logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया जोर जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में शुक्रवार को सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) इटावा सदर राकेश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार एवं ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी आती है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सके और उसी आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला। क्षेत्रीय अधिकारी कृभको राजीव कुमार ने कृभको के विभिन्न उर्वरक एवं जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। किसानों को जैव उर्वरकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कई किसानों ने फसल उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर एवं सहकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को लाभकारी

15 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भिंड के रौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुरा में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा अम्बेडकर पार्क अचलपुरा में अनशन शुरू कर दिया.जिसमे ग्राम पंचायत में 2022 से हुए अभी तक के मनरेगा आवास सड़क निर्माण तालाब निर्माण एवं कई कार्य किये बिना पैसो का आहरण करना समस्त कार्यो की जांच की मांग की गई है जिसकी शिकायत पहले ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर मुख्यमंत्री तक की,लेकिन जनपद की मिलीभगत के कारण आज तक जांच नही की गई.केवल सचिव संजू सिंह को निलंबित किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जिला पंचायत द्वारा फिर सचिव संजू सिंह को इसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामवासियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है,जब तक सही जांच नही होती और सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक आमरण अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
    1
    भिंड के रौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुरा  में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा  अम्बेडकर पार्क अचलपुरा में अनशन शुरू कर दिया.जिसमे ग्राम पंचायत में 2022 से हुए अभी तक के मनरेगा आवास सड़क निर्माण तालाब निर्माण एवं कई कार्य किये बिना पैसो का आहरण करना समस्त कार्यो की जांच की मांग की गई है जिसकी शिकायत पहले ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर मुख्यमंत्री तक की,लेकिन जनपद की मिलीभगत के कारण आज तक जांच नही की गई.केवल सचिव संजू सिंह को निलंबित किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जिला पंचायत द्वारा फिर सचिव संजू सिंह को इसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामवासियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है,जब तक सही जांच नही होती और सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक आमरण अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • BJP विधायक पुत्र ने जिस टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारा था, पुलिस उसी टोलकर्मी के घर आधी रात को पहुंच गई !! आगरा, उत्तर प्रदेश ll यह घटना आगरा के रायभा टोल प्लाजा (Google Maps) से जुड़ी है, जहाँ फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारा था। पीड़ित टोलकर्मी का नाम संजय सिंह है और वह आगरा के ही अछनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का रहने वाला है। आधी रात को पुलिस की दस्तक: विवाद के बाद पुलिस आधी रात को पीड़ित टोलकर्मी के घर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रात में ही टोलकर्मी से एक समझौता पत्र (Compromise Letter) लिखवा लिया, जिसमें घटना को आपसी गलतफहमी बताया गया। टोलकर्मी के भाई का बयान: टोलकर्मी के भाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने पुलिस पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। घटना का कारण: मंगलवार दोपहर को विधायक के बेटे की गाड़ी पर FASTag नहीं था और बैरियर खोलने में हुई देरी के कारण विवाद हुआ, जिसके बाद विधायक पुत्र ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए।
    1
    BJP विधायक पुत्र ने जिस टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारा था, पुलिस उसी टोलकर्मी के घर आधी रात को पहुंच गई !!
