logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए हुए रवाना पटना /बख्तियारपुर। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे निशांत कुमार पटना से अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जाने के क्रम में बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण बीघा मोड़ के पास फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान निशांत कुमार भी अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उनके आगे के विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर जो योजनाएं और सोच है, उसे लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा। इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए रवाना हो गए। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावुक होकर उन्हें याद किया। इसके बाद वे कल्याण बीघा स्थित शूटिंग रेंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया और वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

on 12 March
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
on 12 March

बख्तियारपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए हुए रवाना पटना /बख्तियारपुर। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे निशांत कुमार पटना से अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जाने के क्रम में बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण बीघा मोड़ के पास फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान निशांत कुमार भी अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उनके आगे के विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर जो योजनाएं और सोच है, उसे लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा। इसके बाद निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा के लिए रवाना हो गए। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावुक होकर उन्हें याद किया। इसके बाद वे कल्याण बीघा स्थित शूटिंग रेंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया और वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from Nalanda and nearby areas
  • #trending #krishna #viralsong #shortvideo
    1
    #trending #krishna #viralsong #shortvideo
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    14 hrs ago
  • 7 बेटियां हैं, सविता देवी की दर्द भरी पुकार वायरल, एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर चली बुलडोजर कार्रवाई अब बड़ा विवाद बनती जा रही है। एक सप्ताह पहले नगर पंचायत द्वारा की गई इस कार्रवाई में करीब 40 से 50 अस्थाई दुकानों को तोड़ दिया गया, जिससे दर्जनों गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई। बुलडोजर की इस कार्रवाई के बाद अब पीड़ित दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। इन दुकानों के सहारे ही ये लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दुकानदारों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस के अचानक उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जिससे वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए। हालांकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले सूचना दी गई थी, लेकिन पीड़ित दुकानदार इस दावे को गलत बता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार के पास पहुंचे पीड़ित दुकानदारों ने अपनी समस्याएं रखीं। त्रिनयन कुमार ने सभी की बातें सुनने के बाद तुरंत पहल करते हुए एक लिखित आवेदन के साथ कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। हालांकि उस समय पदाधिकारी मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन पर बातचीत कर पीड़ितों के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब दुकानदार को परेशान न किया जाए और उन्हें अस्थाई जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी रोजी-रोटी चला सकें। बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी ने एक महीने का समय मांगा है और फिलहाल दुकानदारों को अपने स्थान पर दुकान चलाने की अनुमति देने की बात कही है। त्रिनयन कुमार ने यह भी कहा कि वे इस मामले को लेकर एसडीओ और जिला अधिकारी तक जाएंगे, ताकि सभी पीड़ित दुकानदारों को स्थाई समाधान मिल सके। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या एक महीने के अंदर इन गरीब दुकानदारों को न्याय मिल पाएगा या फिर ये मुद्दा भी सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा।
    1
    7 बेटियां हैं, सविता देवी की दर्द भरी पुकार वायरल,
एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर चली बुलडोजर कार्रवाई अब बड़ा विवाद बनती जा रही है। एक सप्ताह पहले नगर पंचायत द्वारा की गई इस कार्रवाई में करीब 40 से 50 अस्थाई दुकानों को तोड़ दिया गया, जिससे दर्जनों गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई।
बुलडोजर की इस कार्रवाई के बाद अब पीड़ित दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। इन दुकानों के सहारे ही ये लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दुकानदारों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस के अचानक उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जिससे वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले सूचना दी गई थी, लेकिन पीड़ित दुकानदार इस दावे को गलत बता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार के पास पहुंचे पीड़ित दुकानदारों ने अपनी समस्याएं रखीं।
