चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट के समीप कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक शादीशुदा युवक उसे भरोसे में लेकर अपने साथ लाया था। इसके बाद वह पिछले कुछ दिनों से उसे अलग-अलग स्थानों पर लेकर घूमता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक और उसके कुछ साथियों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने पुलिस को पिक्लू प्रधान का नाम बताया है, जो जोड़ो गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट के समीप कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची
और युवती को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक शादीशुदा युवक उसे भरोसे में लेकर अपने साथ लाया था। इसके बाद वह पिछले कुछ दिनों से उसे अलग-अलग स्थानों पर लेकर घूमता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक और उसके कुछ साथियों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने पुलिस को पिक्लू प्रधान का नाम बताया है, जो जोड़ो गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1
- हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना1
- #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1
- गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास1
- चाईबासा में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र चाईबासा शहर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति देव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव को लेकर शहर के टुंगरी स्थित शिव शंकर क्लब, गाड़ीखाना चौक, बड़ी बाजार गणेश मंदिर, सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज और पुलहातू में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य एवं भावपूर्ण प्रतिमा के साथ आकर्षक प्रकाश सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। टुंगरी ओवरब्रिज के बगल में शिव शंकर क्लब द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर आकर्षक प्रकाश सज्जा वाले कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से 18 सितंबर तक दोपहर में पूड़ी, पुलाव, खीर, मालपुआ आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। पंडाल की भव्य सजावट, गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हैशटैग: #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पा #चाईबासा #गणेशपूजा #झारखंड #GaneshUtsav #GanpatiBappa #Chaibasa #GaneshPuja #KolhanBreakingNews1