logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Darbhanga निजी अस्पताल के रिकवरी रूम में मिला लैब टेक्निशियन का शव, जांच में जुटी पुलिस पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था युवक, छह-सात महीने से अस्पताल में कर रहा था काम अफजल खान की रिपोर्ट... दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज पुलिया से कुंवर सिंह कॉलेज जाने वाली सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रिकवरी रूम में एक लैब टेक्निशियन का शव मिला। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चौपारा थाना क्षेत्र के छड़ीबीरा गांव निवासी रतिराव उरांव के पुत्र मनोज उरांव (24) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज पिछले छह-सात महीने से उक्त निजी अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत थे। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। फुटेज में मनोज बुधवार रात करीब 11 बजे रिकवरी रूम में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह तक किसी अन्य व्यक्ति के उस कमरे में प्रवेश करने का फुटेज सामने नहीं आया है। सुबह सफाई कर्मी जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने मनोज का शव देखा। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक का ब्लड सैंपल भी लिया जाएगा, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता प्रतीत नहीं हो रही है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

1 hr ago
user_LIVE CITY DARBHANGA
LIVE CITY DARBHANGA
Media and information sciences faculty Jale, Darbhanga•
1 hr ago
4509f1d6-522e-41fa-a101-fdecc96221f7

Darbhanga निजी अस्पताल के रिकवरी रूम में मिला लैब टेक्निशियन का शव, जांच में जुटी पुलिस पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था युवक, छह-सात महीने से अस्पताल में कर रहा था काम अफजल खान की रिपोर्ट... दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज पुलिया से कुंवर सिंह कॉलेज जाने वाली सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रिकवरी रूम में एक लैब टेक्निशियन का शव मिला। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चौपारा थाना क्षेत्र के छड़ीबीरा गांव निवासी रतिराव उरांव के पुत्र मनोज उरांव (24) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज पिछले छह-सात महीने से उक्त निजी अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत थे। मामले की जानकारी मिलने

57a9262f-955d-40a5-a8d5-03edc4d24a62

पर सदर एसडीपीओ-2 राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। फुटेज में मनोज बुधवार रात करीब 11 बजे रिकवरी रूम में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह तक किसी अन्य व्यक्ति के उस कमरे में प्रवेश करने का फुटेज सामने नहीं आया है। सुबह सफाई कर्मी जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने मनोज का शव देखा। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक का ब्लड सैंपल भी लिया जाएगा, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता प्रतीत नहीं हो रही है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

More news from Muzaffarpur and nearby areas
  • मुजफ्फरपुर के औराई के ऑटो चलाक का शव ससुराल क्षेत्र के मुरौल में बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    1
    मुजफ्फरपुर के औराई के ऑटो चलाक का शव ससुराल क्षेत्र के मुरौल में बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    2 hrs ago
  • मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां। बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च। अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’ मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया। गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया। इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।
    1
    मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां।

बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर 
मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च।
अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’
मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां
मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया।
गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया।
इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया।
इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    22 min ago
  • जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी
    1
    जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी
    user_रोहित कुमार कामत
    रोहित कुमार कामत
    बसोपट्टी, मधुबनी, बिहार•
    44 min ago
  • Post by Khabar halchal
    1
    Post by Khabar halchal
    user_Khabar halchal
    Khabar halchal
    Classified ads newspaper publisher मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
  • सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने राखी पर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया यह पर्व सबों के लिए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। साथी उन्होंने कहा की कई अल्ट्रासाउंड केदो एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। जिसमें विनोद नर्सिंग होम कोतवाली चौक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र जयनगर शील किया गया है एवं प्रार्थमिकी दर्ज की गई है। सिविल सर्जन ने बताया की अवैध नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केदो पर बराबर छापेमारी की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में कई तरह की घटनाएं होती रहती है विनोद नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसाद के समय ऑपरेशन करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई तुरंत टीम पहुंचकर जांच किया और फिर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी जारी रहेगी।
    1
    सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने राखी पर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया यह पर्व सबों के लिए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। साथी उन्होंने कहा की कई अल्ट्रासाउंड केदो एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। जिसमें विनोद नर्सिंग होम कोतवाली चौक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र जयनगर शील किया गया है एवं प्रार्थमिकी दर्ज की गई है। सिविल सर्जन ने बताया की अवैध नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केदो पर बराबर छापेमारी की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में कई तरह की घटनाएं होती रहती है विनोद नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसाद के समय ऑपरेशन करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई तुरंत टीम पहुंचकर जांच किया और फिर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी जारी रहेगी।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
  • जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से क्या मधुबनी के सभी प्रखंडों के बच्चों को नामांकन मिल जाएगा? जब हजारों बच्चे आवेदन कर रहे हैं और सीटें सीमित हैं, तो क्या हर प्रखंड के बच्चों तक केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा पहुंच पाएगी? जन सुराज दल के नेता इंद्रशेखर झा का सरकार से बड़ा भाग उन्होंने कहा सरकार को प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट जैसे विद्यालय का स्थापना करना चाहिए। #Madhubani #MadhubaniNews #KendriyaVidyalaya #CentralSchool #Education #BiharNews #BiharEducation #MadhubaniUpdates #IndrashekharJha #Jansuraj #JanSurajParty #Students #SchoolAdmission #EducationForAll #MadhubaniDistrict #PrabhatTimes
    1
    जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से क्या मधुबनी के सभी प्रखंडों के बच्चों को नामांकन मिल जाएगा? जब हजारों बच्चे आवेदन कर रहे हैं और सीटें सीमित हैं, तो क्या हर प्रखंड के बच्चों तक केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा पहुंच पाएगी? जन सुराज दल के नेता इंद्रशेखर झा का सरकार से बड़ा भाग उन्होंने कहा सरकार को प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट जैसे विद्यालय का स्थापना करना चाहिए।
#Madhubani #MadhubaniNews #KendriyaVidyalaya #CentralSchool #Education #BiharNews #BiharEducation #MadhubaniUpdates #IndrashekharJha #Jansuraj #JanSurajParty #Students #SchoolAdmission #EducationForAll #MadhubaniDistrict #PrabhatTimes
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर सांसद शांभवी ने चिराग पासवान को बांधी राखी...
    1
    समस्तीपुर सांसद शांभवी ने चिराग पासवान को बांधी राखी...
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter Bathnaha, Sitamarhi•
    2 hrs ago
  • मधुबनी विधायक माधव आनंद ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। #Madhubani #MadhubaniMLA #MadhavAnand #RakshaBandhan #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #रक्षाबंधन #जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #मधुबनी #मधुबनीविधायक #बधाई_एवं_शुभकामनाएं #Mithila #Mithilanchal #Bihar #BiharNews #PrabhatTimes
    1
    मधुबनी विधायक माधव आनंद ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
#Madhubani #MadhubaniMLA #MadhavAnand #RakshaBandhan #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #रक्षाबंधन #जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #मधुबनी #मधुबनीविधायक #बधाई_एवं_शुभकामनाएं #Mithila #Mithilanchal #Bihar #BiharNews #PrabhatTimes
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.