त्रिनयन कुमार ने सभी की बातें सुनने के बाद तुरंत पहल करते हुए एक लिखित आवेदन के साथ कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। हालांकि उस समय पदाधिकारी मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन पर बातचीत कर पीड़ितों के लिए अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब दुकानदार को परेशान न किया जाए और उन्हें अस्थाई जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी रोजी-रोटी चला सकें।
बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी ने एक महीने का समय मांगा है और फिलहाल दुकानदारों को अपने स्थान पर दुकान चलाने की अनुमति देने की बात कही है।
त्रिनयन कुमार ने यह भी कहा कि वे इस मामले को लेकर एसडीओ और जिला अधिकारी तक जाएंगे, ताकि सभी पीड़ित दुकानदारों को स्थाई समाधान मिल सके।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या एक महीने के अंदर इन गरीब दुकानदारों को न्याय मिल पाएगा या फिर ये मुद्दा भी सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • नालंदा जिले के बेन प्रखंड मुख्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने भाग लेकर “जय भीम” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
    1
    नालंदा जिले के बेन प्रखंड मुख्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने भाग लेकर “जय भीम” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ, नालंदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अभिनंदन भाषण से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। मंच संचालन के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल पासवान (राष्ट्रीय अध्यक्ष), उमेश पंडित (जिला महासचिव), महेंद्र प्रसाद, अवधेश पंडित, मोहम्मद शहनवाज हुसैन, ललिता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 🎤 रिपोर्ट: रमेन्द्र कुमार Vande Bharat News, बिहारशरीफ (नालंदा) 📲 हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Like | Subscribe | Share | Comment जरूर करें।
    1
    भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ, नालंदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत अभिनंदन भाषण से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। मंच संचालन के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
अनिल पासवान (राष्ट्रीय अध्यक्ष),
उमेश पंडित (जिला महासचिव),
महेंद्र प्रसाद,
अवधेश पंडित,
मोहम्मद शहनवाज हुसैन,
ललिता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
🎤 रिपोर्ट:
रमेन्द्र कुमार
Vande Bharat News, बिहारशरीफ (नालंदा)
📲 हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को
Like | Subscribe | Share | Comment जरूर करें।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के चर्चित निजी शिक्षण संस्थान विजन टेक एजुकेशन इंस्टीट्यूट संस्थान के ओर से कंप्यूटर शिक्षा कोर्स में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा प्रियंका कुमारी को निदेशक अभिनाश कुमार के ओर से कंप्यूटर सिस्टम से नवाजते हुए किया सम्मानित।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के चर्चित निजी शिक्षण संस्थान विजन टेक एजुकेशन इंस्टीट्यूट संस्थान के ओर से कंप्यूटर शिक्षा कोर्स में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा प्रियंका कुमारी को निदेशक अभिनाश कुमार के ओर से कंप्यूटर सिस्टम से नवाजते हुए किया सम्मानित।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • *निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समस्तीपुर में नागरिक समाज का प्रतिरोध मार्च*
    1
    *निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समस्तीपुर में नागरिक समाज का प्रतिरोध मार्च*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • #shreekrishna #viralsong #shortvideo
    1
    #shreekrishna #viralsong #shortvideo
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    14 hrs ago
  • बिहारशरीफ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जनसुराज नेता उपेंद्र कुमार विभूति ने नालंदा की हालिया घटनाओं को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दुष्कर्म, छात्रा की आत्महत्या और मंदिर भगदड़ की घटनाओं को प्रशासनिक विफलता बताते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    1
    बिहारशरीफ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जनसुराज नेता उपेंद्र कुमार विभूति ने नालंदा की हालिया घटनाओं को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दुष्कर्म, छात्रा की आत्महत्या और मंदिर भगदड़ की घटनाओं को प्रशासनिक विफलता बताते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गुमटी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एक गुमटी नुमा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार की पहचान मो नगर दक्षिणी पंचायत के राजेश कुमार पासवान की बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना को लेकर परिजन ने जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गुमटी दुकान में लगी आग,
लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के 
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 में  एक गुमटी नुमा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित दुकानदार की पहचान मो नगर दक्षिणी पंचायत के राजेश कुमार पासवान की बताई जा रही है।
वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस घटना को लेकर परिजन ने जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.