logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर के आँगई थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

15 hrs ago
user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

धौलपुर के आँगई थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर के सरमथुरा में नीट परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में मिली सफलता पर अभिनंदन व्यक्त किया गया।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा में नीट परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में मिली सफलता पर अभिनंदन व्यक्त किया गया।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिलाचौंद के पास कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियों में भरकर कट्टीघर ले जाए जा रहे कुल 16 पशुओं को मुक्त करवाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में पशु क्रूरता करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिलाचौंद के पास कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियों में भरकर कट्टीघर ले जाए जा रहे कुल 16 पशुओं को मुक्त करवाया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में पशु क्रूरता करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
    user_विष्णु कुमार सोनी
    विष्णु कुमार सोनी
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सबलगढ़ की नगर पालिका परिषद में जनहित, पारदर्शिता और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह 77वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद जयंती के मौके पर सत्याग्रही पार्षदों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। पार्षदों ने कहा कि उनके साहस, त्याग और निर्भीकता से प्रेरणा लेकर वे जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आजाद की तरह निर्भीक होकर आवाज उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सत्याग्रह में शामिल पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत एवं पार्षद रचना अशरफ सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि पिछले 77 दिनों से जमीन पर बैठकर चलाया जा रहा यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। यह सत्याग्रह नगर की जनता को बेहतर पेयजल, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में पारदर्शिता और नगर पालिका के वित्तीय मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है, जो अब जनता की आवाज बन चुका है। सत्याग्रह कर रहे पार्षदों ने स्पष्ट कहा, “आजाद थे, आजाद हैं और जनता के लिए आजाद रहेंगे। जनता के हित और अधिकारों की लड़ाई में किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि जब तक जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका जनहित सत्याग्रह बिना रुके जारी रहेगा।
    1
    सबलगढ़ की नगर पालिका परिषद में जनहित, पारदर्शिता और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह 77वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद जयंती के मौके पर सत्याग्रही पार्षदों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। पार्षदों ने कहा कि उनके साहस, त्याग और निर्भीकता से प्रेरणा लेकर वे जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आजाद की तरह निर्भीक होकर आवाज उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

सत्याग्रह में शामिल पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत एवं पार्षद रचना अशरफ सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि पिछले 77 दिनों से जमीन पर बैठकर चलाया जा रहा यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। यह सत्याग्रह नगर की जनता को बेहतर पेयजल, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में पारदर्शिता और नगर पालिका के वित्तीय मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है, जो अब जनता की आवाज बन चुका है।

सत्याग्रह कर रहे पार्षदों ने स्पष्ट कहा, “आजाद थे, आजाद हैं और जनता के लिए आजाद रहेंगे। जनता के हित और अधिकारों की लड़ाई में किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि जब तक जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका जनहित सत्याग्रह बिना रुके जारी रहेगा।
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • करौली के मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत चिन्हित 30 अति जोखिम वाले गांवों में संचालित 'बैक टू स्कूल अभियान' की प्रगति की समीक्षा हेतु स्वयंसेवकों की बैठक ग्राम पंचायत सभागार लहदौर कलां में आयोजित की गई। यह परियोजना मासलपुर जिला प्रशासन और एक्शनएड एसोसिएशन-डीएमजी इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही है। बैठक में एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि संस्था के ग्राम स्वयंसेवक गांव-गांव और विद्यालय स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित कर रहे हैं। अभियान के तहत स्वयंसेवक पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें पुनः स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विद्यालय प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, महिला व किशोरी समूहों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
    1
    करौली के मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत चिन्हित 30 अति जोखिम वाले गांवों में संचालित 'बैक टू स्कूल अभियान' की प्रगति की समीक्षा हेतु स्वयंसेवकों की बैठक ग्राम पंचायत सभागार लहदौर कलां में आयोजित की गई। यह परियोजना मासलपुर जिला प्रशासन और एक्शनएड एसोसिएशन-डीएमजी इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही है। बैठक में एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि संस्था के ग्राम स्वयंसेवक गांव-गांव और विद्यालय स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित कर रहे हैं।

