धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में, दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार, धरमजयगढ़ कालोनी की घटना रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने दिनांक 26.04.2026 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नगदी रकम 32 हजार रुपये तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बतायी गई थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेंडम कथन में घटना दिनांक को दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम की पतासाजी में निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, आरक्षक विजय राठिया, ललित राठिया, अनूप जॉनशन केरकेट्टा, अलेक्सयुस एक्का की अहम भूमिका रही ।

- मेंटेनेश के नाम पर रेलगाड़ियों की रफ्तार बिगड़ी, यात्री गाड़ियों की रोजाना लेट लतीफी के कारण यात्री परेशान बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चल रहे धीमे मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का खामियाजा अब सीधे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बिलासपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे ट्रैक मरम्मत, सिग्नल अपग्रेडेशन और विभिन्न तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कई ट्रेनें 3 से 8 घंटे तक देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्री रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि समय पर सूचना नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों की हालत ज्यादा खराब है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर न तो पर्याप्त घोषणा की जा रही है और न ही पेयजल व बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।1
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरे हाथी शावक की मौत से हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही इन मौतों पर वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर लोग चिंता जता रहे हैं, क्योंकि कोई ठोस योजना नहीं बनाई जा रही।1
- चंद्रपुर बस स्टैंड में बड़ा हादसा — हवा भरने वाला टैंक फटा, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, चंद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास माधव मेडिकल के सामने आज दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- #sarangarhnews : ब..लवा कां!!ड || 20 लोगो पर FIR FIR against 20 people in riot case बिलाईगढ़ में हुआ दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,,,, बच्चे समेत कई लोगों को आई चोट,,,, मारपीट का वीडियो हो रहा हुआ वायरल,,,,बताया जा रहा है की तालाब में मछली मारने की बात को लेकर हुआ था विवाद शुरू ,,,,, दोनों पक्षों के रिपोर्ट के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज,,,, अलग से किया गया प्रतिबंधित धारा पर भी कार्यवाही,,,, वीडियो मे साफ देखा जा सकता हैँ की किस तरह से दोनों गुटों मे चल रहा मारपीट,,, फिलहाल एक पक्ष छपोरा निवासी हैँ तो वही दूसरा पक्ष बिलाईगढ़ हैँ का बताया जा रहा हैँ,,,,1
- आधी रात अज्ञात व्यक्तियों ने मचाया तांडव जैजैपुर से मालखरौदा के बीच पड़ने वाले सभी गांव में सड़क किनारे खड़े वाहनों के तोड़े शीशे। आधी रात अज्ञात व्यक्तियों ने मचाया तांडव जैजैपुर से मालखरौदा के बीच पड़ने वाले सभी गांव में सड़क किनारे खड़े वाहनों के तोड़े शीशे।1
- कोरबा झोराघाट में कटघोरा पुलिस का बड़ा एक्शन : स्टंटबाज और शराबी बाइक चालकों पर चला डंडा, 23 युवकों की कटी चालान, पिकनिक स्पॉट पर मचा हड़कंप1
- सुशासन तिहार 2026 कोरबा जिले के पहंदा शिविर में धान खरीदी केंद्रों में धरमकांटा लगाने की मांग1
- धुरकोट में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: एक ही परिवार के 4 बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत, जांच के आदेश जारी जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आने वाले धुरकोट गांव में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। इनमें से 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से भी सामने आया था जिसकी जांच चल रही है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे दल्हा पोड़ी गांव के निवासी हैं और अपने मामा के घर धुरकोट आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने शनिवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। इसके बाद रविवार सुबह सभी की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों द्वारा सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही अखिलेश धीवर (15 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं पिंटू धीवर (12 वर्ष), हितेश धीवर (13 वर्ष) और श्री धीवर (4 वर्ष) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक अखिलेश धीवर का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अब तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे फूड पॉइजनिंग थी या कोई अन्य कारण।4