logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिराग पासवान की पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता ऋषि पासवान की बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात से आक्रोशित परिजनों ने अपराधियों के खिलाफ 'खून के बदले खून' की मांग की है।

7 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
7 hrs ago

चिराग पासवान की पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता ऋषि पासवान की बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात से आक्रोशित परिजनों ने अपराधियों के खिलाफ 'खून के बदले खून' की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने रविवार 10 मई 2026 को अपने पंचायत भगवानपुर कमला के वार्ड संख्या 2 निवासी एक विधवा महिला धर्मशीला देवी पति स्वर्गीय शिबू साह की पुत्री प्रिती कुमारी की शादी के दिन एक भाई की तरह कोच, पलंग, कुर्सी, टेबुल, रजाई, गंद्दा, ट्रंक,वस्त्र सहित अन्य आवश्यक शादी सामग्री उपलब्ध कराते हुए साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया,
    1
    चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने रविवार 10 मई 2026 को अपने पंचायत भगवानपुर कमला के वार्ड संख्या 2 निवासी एक विधवा महिला धर्मशीला देवी पति स्वर्गीय शिबू साह की पुत्री प्रिती कुमारी की शादी के दिन एक भाई की तरह कोच, पलंग, कुर्सी, टेबुल, रजाई, गंद्दा, ट्रंक,वस्त्र सहित अन्य आवश्यक शादी सामग्री उपलब्ध कराते हुए साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया,
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    59 min ago
  • बिहार की राजनीति में बड़ा सवाल 🤔 क्या डिप्टी CM का पद खत्म हो गया या सिर्फ नोटिफिकेशन की भाषा बदली है? अब सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा 🔥 #BiharPolitics #NitishKumar”
    1
    बिहार की राजनीति में बड़ा सवाल 🤔
क्या डिप्टी CM का पद खत्म हो गया या सिर्फ नोटिफिकेशन की भाषा बदली है?
अब सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा 🔥 #BiharPolitics #NitishKumar”
    user_Md. Gulab Babu
    Md. Gulab Babu
    Business Centre Dalsinghsarai, Samastipur•
    5 hrs ago
  • Post by Radhe Bihari
    8
    Post by Radhe Bihari
    user_Radhe Bihari
    Radhe Bihari
    सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • पटोरी उत्पाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद। बिहार,समस्तीपुर पटोरी उत्पाद थान की पुलिस ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में 586 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार तस्करों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल चौहड्डा वार्ड संख्या चार के रहने वाला हिमांशु कुमार दूसरा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव के रहने वाला सुनील कुमार झा के पुत्र सुजीत कुमार झा के रूप में की गई है
    1
    पटोरी उत्पाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद।
बिहार,समस्तीपुर 
पटोरी उत्पाद थान की पुलिस ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में 586 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 
गिरफ्तार तस्करों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल चौहड्डा वार्ड संख्या चार के रहने वाला हिमांशु कुमार दूसरा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव के रहने वाला सुनील कुमार झा के पुत्र सुजीत कुमार झा के रूप में की गई है
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    13 min ago
  • *भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया* ताजपुर/समस्तीपुर 10 मई 2026 आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी, ताजपुर के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी एवं जनसंगठनों के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० शकील, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो० रहमान, चांद बाबू समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया*

ताजपुर/समस्तीपुर 
   10 मई 2026

   आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया।
भाकपा माले प्रखंड कमिटी, ताजपुर के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी एवं जनसंगठनों के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० शकील, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो० रहमान, चांद बाबू समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    1 hr ago
  • दलसिंहसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 584 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबइया हरलाल वार्ड संख्या-2 में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुड़िया घर में छिपाकर रखी गई कुल 584.640 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब में पंजाब एवं झारखंड निर्मित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 निवासी हिमांशु कुमार, पिता रामचंद्र पासवान तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी कृष्ण कुमार झा, पिता सुनील कुमार झा शामिल हैं। रविवार को मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। छापेमारी टीम में एएसआई कौशल किशोर, एएसआई कंचन कुमारी एवं एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। बाइट:- मनोज कुमार सिंह उत्पाद अधीक्षक समस्तीपुर
    1
    दलसिंहसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 584 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबइया हरलाल वार्ड संख्या-2 में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुड़िया घर में छिपाकर रखी गई कुल 584.640 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब में पंजाब एवं झारखंड निर्मित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 निवासी हिमांशु कुमार, पिता रामचंद्र पासवान तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी कृष्ण कुमार झा, पिता सुनील कुमार झा शामिल हैं।
रविवार को मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। छापेमारी टीम में एएसआई कौशल किशोर, एएसआई कंचन कुमारी एवं एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
बाइट:- मनोज कुमार सिंह उत्पाद अधीक्षक समस्तीपुर
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना गुलाब बाग स्थित लल्लू मुखिया के घर के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पंडारक से बाढ़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा एक सीएनजी ऑटो अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सहनउरा निवासी रेणु देवी, पंचमहला निवासी अजय कुमार तथा एक अन्य महिला घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना गुलाब बाग स्थित लल्लू मुखिया के घर के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पंडारक से बाढ़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा एक सीएनजी ऑटो अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में सहनउरा निवासी रेणु देवी, पंचमहला निवासी अजय कुमार तथा एक अन्य महिला घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • *TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका*
    1
    *TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.