आगरा, उत्तर प्रदेश ll
यह घटना आगरा के रायभा टोल प्लाजा (Google Maps) से जुड़ी है, जहाँ फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारा था। 
पीड़ित टोलकर्मी का नाम संजय सिंह है और वह आगरा के ही अछनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का रहने वाला है। 
आधी रात को पुलिस की दस्तक: विवाद के बाद पुलिस आधी रात को पीड़ित टोलकर्मी के घर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रात में ही टोलकर्मी से एक समझौता पत्र (Compromise Letter) लिखवा लिया, जिसमें घटना को आपसी गलतफहमी बताया गया।
टोलकर्मी के भाई का बयान: टोलकर्मी के भाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने पुलिस पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
घटना का कारण: मंगलवार दोपहर को विधायक के बेटे की गाड़ी पर FASTag नहीं था और बैरियर खोलने में हुई देरी के कारण विवाद हुआ, जिसके बाद विधायक पुत्र ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bah, Agra•
    16 hrs ago
  • सत्यमेव जयते 🙏 भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥 #KattarImaandarKejriwal
    1
    सत्यमेव जयते 🙏
भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥
#KattarImaandarKejriwal
    user_Rajesh Shakya
    Rajesh Shakya
    Bhind, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • आश्रम में रहने बाली सन्यासी माता का हुआ निधन राठौर समाज के समाज सेवियो ने बढ़ाया हाथ किया अंतिम संस्कार* *हम आपको बतादे की गोरी सरोवर किनारे अर्धनारीश्वर मंदिर के पास संन्यासी वृद्धा मां का आश्रम था बन्हा पर कुछ समय पहले एक माताजी पंच तत्व में विलीन हो गई थी उनका अंतिम संस्कार वंहा के समाज सेवियो ने किया था तथा तेरवी भी राठौर समाज के समाज सेवियों के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी गुरुवार किया गया है* *आयोजन कार्य सुनील दत्त राठौर नगर अध्यक्ष अटेर* *देवेंद्र सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग* *मोर्चा एवं उनके साथी गण के द्वारा किया गया है जिला कार्यालय मंत्री दिनेश राठोर सहित कई राठौर समाज सेवियो द्वारा किया गया है*
    1
    आश्रम में रहने बाली  सन्यासी माता का हुआ निधन राठौर समाज के समाज सेवियो ने बढ़ाया हाथ किया अंतिम संस्कार* 
*हम आपको बतादे की गोरी सरोवर किनारे अर्धनारीश्वर मंदिर के पास संन्यासी वृद्धा मां का आश्रम था बन्हा पर कुछ समय पहले एक माताजी पंच तत्व में विलीन हो गई थी उनका अंतिम संस्कार वंहा के समाज सेवियो ने किया था  तथा तेरवी भी राठौर समाज के समाज सेवियों के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी गुरुवार  किया गया है* 
*आयोजन कार्य सुनील दत्त राठौर नगर अध्यक्ष अटेर*
*देवेंद्र सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग* *मोर्चा एवं उनके साथी गण के द्वारा किया गया है जिला कार्यालय मंत्री दिनेश राठोर सहित कई राठौर समाज सेवियो द्वारा किया गया है*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by RAVI KUMAR
    1
    Post by RAVI KUMAR
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भिंड में जिला अस्पताल से लेकर चक्कर की पुलिया तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. इसके वजे से लश्कर रोड़ पर लम्बा जाम लगा गया. वाहन चालकों कड़ी मशक्कत के बाद जाम से बाहर निक सके.क्रमांक एक और दो शासकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षाओ का सेंटर हैँ.दोपहर 12 बजे एग्जाम समाप्त होता. इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र सेंटर से बाहर निकलते हैँ.जिस कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैँ.
    1
    भिंड में जिला अस्पताल से लेकर चक्कर की पुलिया तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. इसके वजे से लश्कर रोड़ पर लम्बा जाम लगा गया. वाहन चालकों कड़ी मशक्कत के बाद जाम से बाहर निक सके.क्रमांक एक और दो  शासकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षाओ का सेंटर हैँ.दोपहर 12 बजे एग्जाम समाप्त होता. इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र सेंटर से बाहर निकलते हैँ.जिस कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैँ.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रात क़ो दो गाड़ियों मे हुई टक्कर और एक ड्राईवर की तुरंत ही मौत हो गई और एक घायल है ओर समय पर पहुंचे लोगो ने तुरंत ही ड्राइवर क़ो बाहर निकाला और पुलिस क़ो भी बुलाया रात क़ो सभी bhai लोग आराम se देखकर चला करो सामने वाले का कोई भरोसा नहीं की वो कोनसे मूड मे है
    1
    रात क़ो दो गाड़ियों मे हुई टक्कर और एक ड्राईवर की तुरंत ही मौत हो गई और एक घायल है ओर समय पर पहुंचे लोगो ने तुरंत ही ड्राइवर क़ो बाहर निकाला और पुलिस क़ो भी बुलाया  
रात क़ो सभी bhai लोग आराम se देखकर चला करो सामने वाले का कोई भरोसा नहीं की वो कोनसे मूड मे है
    user_Jaykaran Verma
    Jaykaran Verma
    Security Guard बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.