logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... * चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... *पटना: Tej Pratap Yadav: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में उनके करीब दो दशक पुराने शासन का अंत हो गया। लेकिन इस विदाई के बीच सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और ‘जनशक्ति जनता दल’ के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान की हो रही है। एक चैनल पर खास बातचीत में तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया। “चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं” जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वह नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत सीनियर हैं। हम लोग तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।” दिलचस्प बात यह रही कि जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी माता राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश सीएम बने थे, तो तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में उलटफेर चलते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में नीतीश कुमार की एक खूबी भी गिनाई और कहाँ कि “चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और जिस तरह वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।” सम्राट चौधरी से उम्मीदें और तेजस्वी से तल्खी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब बिहार की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों में है। आरजेडी और अपने परिवार से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप ने नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। इस बयान को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पर एक तंज के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलतब है कि अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। ये भी पढ़ें:वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशाना तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान अपने भाई तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राजद (RJD) से बाहर होते ही पार्टी का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज महज 25 विधायकों पर सिमट कर रह गई है। तेज प्रताप ने यहाँ तक कह दिया कि तेजस्वी जनता से पूरी तरह कट चुके हैं और उनमें जनसंपर्क की कमी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि आज राजद की स्थिति इतनी नाजुक है कि उनके बचे हुए 25 विधायकों को कोई भी कभी भी तोड़ सकता है। नया सियासी समीकरण क्या होगा? बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं, लेकिन बिहार में उनके पीछे छोड़ी गई विरासत और तेज प्रताप जैसे विरोधियों से मिली ‘फुल रेटिंग’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

2 hrs ago
user_Tarun kumar Reporter
Tarun kumar Reporter
Voice of people शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago
0f9f323c-4320-4c34-bf81-83c41b124dea

चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... * चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... *पटना: Tej Pratap Yadav: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में उनके करीब दो दशक पुराने शासन का अंत हो गया। लेकिन इस विदाई के बीच सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और ‘जनशक्ति जनता दल’ के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान की हो रही है। एक चैनल पर खास बातचीत में तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया। “चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं” जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वह नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत सीनियर हैं। हम लोग तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।” दिलचस्प

22f06b8e-e261-43fe-b88a-3c05f45deebf

बात यह रही कि जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी माता राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश सीएम बने थे, तो तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में उलटफेर चलते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में नीतीश कुमार की एक खूबी भी गिनाई और कहाँ कि “चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और जिस तरह वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।” सम्राट चौधरी से उम्मीदें और तेजस्वी से तल्खी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब बिहार की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों में है। आरजेडी और अपने परिवार से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप ने नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। इस बयान को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पर एक तंज के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलतब है कि अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। ये भी

