logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में नक्की बाबा मंदिर के पास मंगलवार 17 फरवरी को स्वर्गीय पंडित राधा रमन शांडिल्य की स्मृति में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पुत्र एवं मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, पूर्व अध्यक्ष आसाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पातीराम सुनकर, अखिलेश व्यास, राकेश स्वामी, कदीर मुंशी, सतीश चंद्र अहिरवार, नगर पंचायत के समस्त सभासदगण सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का पहला मैच जालौन एवं एट की टीमों के बीच खेला गया। आयोजन समिति द्वारा किसानों के खेतों में नक्की बाबा मंदिर के सामने बेतवा नदी के पास एक नया एवं सुंदर मैदान तैयार किया गया है, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। टूर्नामेंट के फाइनल विजेता को ₹21,000 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता को ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति में मोहित यादव, संगम कपूर सिंह, सज्जन, अभिषेक, मुन्ना, मोहित, दीपू, अनुपम, जितेंद्र सहित कई युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन पंडित अध्यापक रामराजा तिवारी एवं महेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आलोक शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि कोटरा से विशेष लगाव है और वे सदैव नगरवासियों के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

10 hrs ago
user_Hariom
Hariom
पत्रकार Konch, Jalaun•
10 hrs ago
2782ad1f-45f3-4d77-aa14-6ecca2aa70fa

कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में नक्की बाबा मंदिर के पास मंगलवार 17 फरवरी को स्वर्गीय पंडित राधा रमन शांडिल्य की स्मृति में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पुत्र एवं मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, पूर्व अध्यक्ष आसाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पातीराम सुनकर, अखिलेश व्यास, राकेश स्वामी, कदीर मुंशी, सतीश चंद्र अहिरवार, नगर पंचायत के समस्त सभासदगण सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का पहला मैच जालौन एवं एट की टीमों के बीच खेला गया। आयोजन समिति

7fabb9e2-df56-4564-bc4a-7ed7c4d2398e

द्वारा किसानों के खेतों में नक्की बाबा मंदिर के सामने बेतवा नदी के पास एक नया एवं सुंदर मैदान तैयार किया गया है, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। टूर्नामेंट के फाइनल विजेता को ₹21,000 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता को ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति में मोहित यादव, संगम कपूर सिंह, सज्जन, अभिषेक, मुन्ना, मोहित, दीपू, अनुपम, जितेंद्र सहित कई युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन पंडित अध्यापक रामराजा तिवारी एवं महेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आलोक शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि कोटरा से विशेष लगाव है और वे सदैव नगरवासियों के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

