Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय जवान जय किसान 🚜🌾🌾
Nikhil
जय जवान जय किसान 🚜🌾🌾
More news from Jhansi and nearby areas
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by पत्रकार जितेंद्र यादव1
- दतावली कलां चौराहा के समीप कब्रिस्तान के सामने की घटना समथर (झांसी)। नगर के मोहल्ला अम्बेडकर नगर स्थित दतावली कलां चौराहा के समीप कब्रिस्तान के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विधुत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधुत पोल पल भर में टूटकर जमीन पर गिर पड़ा और कार में तुरंत आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में धुएं के घने गुबार उठने लगे, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के समय कार में सवार युवक समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या यूपी 93 बीएफ 6263 काफी तेज गति से आ रही थी। जैसे ही वाहन दतावली कलां चौराहे के समीप कब्रिस्तान के सामने पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही विद्युत विभाग को सूचना देकर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि करंट फैलने या किसी अन्य दुर्घटना की संभावना न रहे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना समथर के थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत एवं उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति को नियंत्रित किया और कार चालक से पूछताछ की। इसी दौरान कार मालिक भी मौके पर पहुंचे और बताया कि चालक युवक उनकी कार मांगकर ले गया था। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न होना स्थानीय लोगों के लिए राहत की बात रही, हालांकि कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई और विधुत पोल टूटने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने दतावली कलां चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।4
- जालौन नगर पालिका का नया कारनामा1
- यूपी के मैनपुरी में एक सनकी छात्र ने महिला टीचर के दोनों होंठ काट लिए. टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी तभी छात्र ने उसका रास्ता रोक लिया. फिर कहासुनी के बाद उसपर हमला कर दिया. खून निकलने पर मौके से भाग खड़ा हुआ. घायल महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.1
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हो रहे क्रिकेट के महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है आगामी 7 फरवरी से शुरू हो रहा है जेपीएल सीजन 31
- हर हर महादेव1
- 7,फरवरी से जालौन प्रीमियर लीग शुरू1
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलने वाला है क्योंकि यहां शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ2