Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों का हुआ उत्साहवर्धन। बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में समर्पण और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हर परिस्थिति में निभाना आवश्यक है।
भूपेंद्र शर्मा
रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों का हुआ उत्साहवर्धन। बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में समर्पण और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हर परिस्थिति में निभाना आवश्यक है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शादी समारोह में बारातियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव शक्ति बैंकट हॉल में विवाह समारोह के दौरान बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बैंकट हॉल के बाहर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। वादी ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को शान, अली हसन और आमिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बंदरों का आतंक बुजुर्ग को छत से फेंका इलाज के दौरान मौत1
- Bareilly Ke Thana ijjat Nagar Ka mamla/ Instagram per galat ravaiya/ mahilaon ke sath badsaluki/ Instagram per rail banana Bhari pada/ ijajat Nagar police Ne sikhaya sabak/ bahanon se badtamiji Mela sabak/ Adhikari Ne Di jankari/1
- आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे बरेली पुलिस लाइन सभागार में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मअनुष पारीक, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी देहात मुकेश मिश्रा सहित सभी सर्कल सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में समाज के प्रमुख लोग जैसे मेहंदी हसन, हाजी जावेद, मौलाना इंतजार और अतीक हुसैन उर्फ चांद भाई भी मौजूद रहे। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए। बैठक में प्रशासन ने उर्स के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सभी सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था पर जोर: प्रशासन ने कहा कि वालंटियर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है और यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक शांति का पैगाम देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ। जय हिंद, जय भारत1
- अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार, किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है1
- बरेली: शराब के नशे में चालक ने बीच सड़क खड़ी की गाड़ी, लगाया जाम — वीडियो बनाने पर पत्रकार से की छीना-झपटी बरेली के चौपला क्षेत्र में फुल पुलिस मॉडल स्कूल गेट के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक शराब के नशे में धुत चालक ने अपनी गाड़ी बीच रोड पर खड़ी कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपी उनसे उलझता और अभद्रता करता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और बार-बार समझाने के बावजूद गाड़ी हटाने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान जब एक पत्रकार द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा, तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और विवाद और बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी लगातार उत्पात मचा रहा था और राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहा था। हैरानी की बात यह भी रही कि जिस गाड़ी से जाम लगाया गया, उस पर “प्रेस” भी लिखा हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।1
- महिलाओं से गलत टिप्पणी पर थाना इज्जत नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार माफी मांगता दिखा आरोपी1
- #*इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*#1
- बरेली। जनपद में पिछले दो वर्षों से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने को लेकर अब किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई। सुनीता गंगवार ने आरोप लगाया कि मिल मालिक के साथ-साथ गन्ना समिति भी किसानों के भुगतान में लापरवाही और साजिश में शामिल है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मिल मालिक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा कमजोर धाराओं में किया गया, जिससे गिरफ्तारी और दबाव की स्थिति न बन सके। उन्होंने मांग की कि गन्ना समिति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि करीब 24 हजार किसानों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और गन्ना समिति मिलकर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं, जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। इससे पहले भी संस्था द्वारा एडीजी, बरेली जोन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को नवाबगंज तहसील में पुनः एकत्र होकर आंदोलन करेंगे। किसानों का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि की आपत्ति पर नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई, जिससे उनका भुगतान अटक गया और वे पिछले दो वर्षों से आर्थिक संकट झेल रहे हैं।1