Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग लगने से हुआ लाखों रुपये का नुकसान, फायरब्रिगेड की टीम ने पाया काबू औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया।
रवि वर्मा
आग लगने से हुआ लाखों रुपये का नुकसान, फायरब्रिगेड की टीम ने पाया काबू औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- औरैया के एरवाकटरा पुलिस को होली पर शरारती तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक हबीब खा, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के कटरा तिराह से लेकर सराफा बाजार, किशनी रोड सहित बाजारों में फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा के बीच त्यौहार मनाने की अपील की।1
- औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई देखते देखते आग ने लपटे पकड़ ली मालिक आशुतोष गुप्ता जैसे हीं दुकान पहुंचते है तो आग तीव्र थीं तत्काल फायर बिग्रेड को कॉल किया... अधिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक भारी नुकसान हो चूका था...1
- औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक शिवकुमार गारमेंट्स कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया ।2
- औरैया,उत्तर प्रदेश शराब के नशे में भाई बना हैवान बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या1
- Post by Ck Singh1
- फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर आयोजित किये गए महामूर्ख सम्मेलन के मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ महामूर्खाधीस की उपाधि से व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई जी को नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं की उपस्थिति रही।4
- ➡️जनपद औरैया में होली, रमज़ान व अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर। ➡️पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र के नेतृत्व में थाना अछल्दा क्षेत्र के कस्बा अछल्दा व गौतला में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। ➡️संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ➡️ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। ➡️आमजन से सीधा संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ➡️अफवाह फैलाने वालों व अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।3
- औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगरिया तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक चौराहे होते हुए संवेदनशील गौतला गांव तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक राशिद, पीएसी बल व पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने नगरिया तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा गौतला गांव में खराब पड़े कैमरों को सही तरीके से चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।1