*रातू में हाथी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत* रातू। थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में पहुंचे हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत सुबोध खलखो हाथी के पास जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हाथी के करीब पहुंचकर उसे ललकारने लगा। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है ।
*रातू में हाथी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत* रातू। थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में पहुंचे हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत सुबोध खलखो हाथी के पास जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हाथी के करीब पहुंचकर उसे ललकारने लगा। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है ।
- *बिना सबूत के आरोप लगाकर भाजपा फैला रही है भ्रम: आलोक दुबे* *होली पर राजनीति बंद करे भाजपा, तथ्य सामने लाए—कांग्रेस* *गठबंधन सरकार पारदर्शी, आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत* *जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश—कांग्रेस का पलटवार* *सबूत हो तो पेश करें, नहीं तो माफी मांगें बाबूलाल: आलोक कुमार दुबे* झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री आलोक कुमार दुबे ने भाजपा नेता श्री बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के इस प्रकार की भाषा और आरोप लगाना केवल सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। श्री दुबे ने कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस प्रमाण है तो उसे संबंधित संवैधानिक एवं प्रशासनिक मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, न कि सोशल मीडिया और प्रेस बयान के माध्यम से भ्रम फैलाना चाहिए। इस तरह के बयान झारखंड की गरिमा और राजनीतिक संस्कृति को आहत करते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उत्पाद विभाग की नीतियां पूरी तरह नियमसंगत और प्रक्रियात्मक ढंग से संचालित होती हैं। यदि कोई स्क्रीनशॉट या दस्तावेज़ सामने आया है तो उसकी विधिवत जांच कराई जा सकती है, लेकिन पहले से ही निष्कर्ष निकाल लेना राजनीतिक अधैर्य का परिचायक है। श्री आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए। जब वे सत्ता में थे, तब राज्य की वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक पारदर्शिता पर कई प्रश्न उठे थे। आज जब झारखंड विकास, निवेश और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब भाजपा के पास केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बची है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। होली जैसे पवित्र पर्व को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ है, लेकिन बिना प्रमाण के किसी मंत्री, अधिकारी या सरकार पर कीचड़ उछालना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा को आरोप लगाने से पहले सबूत प्रस्तुत करना चाहिए, अन्यथा जनता के बीच माफी मांगनी चाहिए।1
- रांची जिले के रांची अंतर्गत रातू प्रखंड के चित्र कोटा क्षेत्र में जंगली हाथी के आतंक से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।पहली घटना में मुड़मा निवासी कुजूर (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय पेरो उरांव, को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सुबोध खलखो (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमृत खलखो, की भी हाथी के हमले में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लोकप्रिय युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी हटिया विधानसभा क्षेत्र के ओम शंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के लगातार हो रहे उत्पात पर रोक लगाने एवं क्षेत्र में स्थायी समाधान करने की अपील की है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।1
- रामगढ़ : अब गोला में भी गुड़ का चाय मिलता है1
- Post by Ajay Nayak1
- 8 मार्च को दोनों शादी🥰की बंधन में बंधने जा रहे हैं नईं जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं 🥰🥰 Baby Mahato . . . #fbpost #KudmiCulture #GoodMorningEveryone #viralphotochallenge #trendingpostchallenge #nonfollowersviewerseveryone #babymahato #happymarriage #HappyMarriageLife1
- दक्षिण की फिल्म ' स्कंध' में बाप-बेटे के रिश्तों का ये एक बेहतरीन शॉट है, जो मूवी का क्लाइमेक्स है। ये छोटी-सी क्लिप को देख कर यह मानना पड़ेगा कि साउथ की फिल्मो ने हमारे संस्कार अभी भी जिंदा रखे हैं।1
- रातू के चित्र कोटा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों की मौत रांची जिले के रांची अंतर्गत रातू प्रखंड के चित्र कोटा क्षेत्र में जंगली हाथी के आतंक से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।पहली घटना में मुड़मा निवासी कुजूर (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय पेरो उरांव, को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सुबोध खलखो (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमृत खलखो, की भी हाथी के हमले में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लोकप्रिय युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी हटिया विधानसभा क्षेत्र के ओम शंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के लगातार हो रहे उत्पात पर रोक लगाने एवं क्षेत्र में स्थायी समाधान करने की अपील की है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।1
- रांची ज़िले के रातू प्रखंड के चितरकोटा गांव में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबोध खलखो (उम्र 32 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमृत खलखो, को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही लोकप्रिय युवा नेता ओम शंकर गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया तथा प्रशासन से अविलंब मुआवजा और आवश्यक सहायता देने की मांग की।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।1
- अब गोला में भी नौकरी की तैयारी कर सकते है गोला उत्कर्ष क्लासेस में1