसटीएफ बटालियन के जवानों तथा स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में दी गई। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। वही पोस्टमार्टम के बाद तिरंगे में लिपटा जवान का शव जैसे ही मंदरौली गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन दहाड़ मारकर बिलखने लगे और आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ी। इसके बाद सिसवन स्थित सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की गई। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बताया जाता है कि राजेश कुमार प्रसाद वर्तमान में बेगूसराय में एसटीएफ के हवलदार पद पर तैनात थे। बीते गुरुवार को दरौंदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही दिवंगत जवान अपने पीछे दो संतानें छोड़ गए हैं, जिनमें 12 वर्षीय पुत्री भूमि कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र भास्कर कुमार शामिल हैं। जवान की असामयिक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Post by जनसत्ता NEWS@1
- भलुआ बड़रिया क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कीलत को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है सुंदरम इंडेन गैस एजेंसी पर कंज्यूमर की लंबी कतार है सुबह 3:00 से लगने शुरू हो जाती है और देर शाम तक रहती है इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है1
- सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITOR : परवेज़ आलम भारतीय अमेरिका निर्लज्ज... इजराइल बेशक़ बेशर्म. आज सबसे बड़ा युद्ध के मैदान में अकेला खड़ा ईरान अपने चट्टानी इरादे के साथ अद्भुत मर्द देश है... फादर लैंड और काऊ लैंड... भींगी बिल्ली....1
- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- iran ka palatwar America ko muhtod jawab1
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- Post by जनसत्ता NEWS@1