logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत कुमारखंड। प्रखंड के बीजेपी पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को रामनगर महेश पंचायत में स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल महामंत्री गगन भूषण ने की। बैठक में मौजूद शक्ति केंद्र, पंचायत स्तरीय, बूथ लेवल व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर महामंत्री ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हर माह के प्रथम सप्ताह मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक, माह के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का निर्देश मिला हुआ है उन्होंने बताया कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को खुद के साथ प्रबद्ध लोगों को भी बुला कर सुनना है। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर व पंचायत स्तर पर हो रहे पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यक्रम की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने और विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को बताने का निर्णय लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर श्रीदेव साह, पवन ठाकुर, सुमीत ठाकुर, नटवर मिश्रा, अजय रजक, दीपनारायण यादव, अवध साह, निर्मल मुखिया मौजूद थे।

1 day ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
1 day ago

संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत कुमारखंड। प्रखंड के बीजेपी पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को रामनगर महेश पंचायत में स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल महामंत्री गगन भूषण ने की। बैठक में मौजूद शक्ति केंद्र, पंचायत स्तरीय, बूथ लेवल व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर महामंत्री ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हर माह के प्रथम सप्ताह मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक, माह के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का निर्देश मिला हुआ है उन्होंने बताया कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को खुद के साथ प्रबद्ध लोगों को भी बुला कर सुनना है। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर व पंचायत स्तर पर हो रहे पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यक्रम की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने और विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को बताने का निर्णय लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर श्रीदेव साह, पवन ठाकुर, सुमीत ठाकुर, नटवर मिश्रा, अजय रजक, दीपनारायण यादव, अवध साह, निर्मल मुखिया मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन कुमारखंड। प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रखंड के पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में स्कूल एचएम नवास कुमार भारती, शारदा शिक्षा सदन रामनगर महेश में प्रिंसिपल संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। उसके बाद छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्कूल प्रधानों ने कहा कि उनके जीवन से हम सभी को सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी शिक्षकों के आदर्श थे और हम सबों को भी अपने जीवन में आदर्श प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर करनी चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निकु कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, राजमोहन गांधी ,अखलाकुर रहमान, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, प्राणजीत कुमार, रेखा कुमारी, बिष्णुदेव शर्मा, डायरेक्टर रामाशीष झा, सोनू झा, गुड्डू झा, सहित सभी छात्र छात्राएं व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। वहीं शिक्षक दिवस पर प्रखंड के युनिक कोचिंग सेंटर, केवीएस पब्लिक स्कूल रामनगर महेश सहित अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।
    1
    शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
कुमारखंड। प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रखंड के पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में स्कूल एचएम नवास कुमार भारती, शारदा शिक्षा सदन रामनगर महेश में प्रिंसिपल संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। उसके बाद छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्कूल प्रधानों ने कहा कि उनके जीवन से हम सभी को सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी शिक्षकों के आदर्श थे और हम सबों को भी अपने जीवन में आदर्श प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर करनी चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निकु कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, राजमोहन गांधी ,अखलाकुर रहमान, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, प्राणजीत कुमार, रेखा कुमारी, बिष्णुदेव शर्मा, डायरेक्टर रामाशीष झा, सोनू झा, गुड्डू झा, सहित सभी छात्र छात्राएं व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। वहीं शिक्षक दिवस पर प्रखंड के युनिक कोचिंग सेंटर, केवीएस पब्लिक स्कूल रामनगर महेश सहित अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • छातापुर: त्रिवेणीगंज में पहली बार दिखा ऐसा अद्भुत नजारा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर त्रिवेणीगंज बाजार में दर्जनों गाय, भैंस और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा और यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी छातापुर: त्रिवेणीगंज में पहली बार दिखा ऐसा अद्भुत नजारा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर त्रिवेणीगंज बाजार में दर्जनों गाय, भैंस और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा और यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
    1
    छातापुर: त्रिवेणीगंज में पहली बार दिखा ऐसा अद्भुत नजारा,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर त्रिवेणीगंज बाजार में दर्जनों गाय, भैंस और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा और यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी 