9b7c8c57-bb5d-416c-9429-ef17486ffdb0

पढ़ें:वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशाना तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान अपने भाई तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राजद (RJD) से बाहर होते ही पार्टी का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज महज 25 विधायकों पर सिमट कर रह गई है। तेज प्रताप ने यहाँ तक कह दिया कि तेजस्वी जनता से पूरी तरह कट चुके हैं और उनमें जनसंपर्क की कमी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि आज राजद की स्थिति इतनी नाजुक है कि उनके बचे हुए 25 विधायकों को कोई भी कभी भी तोड़ सकता है। नया सियासी समीकरण क्या होगा? बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं, लेकिन बिहार में उनके पीछे छोड़ी गई विरासत और तेज प्रताप जैसे विरोधियों से मिली ‘फुल रेटिंग’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • धानुक,समाज का बैठक, में, नालंदा जिला, के, आमोद कुमार जी, ने समाज को एक करने के लिए,,,,,
    1
    धानुक,समाज का बैठक, में, नालंदा जिला, के, आमोद कुमार जी, ने समाज को एक करने के लिए,,,,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by कुमार सुबिद
    1
    Post by कुमार सुबिद
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    4 hrs ago
  • यह अद्भुत काम हर कोई कर नहीं सकता और हर किसी के बस की बात नहीं है जब समय मिले जरूर तैयार रहे कब किसका वक्त आज है
    1
    यह अद्भुत काम हर कोई कर नहीं सकता और हर किसी के बस की बात नहीं है जब समय मिले जरूर तैयार रहे कब किसका वक्त आज है
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक बुलाई गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    1
    लखीसराय सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक बुलाई गई।
बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    47 min ago
  • रामगढ़ चौक में द्वितीय एवं तृतीय बैच की जनगणना प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन में भारत की जनगणना 2027 की सफलता को लेकर प्रखंड के द्वितीय एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं सभी फील्ड ट्रेनर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार डिजिटल जनगणना भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है जनगणना के आधार पर ही सरकार अपने योजना का बजट बनती है एवं इसके आधार पर ही परिसीमन तय होता है इसलिए इस कार्य में पारदर्शिता अत्यंत जरूरी है मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं कि हमारे प्रखंड के जितने भी प्रगणक के एवं पर्यवेक्षक हैं इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे जिसका रिजल्ट भविष्य में सुनहला होगा। यह प्रशिक्षण अगले 21 अप्रैल तक चलेगा इसके उपरांत अगले बैच का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ की जाएगी।
    1
    रामगढ़ चौक में द्वितीय एवं तृतीय बैच की जनगणना प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन में  भारत की जनगणना 2027 की सफलता को लेकर प्रखंड के द्वितीय एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं सभी फील्ड ट्रेनर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार डिजिटल जनगणना भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है जनगणना के आधार पर ही सरकार अपने योजना का बजट बनती है एवं इसके आधार पर ही परिसीमन तय होता है इसलिए इस कार्य में पारदर्शिता अत्यंत जरूरी है मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं कि हमारे प्रखंड के जितने भी प्रगणक के एवं पर्यवेक्षक हैं इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे जिसका रिजल्ट भविष्य में सुनहला होगा। यह प्रशिक्षण अगले 21 अप्रैल तक चलेगा इसके उपरांत अगले बैच का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ की जाएगी।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Sanjay Ravidas
    1
    Post by Sanjay Ravidas
    user_Sanjay Ravidas
    Sanjay Ravidas
    Doctor सिकंदरा, जमुई, बिहार•
    12 hrs ago
  • धानुक समाज का बैठक में, शेखपुरा जिला, के, PAPPU RAJ MANDAL JI, ने बताए, समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमने,,
    1
    धानुक समाज का बैठक में, शेखपुरा जिला, के, PAPPU RAJ MANDAL JI, ने बताए, समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमने,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • #19_अप्रैल_2026 को #गुजरात_के_सूरत में #उधना_रेलवे स्टेशन पर #यूपी_और_बिहार जाने वाले #प्रवासी_मजदूरों पर #पुलिस ने लाठ अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https:
    1
    #19_अप्रैल_2026 को #गुजरात_के_सूरत में #उधना_रेलवे स्टेशन पर #यूपी_और_बिहार जाने वाले #प्रवासी_मजदूरों पर  #पुलिस ने  लाठ
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
https:
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने पर कोली गांव में मनाई गई होली लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के कोली गांव में सब इंस्पेक्टर ओमकार कुशवाहा शिक्षिका संजू सिंन्हा के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाकर होली मनाई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया। मौके पर सुंदर महतो भारत यादव नवीन महतो सोमलता सिंन्हा विमली देवी सिवन यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे बधाई समारोह के दौरान सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा ने बताया कि लव कुश की वास्तव में अब भाजपा के द्वारा सरकार बनाई गई है सम्राट चौधरी युवा नेता है युवाओं के प्रति उनके समर्पण की भावना बिहार के जनता के लिए कुछ करने की सोच एवं बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रूप देते हुए अपराधियों से भय मुक्त राज्य बनाने का संकल्प जो लिया है उसे वह पूरा करेंगे इसको लेकर आज मेरे गांव में सभी लोगों के द्वारा रंग अमीर गुलाल लगाकर जहां होली मनाई गई वहीं मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई।
    1
    सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने पर कोली गांव में मनाई गई होली लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के कोली गांव में सब इंस्पेक्टर ओमकार कुशवाहा शिक्षिका संजू सिंन्हा के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाकर होली मनाई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया। मौके पर सुंदर महतो भारत यादव नवीन महतो सोमलता सिंन्हा विमली देवी सिवन यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे बधाई समारोह के दौरान सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा ने बताया कि लव कुश की वास्तव में अब भाजपा के द्वारा सरकार बनाई गई है सम्राट चौधरी युवा नेता है युवाओं के प्रति उनके समर्पण की भावना बिहार के जनता के लिए कुछ करने की सोच एवं बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रूप देते हुए अपराधियों से भय मुक्त राज्य बनाने का संकल्प जो लिया है उसे वह पूरा करेंगे इसको लेकर आज मेरे गांव में सभी लोगों के द्वारा रंग अमीर गुलाल लगाकर जहां होली मनाई गई वहीं मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.