*हाईवे पर बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक! सैनी व नारा चौराहा पर एसपी के निर्देशन में चला यातायात जागरूकता अभियान* *कौशांबी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के सैनी चौराहा एवं नारा चौराहा पर यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सीओ यातायात भैया संतोष सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने की कोई गुंजाइश नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*

- #कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के रामनाथ डिग्री कालेज के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को CHCचायल ले गए,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्रकार रफेल अहमद1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by T B NEWS1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2
- कौशाम्बी। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन ने बताया कि 04 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो पार्क में आयोजित सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणाओं को लागू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 16 अप्रैल 2026 से सांकेतिक कलम बंद हड़ताल शुरू की गई है। गुरुवार को रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। ये रहेगा आंदोलन का कार्यक्रम: 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक: सांकेतिक कलम बंद हड़ताल 26 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक: विकास खंडों में मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड व ज्ञापन 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक: पक्ष-विपक्ष के सांसदों व विधायकों को ज्ञापन 01 मई (मजदूर दिवस): जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन 05 मई 2026: प्रदेश के 36 हजार रोजगार सेवकों व मनरेगा कार्मिकों द्वारा विधानसभा घेराव व विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रोजगार सेवक तत्सत ओझा, मोहम्मद खुर्शीद खान, शिवकरण सिंह, शरद यादव, संदीप कुमार मौर्य, भैयालाल भारती, सुनील कुमार, महेश कुमार, कमल सिंह, अनुप कुमार, हेमंत व ज्ञानेन्द्र पंचमलाल शामिल रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।3
- *चलते डंपर में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।1
- बनारस....बौलिया में सड़क पर बने अवैध मकानों पर गरजा बुलडोजर, पुलिस बल मौजूद* लोहता/वाराणसी । मंडुआडीह थाना बौलिया क्षेत्र में सड़क की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए लोहता, मंडुआडीह थाने की पुलिस बल मौजूद।1
- कौशाम्बी में दबंगों का आतंक: लाठी-डंडा व चाकू से लैस हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो से खुला मामला कौशाम्बी जिले में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साजिश के तहत कुछ दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना मोहम्मदपुर पैसा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर में अकेला बैठा था, तभी कुछ दबंग किस्म के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। युवक द्वारा विरोध किए जाने पर हमलावरों ने उग्र रूप धारण कर लिया और उस पर हमला करने की कोशिश की। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर युवक के घर के बाहर खड़े होकर लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हमले के दौरान युवक ने किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अपनी जान बचाई और घर के अंदर छुप गया। घटना के बाद भी दबंग काफी देर तक युवक के घर के बाहर डटे रहे और लगातार धमकियां देते रहे, पत्रकार रफेल अहमद1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1