छातापुर: त्रिवेणीगंज में पहली बार दिखा ऐसा अद्भुत नजारा,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर त्रिवेणीगंज बाजार में दर्जनों गाय, भैंस और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा और यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • गुरु सम्मान से सजा शिक्षक दिवस: संकल्प मैत्री फाउंडेशन ने वार्डेन प्रतिमा कुमारी को किया सम्मानित शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा और उनके भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर मधेपुरा में इसी भावना के साथ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान का आयोजन किया गया। संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया गया। दरअसल मधेपुरा में शिक्षक दिवस का अवसर इस बार गुरु सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। समारोह में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस.एन. कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी दौरान डॉ. एस.एन. कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की बुनियाद हैं। खासकर बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने और छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित रहना नहीं है। शिक्षा बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की नींव मजबूत करती है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व कक्षा की चारदीवारी से कहीं आगे तक जाता है। बाइट –प्रतिमा कुमारी “शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। बालिका शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सम्मान मिलने के बाद प्रतिमा कुमारी ने संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान शिक्षा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकल्प मैत्री फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा। कुल मिलाकर मधेपुरा में आयोजित यह सम्मान समारोह सिर्फ एक शिक्षक को सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को फिर से रेखांकित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने सम्मानित वार्डेन प्रतिमा कुमारी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान और सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।
    4
    गुरु सम्मान से सजा शिक्षक दिवस: संकल्प मैत्री फाउंडेशन ने वार्डेन प्रतिमा कुमारी को किया सम्मानित
शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा और उनके भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर मधेपुरा में इसी भावना के साथ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान का आयोजन किया गया। संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया गया।
दरअसल मधेपुरा में शिक्षक दिवस का अवसर इस बार गुरु सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। समारोह में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस.एन. कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसी दौरान डॉ. एस.एन. कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की बुनियाद हैं। खासकर बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने और छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद अहम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित रहना नहीं है। शिक्षा बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की नींव मजबूत करती है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व कक्षा की चारदीवारी से कहीं आगे तक जाता है।
बाइट –प्रतिमा कुमारी 
“शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। बालिका शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
सम्मान मिलने के बाद प्रतिमा कुमारी ने संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान शिक्षा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।
वहीं संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संकल्प मैत्री फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा।
कुल मिलाकर मधेपुरा में आयोजित यह सम्मान समारोह सिर्फ एक शिक्षक को सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को फिर से रेखांकित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने सम्मानित वार्डेन प्रतिमा कुमारी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान और सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण पिपरा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम विद्यालयों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प व उपहार भेंट कर जताया आभार कटैया-निर्मली (सुपौल): शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की गई. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस दौरान पूरा माहौल गुरु-शिष्य परंपरा की भावनाओं से सराबोर नजर आया. प्रखंड क्षेत्र के रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कटैया, दिव्य महावीर शिक्षालय निर्मली सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों को भेंट किए पुष्प और उपहार समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया. छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं. रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक संजय सर, प्राचार्य सुभाष सर और दिव्य महावीर शिक्षालय प्राचार्य राजकुमार महतो सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. शिक्षकों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी. शिक्षा का उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक बनाना : शिक्षक शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है. शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन को अपनाने तथा मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई. शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एक शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन की दिशा तय करता है. शिक्षक द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कार का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है. पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम भी हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के कई संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान के साथ पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक दिवस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. समारोह के अंत में शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
    1
    शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण
पिपरा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम
विद्यालयों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प व उपहार भेंट कर जताया आभार
कटैया-निर्मली (सुपौल): शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की गई. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस दौरान पूरा माहौल गुरु-शिष्य परंपरा की भावनाओं से सराबोर नजर आया. प्रखंड क्षेत्र के रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कटैया, दिव्य महावीर शिक्षालय निर्मली सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया.
विद्यार्थियों ने गुरुजनों को भेंट किए पुष्प और उपहार
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया. छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं. रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक संजय सर, प्राचार्य सुभाष सर और दिव्य महावीर शिक्षालय प्राचार्य राजकुमार महतो सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. शिक्षकों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी.
शिक्षा का उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक बनाना : शिक्षक
शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है. शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन को अपनाने तथा मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई. शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.
शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एक शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन की दिशा तय करता है. शिक्षक द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कार का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है.
पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम भी हुए
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के कई संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान के साथ पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक दिवस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. समारोह के अंत में शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    17 hrs ago
  • सौर बाजार में भू मापक अमीन तकनीकी प्रशिक्षण की शुरुआत युवा को मिलेगा रोजगार बेरोजगारों को रोजगार के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुनहरा अवसर मिल रहा है जिसके तहत सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया की सबसे कम शुल्क पर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई है जिसमें नक्शा, सरजमीन की जानकारी दी जाती है जो 45 दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद सुयोग्य अमीन बनकर सर्वे, चकबंदी, उजरत भोगी, गंडक प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, वन विभाग, तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की पैमाईश का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो सभी सरकारी विभाग में मान्य है। नामांकन की तिथि 12 सितंबर तक जारी रहेगा।
    1
    सौर बाजार में भू मापक अमीन तकनीकी प्रशिक्षण की शुरुआत युवा को मिलेगा रोजगार 
बेरोजगारों को रोजगार के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुनहरा अवसर मिल रहा है जिसके तहत सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया की सबसे कम शुल्क पर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई है जिसमें  नक्शा, सरजमीन की जानकारी दी जाती है जो 45 दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद सुयोग्य अमीन बनकर सर्वे, चकबंदी, उजरत भोगी, गंडक प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, वन विभाग, तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की पैमाईश का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो सभी सरकारी विभाग में मान्य है। नामांकन की तिथि 12 सितंबर तक जारी रहेगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    37 min ago
  • जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के माहौल में उमड़ी भीड़। रंजीत ठाकुर की रिपोर्ट: नरपतगंज। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फुलकाहा स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार शाम श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच करीब एक क्विंटल महाभोग प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया। महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक आयोजन और महाभोग प्रसाद वितरण से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर कमिटी के कार्यकर्ताओं में रंजीत ठाकुर,ललित झा,बजरंग गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिनोद दास, सोनू गौस्वामी, निर्मल दास, सोनू साह, प्रदीप पोद्दार, प्रमोद साह, पवन गुप्ता, सन्नी गुप्ता,सुधीर पोद्दार, महेश गुप्ता आदि के अलावे पुजारी विश्वम्भर दास सक्रिय दिखें।
    1
    जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण।
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के माहौल में उमड़ी भीड़।

रंजीत ठाकुर की रिपोर्ट:
नरपतगंज। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फुलकाहा स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार शाम श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच करीब एक क्विंटल महाभोग प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया।
महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक आयोजन और महाभोग प्रसाद वितरण से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर कमिटी के कार्यकर्ताओं में  रंजीत ठाकुर,ललित झा,बजरंग गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिनोद दास, सोनू गौस्वामी, निर्मल दास, सोनू साह, प्रदीप पोद्दार, प्रमोद साह, पवन गुप्ता, सन्नी गुप्ता,सुधीर पोद्दार, महेश गुप्ता आदि के अलावे पुजारी विश्वम्भर दास सक्रिय दिखें।
    user_Ranjit thakur
    Ranjit thakur
    Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • राघोपुर बत्रा का सम्राट चौधरी जो आया है और इससे विनती करते हैं कैसा स्थिति बिहार में चला गरीब को सहायता कर जाए खाने पीने का सुविधा पहुंचाया जाए ज्यादा ज्यादा लाइक शेयर सब्सक्राइब करें सपोर्ट जितना वह उतना करें
    1
    राघोपुर बत्रा का सम्राट चौधरी जो आया है और इससे विनती करते हैं कैसा स्थिति बिहार में चला
गरीब को सहायता कर जाए खाने पीने का सुविधा पहुंचाया जाए ज्यादा ज्यादा लाइक शेयर सब्सक्राइब करें सपोर्ट जितना वह उतना करें
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Araria, Bihar•
    46 min ago
  • आमने-सामने टक्कर में दो लोग हुए घायल, रेफर कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला नहर के सामने शनिवार को मधुबनी से चकमका जानेवाली मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मोहर्मपुर बघैली निवासी रविन्द्र शर्मा अपने बाइक से अपने पिता शिवनारायण शर्मा को बाइक पर पीछे सवार कर विनोवाग्राम जा रहे थे। जैसे ही इसराइन कला नहर के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार उसके पिता घायल हो गया। दोनों का सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक चालक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत स्थित बेला वार्ड 13 निवासी छोटू ऋषिदेव बताया गया है। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर कुमारखंड पुलिस के हवाले कर दिया।
    1
    आमने-सामने टक्कर में दो लोग हुए घायल, रेफर
कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला नहर के सामने शनिवार को मधुबनी से चकमका जानेवाली मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मोहर्मपुर बघैली निवासी रविन्द्र शर्मा अपने बाइक से अपने पिता शिवनारायण शर्मा को बाइक पर पीछे सवार कर विनोवाग्राम जा रहे थे। जैसे ही 
इसराइन कला नहर के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार उसके पिता घायल हो गया। दोनों का सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक चालक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत स्थित बेला वार्ड 13 निवासी छोटू ऋषिदेव बताया गया है। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर कुमारखंड पुलिस के हवाले कर दिया।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.