More news from Jalaun and nearby areas
  • वारंटी आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने लंबित वारंट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम खुंटेला में दबिश देकर वारंटी ब्रजपाल सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    1
    वारंटी आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा
कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने लंबित वारंट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम खुंटेला में दबिश देकर वारंटी ब्रजपाल सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
    user_Hariom
    Hariom
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    16 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है दरअसल आज़ जालौन नगर क्षेत्र में एक बारात धूमधाम से निकल रही थी और उसमें डीजे बजाया जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे अपनी मां के साथ आई मासूम बच्ची डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आई जिसने सभी का मन मोह लिया
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है 
दरअसल आज़ जालौन नगर क्षेत्र में एक बारात धूमधाम से निकल रही थी और उसमें डीजे बजाया जा रहा था 
इसी दौरान सड़क किनारे अपनी मां के साथ आई मासूम बच्ची डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आई जिसने सभी का मन मोह लिया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ विधानसभा में गूंजे उरई-जालौन की समस्याओं के मुद्दे लखनऊ। आज विधानसभा सदन में उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जोरदार ढंग से आवाज उठाई गई। गौरी शंकर वर्मा ने सदन में अपने विचार रखते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि उरई-जालौन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति दी जाए तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में आशा की नई किरण जगी है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।
    1
    लखनऊ विधानसभा में गूंजे उरई-जालौन की समस्याओं के मुद्दे
लखनऊ। आज विधानसभा सदन में उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जोरदार ढंग से आवाज उठाई गई। गौरी शंकर वर्मा ने सदन में अपने विचार रखते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि उरई-जालौन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति दी जाए तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में आशा की नई किरण जगी है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्ट -सुनील सिंह उर्फ़ भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -72 घंटे में हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार भाई निकला हत्यारा एंकर -नदीगांव पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला क्या था? दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना नदीगांव में वादिनी श्रीमती रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण कर हत्या किए जाने के संबंध में 8 आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इस पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा एवं भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई फील्ड यूनिट टीम द्वारा की गई। तीन टीमों का गठन, त्वरित कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कृष्णपाल उर्फ कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम सराय थाना पूंछ, जिला झांसी सहित 6 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से— एक हुण्डई औरा कार (सफेद रंग) एक एक्टिवा स्कूटी एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस (.32 बोर) दो डाटा केबल एक मफलर एक थैला जिसमें SIR से संबंधित सरकारी दस्तावेज बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में हुआ खुलासा मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। मृतक राघवेन्द्र से भी उसने रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर मृतक लगातार पैसे वापस मांग रहा था। आरोपियों ने पैसे देने के बहाने राघवेन्द्र को बुलाया और कार से अपने साथ ले गए। वहां एक महिला मित्र के साथ मृतक के आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर उसे दबाव में लाने की कोशिश की गई, ताकि वह उधार की मांग न करे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर आरोपियों ने मोबाइल डाटा केबल व मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को दतिया-सेवड़ा मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। बाईट -sp दुर्गेश कुमार सिंह
    1
    स्थान -जालौन 
रिपोर्ट -सुनील सिंह उर्फ़ भीम राजावत 
Mo. 9628800458
स्लग -72 घंटे में हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार भाई निकला हत्यारा 
एंकर -नदीगांव पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामला क्या था?
दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना नदीगांव में वादिनी श्रीमती रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण कर हत्या किए जाने के संबंध में 8 आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इस पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मृतक के शव का पंचायतनामा एवं भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई फील्ड यूनिट टीम द्वारा की गई।
तीन टीमों का गठन, त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कृष्णपाल उर्फ कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम सराय थाना पूंछ, जिला झांसी सहित 6 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—
एक हुण्डई औरा कार (सफेद रंग)
एक एक्टिवा स्कूटी
एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस (.32 बोर)
दो डाटा केबल
एक मफलर
एक थैला जिसमें SIR से संबंधित सरकारी दस्तावेज
बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। मृतक राघवेन्द्र से भी उसने रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर मृतक लगातार पैसे वापस मांग रहा था।
आरोपियों ने पैसे देने के बहाने राघवेन्द्र को बुलाया और कार से अपने साथ ले गए। वहां एक महिला मित्र के साथ मृतक के आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर उसे दबाव में लाने की कोशिश की गई, ताकि वह उधार की मांग न करे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर आरोपियों ने मोबाइल डाटा केबल व मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को दतिया-सेवड़ा मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
बाईट -sp दुर्गेश कुमार सिंह
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिगं जालौन क्षेत्र के ग्राम लहचूरा मे पँचायत सदस्य ब ग्राम प्रधान ने मरघट की जगह पर जाली लगाकर अतिक्रमण कर लेने की सिकायत तहसीलदार ब उपजिलाधिकारी जालौन से की बता दे कि मरघट निर्माण कार्य के लिऐ उत्तर प्रदेश शासन ने पैसा स्बीकृत कर दिया है लेकिन जिस गाटा सं.मे मरघट की करीब एक एकड जमीन लेखपाल अनिल राजपूत ने बताया कि सरकारी भूमि का रकबा मरघट के नाम अंकित है जिस पर उक्त गावं के दबंग ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे मरघट कार्य बाधित है ग्राम प्रधान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कई बार लिखित सिकायत करने के बाद भी साशन प्रसाशन मौन है बडा सबाल कब हटाया जायगा कब्जा कब होगा पक्का मरघट का निर्माण कार्य क्या दबंग की ऊची पकड से नही हटाया जा रहा कब्जा या और कुछ बने रहे हमारे साथ अखिलेश सिंह पत्रकार
    1
    ब्रेकिगं जालौन क्षेत्र के ग्राम लहचूरा मे पँचायत सदस्य ब ग्राम प्रधान ने मरघट की जगह पर जाली लगाकर अतिक्रमण कर लेने की सिकायत तहसीलदार ब उपजिलाधिकारी जालौन से की बता दे कि मरघट निर्माण कार्य के लिऐ उत्तर प्रदेश शासन ने पैसा स्बीकृत कर दिया है लेकिन जिस गाटा सं.मे मरघट की करीब एक एकड जमीन लेखपाल अनिल राजपूत ने बताया कि सरकारी भूमि का रकबा मरघट के नाम अंकित है जिस पर उक्त गावं के दबंग ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे मरघट कार्य बाधित है ग्राम प्रधान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कई बार लिखित सिकायत करने के बाद भी साशन प्रसाशन मौन है बडा सबाल कब हटाया जायगा कब्जा कब होगा पक्का मरघट का निर्माण कार्य क्या दबंग की ऊची पकड से नही हटाया जा रहा कब्जा या और कुछ बने रहे हमारे साथ अखिलेश सिंह पत्रकार
    user_Akhilesh Singh ptrkar
    Akhilesh Singh ptrkar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तगण को गिऱफ्तार किये जाने के संबन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
    1
    जालौन एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तगण को गिऱफ्तार किये जाने के संबन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद जालौन में पढ़ाई में होनहार छात्र ने क्यों चुना मौत का रास्ता
    1
    जनपद जालौन में पढ़ाई में होनहार छात्र ने क्यों चुना मौत का रास्ता
    user_B S R NEWS
    B S R NEWS
    पत्रकार Madhogarh, Jalaun•
    14 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां देर शाम दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दम्पति और एक बच्ची घायल हो गए राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया है सुनिए क्या कह रहा है घायल
    2
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां देर शाम दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई 
जिसमें दम्पति और एक बच्ची घायल हो गए 
राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया है 
सुनिए क्या कह रहा है घायल
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.