logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शनिवार को सरायकेला-खरसावाँ जिले का दौरा किया और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। जिला आगमन पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह तथा समिति के सम्मानित सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत परिसदन सभागार में सदाचार समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, परियोजना निदेशक आईटीडिए श्रीमती उषा मुंडू, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी आश्रितों के मामलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समिति ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी सेवकों के आश्रित परिवारों को समय पर संबल प्रदान करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान विभागवार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

1 hr ago
user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
1 hr ago
dc278077-d343-4808-8a60-9ed8e6ac681f

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शनिवार को सरायकेला-खरसावाँ जिले का दौरा किया और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। जिला आगमन पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह तथा समिति के सम्मानित सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत परिसदन सभागार में सदाचार समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, परियोजना निदेशक आईटीडिए श्रीमती उषा मुंडू, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित

060d7f3a-67c3-4724-9ebd-969f00988265

रहे। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी आश्रितों के मामलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समिति ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी सेवकों के आश्रित परिवारों को समय पर संबल प्रदान करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान विभागवार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चाईबासा के टाटा कॉलेज में शनिवार को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनीष गोप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्रों की आधारभूत समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संगठन द्वारा हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, बढ़ते शैक्षणिक तनाव और छात्रों द्वारा की जा रही आत्महत्या जैसी घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताया। अनीष गोप ने भरोसा दिलाया कि एनएसयूआई इन सभी मुद्दों पर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से आवाज पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र की समस्या को सुनना, उसे दस्तावेजीकृत करना और उसके समाधान तक संघर्ष जारी रखना है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर करता है और यदि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो यह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने इस अभियान को छात्र हित की आवाज को जन आंदोलन का स्वरूप देने की एक बड़ी पहल बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर तियू, सतीश बोदरा, सचिन बिरूली, महासचिव आयुष हेस्सा, महेंद्र सिंह देवगम और रत्न तामसोय सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    4
    चाईबासा के टाटा कॉलेज में शनिवार को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनीष गोप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्रों की आधारभूत समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संगठन द्वारा हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, बढ़ते शैक्षणिक तनाव और छात्रों द्वारा की जा रही आत्महत्या जैसी घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताया। अनीष गोप ने भरोसा दिलाया कि एनएसयूआई इन सभी मुद्दों पर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से आवाज पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र की समस्या को सुनना, उसे दस्तावेजीकृत करना और उसके समाधान तक संघर्ष जारी रखना है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर करता है और यदि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो यह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने इस अभियान को छात्र हित की आवाज को जन आंदोलन का स्वरूप देने की एक बड़ी पहल बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर तियू, सतीश बोदरा, सचिन बिरूली, महासचिव आयुष हेस्सा, महेंद्र सिंह देवगम और रत्न तामसोय सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • पश्चिमी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां देश के लिए मर-मिटने वाले बीएसएफ जवान महिंद्रा तिरिया का अचानक निधन हो गया। 26 बटालियन के 1988 बैच के जवान महिंद्रा तिरिया मूल रूप से मझगांव थाना क्षेत्र के धोबा धोबी गांव के निवासी थे। वह राजस्थान के जैसलमेर रामगढ़ में 26 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित थे। बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में चाईबासा के मुधड़ा अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही समय के बाद उनकी मौत हो गई। जवान महिंद्रा तिरिया के निधन के बाद चाईबासा के सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके मूल गांव मझगांव में उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया गया, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
    1
    पश्चिमी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां देश के लिए मर-मिटने वाले बीएसएफ जवान महिंद्रा तिरिया का अचानक निधन हो गया। 26 बटालियन के 1988 बैच के जवान महिंद्रा तिरिया मूल रूप से मझगांव थाना क्षेत्र के धोबा धोबी गांव के निवासी थे। वह राजस्थान के जैसलमेर रामगढ़ में 26 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित थे। बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में चाईबासा के मुधड़ा अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही समय के बाद उनकी मौत हो गई।

जवान महिंद्रा तिरिया के निधन के बाद चाईबासा के सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके मूल गांव मझगांव में उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया गया, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    54 min ago
  • सरायकेला-खरसवाँ जिले के चांडिल में JSSC-PGT भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक हवलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को फर्जी अधिकारी बताकर नौकरी का झांसा देता था और अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करता था। चौका पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्र और चेक बरामद किए हैं। सरायकेला-खरसवाँ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हवलदार को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। भर्ती में चयन का लालच देकर की जा रही इस ठगी के भंडाफोड़ से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    सरायकेला-खरसवाँ जिले के चांडिल में JSSC-PGT भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक हवलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को फर्जी अधिकारी बताकर नौकरी का झांसा देता था और अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करता था। चौका पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्र और चेक बरामद किए हैं।