अभियान के तहत स्वयंसेवक पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें पुनः स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विद्यालय प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, महिला व किशोरी समूहों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान में सूरौठ/हिंण्डौन-बयाना स्टेट हाईवे मार्ग पर सफर करना आम जनता के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के अधीन आने वाले धंधावली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमबद्ध तरीके से पूरी टोल वसूली की जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें केवल गहरे और जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हिंडौन सिटी से बयाना जाते समय धंधावली टोल प्लाजा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूरौठ थाना और सीएचसी सूरौठ के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर भारी जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल नाके पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद विभाग सड़क की पैचवर्क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं और हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव में फंस जाता है। प्रशासन और RSRDC के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क को जल्द ठीक न किए जाने पर आम जनता ने टोल नाके पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    3
    राजस्थान में सूरौठ/हिंण्डौन-बयाना स्टेट हाईवे मार्ग पर सफर करना आम जनता के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के अधीन आने वाले धंधावली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमबद्ध तरीके से पूरी टोल वसूली की जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें केवल गहरे और जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हिंडौन सिटी से बयाना जाते समय धंधावली टोल प्लाजा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूरौठ थाना और सीएचसी सूरौठ के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है।

भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर भारी जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल नाके पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद विभाग सड़क की पैचवर्क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं और हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव में फंस जाता है। प्रशासन और RSRDC के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क को जल्द ठीक न किए जाने पर आम जनता ने टोल नाके पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    user_Nahar Singh Jat
    Nahar Singh Jat
    Farmer सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुरैना जिले की जौरा तहसील के ग्राम घुरा निवासी सकील उद्दीन और उनकी माता तारा बेगम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की है। प्रार्थियों का आरोप है कि उनके चचेरे भाई शमसुद्दीन उर्फ छोटा ने उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में 15 अप्रैल 2026 और 3 जून 2026 को बागचीनी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने जमीन का कब्जा नहीं दिलाया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोहिल खान, जलील उद्दीन और उनकी माता वफ़ातन ने जमीन के विवाद में फंसाने की नीयत से अपने ही बेटे का कान काटकर सकील उद्दीन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, जब भी वह अपनी कृषि भूमि की जुताई करने जाता है, आरोपी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ आकर हमला करने का प्रयास करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और शीघ्र न्याय न मिलने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। आवेदन में पुलिस अधीक्षक से जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर विधिसम्मत कब्जा दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
    1
    मुरैना जिले की जौरा तहसील के ग्राम घुरा निवासी सकील उद्दीन और उनकी माता तारा बेगम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की है। प्रार्थियों का आरोप है कि उनके चचेरे भाई शमसुद्दीन उर्फ छोटा ने उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में 15 अप्रैल 2026 और 3 जून 2026 को बागचीनी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने जमीन का कब्जा नहीं दिलाया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोहिल खान, जलील उद्दीन और उनकी माता वफ़ातन ने जमीन के विवाद में फंसाने की नीयत से अपने ही बेटे का कान काटकर सकील उद्दीन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, जब भी वह अपनी कृषि भूमि की जुताई करने जाता है, आरोपी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ आकर हमला करने का प्रयास करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और शीघ्र न्याय न मिलने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। आवेदन में पुलिस अधीक्षक से जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर विधिसम्मत कब्जा दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
    user_जननायक दस्तक टीवी
    जननायक दस्तक टीवी
    Local News Reporter कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गुरुवार को 13 वर्षीय बालक राज सविता के कथित अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के लिए निकला मासूम घटना के करीब 7 घंटे बाद सही-सलामत अपने घर लौट आया। आर.एम. कृष्णा पैलेस के पास रहने वाला राज सविता, पिता संतोष सविता, सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जब दोपहर करीब 2:30 बजे तक वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि राज पूरे दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर लौट आया है। घर लौटने पर राज ने परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मुंह बांधकर उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से वापस अपने घर पहुंचा। बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखों से आंसू नहीं थमे और घर का माहौल भावुक हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत और बच्चे द्वारा बताए गए घटनाक्रम की सत्यता की जांच में जुटी है।
    1
    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गुरुवार को 13 वर्षीय बालक राज सविता के कथित अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के लिए निकला मासूम घटना के करीब 7 घंटे बाद सही-सलामत अपने घर लौट आया।

आर.एम. कृष्णा पैलेस के पास रहने वाला राज सविता, पिता संतोष सविता, सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जब दोपहर करीब 2:30 बजे तक वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि राज पूरे दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर लौट आया है।

घर लौटने पर राज ने परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मुंह बांधकर उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से वापस अपने घर पहुंचा। बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखों से आंसू नहीं थमे और घर का माहौल भावुक हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत और बच्चे द्वारा बताए गए घटनाक्रम की सत्यता की जांच में जुटी है।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • सरमथुरा के हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में की गई है।
    1
    सरमथुरा के हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में की गई है।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.