Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत कार के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में टकराने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु तथा तीन व्यक्तियों के घायल हो जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाईट
AVP भारत न्यूज़
*थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत कार के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में टकराने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु तथा तीन व्यक्तियों के घायल हो जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाईट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुंदरवाल की सड़क बनी ‘तालाब’, 12 महीने जलभराव से ग्रामीण बेहाल—डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा बाजार, दुर्गा माता मंदिर और स्कूलों के बीच से गुजरती सड़क पर सालभर भरा रहता है पानी, ग्रामीणों ने डीएम, विधायक और सांसद से लगाई गुहार लखीमपुर खीरी। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट सुंदरवाल में सड़क पर सालभर बने रहने वाले जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की प्रमुख सड़क पर 12 महीने पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क सुंदरवाल बाजार, दुर्गा माता मंदिर, प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होकर गुजरती है। सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी होने के कारण राहगीरों, दुकानदारों, बच्चों और स्कूल आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों को भी इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से लगाई गुहार सुंदरवाल की जनता ने जिला प्रशासन से समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी खीरी के साथ ही श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी और सांसद उत्कर्ष वर्मा से भी सविनय निवेदन करते हुए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में जलभराव के कारण बीमारी का खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सुंदरवाल की जनता की मांग है—जलभराव से निजात दिलाइए, सड़क और नाली का निर्माण कराइए।1
- नेपाल की बाढ़ त्रासदी के बीच उम्मीद की किरण। रासुवा क्षेत्र में जारी रेस्क्यू के दौरान लगभग 45 दिन के एक शिशु को जीवित बचा लिया गया । यह बचाव अभियान इस भीषण आपदा के बीच किसी चमत्कार से कम नहीं ! #KheriNews #KheriPolice #Singahi #Nighasan #UPPolice #Encounter #POCSO #CrimeNews #KhyatiGarg #BreakingNews #R24News नेपाल की बाढ़ त्रासदी के बीच उम्मीद की किरण। रासुवा क्षेत्र में जारी रेस्क्यू के दौरान लगभग 45 दिन के एक शिशु को जीवित बचा लिया गया । यह बचाव अभियान इस भीषण आपदा के बीच किसी चमत्कार से कम नहीं ! #KheriNews #KheriPolice #Singahi #Nighasan #UPPolice #Encounter #POCSO #CrimeNews #KhyatiGarg #BreakingNews #R24News1
- अपर त्रिशूली के सुरंग से एक विदेशी नागरिक को जीवित निकाला गया। नेपाल आर्मी ने वीडियो पोस्ट किया अपर त्रिशूली के सुरंग से एक विदेशी नागरिक को जीवित निकाला गया। नेपाल आर्मी ने वीडियो पोस्ट किया1
- लखीमपु खीरी सीतापुर रोड फोरलेन मार्ग ओयल चौकी के टांसफार्मर लखीमपुर सीतापुर रोड फोरलेन मार्ग ओयल चौकी के पास तेज रफ्तार इतनी थी कार की डाइवर ने टांसफार्मर टकर मर दिया तीन युवक की मौत तीन घायल हुए कार की आवाज सुनते ही ओयल चौकी की पुलिस कार का शीशा तोड़कर सभी युवक को बाहर निकाला फिर जिला अस्पताल पहुंचाया ओर तीन युवक को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया तीन को घायल बताया जिसमें एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है1
- चार साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा लखीमपुर खीरी जिला के सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कलां गांव में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सामने रहने वाला बुजुर्ग उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां बकरी के बाड़े में ले जाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची मां को घटना की जानकारी दे ही रही थी कि दर्द के कारण बेहोश हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी होने पर वे आरोपी के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की। आरोप है कि आरोपी ने फावड़ा उठाकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एंबुलेंस से पीड़िता को निघासन सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम के साथ हुई दरिंदगी की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। वहीं, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। निघासन सीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए भेजा गया है। परिजनों की लिखित तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- लखीमपुर खीरी थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत कार के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में टकराने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु तथा तीन व्यक्तियों के घायल हो जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय द्वारा दी गई बाईट थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत कार के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में टकराने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु तथा तीन व्यक्तियों के घायल हो जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय द्वारा दी गई बाईट1
- सिंगाही पुलिस की मुस्तैदी ने फरार आरोपी की मंसूबों पर फेरा पानी पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद लखीमपुर खीरी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सिंगाही पुलिस ने मुस्तैदी और साहस का परिचय देते हुए दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित तथा पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरार आरोपी की तलाश में जुटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी खलील अहमद पुत्र अशर्फी, निवासी ग्राम सिंगहा कलां, थाना सिंगाही, उम्र करीब 55 वर्ष, थाना सिंगाही में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित था। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी निघासन ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पेशाब करने के बहाने वाहन रुकवाकर आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया और जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए कई टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी में लगाया गया। जंगल, झाड़ियों और गन्ने के खेतों के बीच फरार आरोपी की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसी दौरान 6/7 सितंबर की रात सिंगाही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं कॉम्बिंग कर रही थी। ग्राम सिंगहा कलां बगिया मोड़ के पास पुलिस टीम को आरोपी दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सीएचसी निघासन भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ के संबंध में थाना सिंगाही पर धारा 109(1)/351(3) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराधी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, कानून की पकड़ से लंबे समय तक बच पाना आसान नहीं है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संयुक्त टीम की सतर्कता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद आरोपी की तलाश में जिस तत्परता से कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया, उससे पुलिस की सक्रियता सामने आई। समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजबहादुर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल रीतेश सिंह, कांस्टेबल सतीश कुमार, गौरव कुमार, मो. उमर एवं हरिकेश सिंह तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव मय टीम शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- थाना सिंगाही क्षेत्रान्तर्गत 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को चिकित्सीय परीक्षण हेतु ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से भाग जाने तथा अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार थाना सिंगाही क्षेत्रान्तर्गत 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को चिकित्सीय परीक्षण हेतु ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से भाग जाने तथा अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार द्वारा दी गई बाइट...... थानाध्यक्ष सिंगाही राजबहादुर सिंह द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार.....1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव से 4 साल की नाबालिक युवती का रैप कर दिया *ब्रेकिंग न्यूज़* सिंगाही खीरी | सिंगाही थाना छेत्र के एक गाँव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है | चार साल की नाबालिक युवती के साथ गैर समुदाय के 50 वर्षीय अधेड़ पुरुष ने रेप कर दिया जिसकी हालात गंभीर है | सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने निघासन बेलरायां मार्ग के निकट सिद्ध बाबा मंदिर के पास चक्का जाम कर दिया है जिससे यातायात बाधित हो गया | मौके पर एडीशनल एसपी पवन गौत्तम एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह सिंगाही थाना, निघासन तिकुनिया ,पढूआ थानो की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही | काफी मशक्कत समझाने के बाद जाम को हटाया गया परिजनों की मांग है की अपराधी के घर पर बुलडोजर चले और फांसी हो रिपोर्ट:संदेश राज1