सरायकेला-खरसवाँ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हवलदार को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। भर्ती में चयन का लालच देकर की जा रही इस ठगी के भंडाफोड़ से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_Suryoday Samvaad
    Suryoday Samvaad
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा में अमन जायसवाल और उनके परिवार पर मनमानी करने और घूस मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित सुधीर ठाकुर का दावा है कि अमन जायसवाल ने उन्हें थाने में ही मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बीच दो दिन पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसकी जड़ में एक महिला का चाल-चलन बताया जा रहा है। विवाद का केंद्र चावल-दाल और बाद में खोली गई कपड़ों की दुकान है। सुधीर ठाकुर का आरोप है कि अमन जायसवाल की मां अपनी दुकान को दूसरे व्यक्ति के सामने लगाकर उन्हें परेशान कर रही हैं और दुकान हटवाना चाहती हैं। इस पूरे मामले को लेकर गोईलकेरा थाने में शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि वहां भी उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। सुधीर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन्हें घेरकर दो बार मारा-पीटा गया और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की संभावना बनी हुई है।
    4
    पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा में अमन जायसवाल और उनके परिवार पर मनमानी करने और घूस मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित सुधीर ठाकुर का दावा है कि अमन जायसवाल ने उन्हें थाने में ही मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बीच दो दिन पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसकी जड़ में एक महिला का चाल-चलन बताया जा रहा है।

विवाद का केंद्र चावल-दाल और बाद में खोली गई कपड़ों की दुकान है। सुधीर ठाकुर का आरोप है कि अमन जायसवाल की मां अपनी दुकान को दूसरे व्यक्ति के सामने लगाकर उन्हें परेशान कर रही हैं और दुकान हटवाना चाहती हैं। इस पूरे मामले को लेकर गोईलकेरा थाने में शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि वहां भी उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। सुधीर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन्हें घेरकर दो बार मारा-पीटा गया और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की संभावना बनी हुई है।
    user_Har Har🚩 Mahadev🛐
    Har Har🚩 Mahadev🛐
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    13 hrs ago
  • रांची के मुरी स्थित भगत सिंह चौक के समीप शनिवार की दोपहर करीब चार बजे एक बिजली पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस हादसे में आग की चपेट में आने से करीब 10 दुकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले तार जल गए। वहीं, 220 वोल्ट का सर्विस तार भी जलकर जमीन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना दुकानदारों ने तुरंत बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, बिजली विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
    1
    रांची के मुरी स्थित भगत सिंह चौक के समीप शनिवार की दोपहर करीब चार बजे एक बिजली पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

इस हादसे में आग की चपेट में आने से करीब 10 दुकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले तार जल गए। वहीं, 220 वोल्ट का सर्विस तार भी जलकर जमीन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना दुकानदारों ने तुरंत बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, बिजली विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
    user_कमलेश दूबे
    कमलेश दूबे
    सिल्ली, रांची, झारखंड•
    31 min ago
  • जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के पास बन रहे निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का जायजा लिया और परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। प्रथमदृष्ट्या कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगर एकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्ति में अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात उपायुक्त हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां पीएम आवास योजना के वर्टिकल 3 के तहत बनाए जा रहे आवासों का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित और कुष्ठ पीड़ितों के लिए बना रही है, इसलिए नैतिक रूप से दायित्व समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पंप हाउस, फिल्ट्रेशन और वाटर सप्लाई का वृहत निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स और लाभान्वित घरों की जानकारी ली। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्होंने पानी के शुद्धिकरण हेतु नियमित रूप से जरूरी दवाओं का प्रयोग करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, गोपनीय प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के पास बन रहे निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का जायजा लिया और परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। प्रथमदृष्ट्या कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगर एकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्ति में अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात उपायुक्त हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां पीएम आवास योजना के वर्टिकल 3 के तहत बनाए जा रहे आवासों का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित और कुष्ठ पीड़ितों के लिए बना रही है, इसलिए नैतिक रूप से दायित्व समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पंप हाउस, फिल्ट्रेशन और वाटर सप्लाई का वृहत निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स और लाभान्वित घरों की जानकारी ली। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्होंने पानी के शुद्धिकरण हेतु नियमित रूप से जरूरी दवाओं का प्रयोग करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, गोपनीय प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Journalist Shaikh Tanzeel
    Journalist Shaikh Tanzeel
    नामकुम, रांची, झारखंड•
    20 min ago
  • इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को योग्याकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ मौजूद रहे। करीब एक हजार साल पुराने इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर को देखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। दोनों नेताओं ने इस मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। इस पहल को केवल एक मंदिर के पुनर्निर्माण के रूप में नहीं, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    1
    इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को योग्याकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ मौजूद रहे। करीब एक हजार साल पुराने इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर को देखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।

दोनों नेताओं ने इस मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। इस पहल को केवल एक मंदिर के पुनर्निर्माण के रूप में नहीं, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के थाना के समीप स्थित मौसीबाड़ी जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है, और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र को भव्य स्वरूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी है। स्थानीय लोगों के लिए यह रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी एक प्रमुख पर्व है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    3
    सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के थाना के समीप स्थित मौसीबाड़ी जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है, और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र को भव्य स्वरूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी है। स्थानीय लोगों के लिए यह रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी एक प्रमुख पर्व है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.