logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश जालौन। जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, ओपीडी व्यवस्था एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, समय से दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों और स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

2 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश जालौन। जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, ओपीडी व्यवस्था एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, समय से

दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों और स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    1
    जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय अधीनस्थों के साथ जालौन पहुंचे और उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए
    3
    खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई 
दरअसल आज़ जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय अधीनस्थों के साथ जालौन पहुंचे और उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारत माता मंदिर उज्जैन दर्शन प्राप्त किए
    2
    भारत माता मंदिर उज्जैन  दर्शन प्राप्त किए
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री परमहंस बद्री दास जी महाराज मन्दिर ग्राम देवगांव थाना कैलिया का स्थलीय भ्रमण कर मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े समस्त पहलुओं का जायजा लिया गया एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    1
    जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री परमहंस बद्री दास जी महाराज मन्दिर ग्राम देवगांव थाना कैलिया का स्थलीय भ्रमण कर मंदिर परिसर,  श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े समस्त पहलुओं का जायजा लिया गया एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुलाबपुरा के बीच बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस सड़क से उतरी गुलाबपुरा में उस समय बड़ा सड़क हादसा टल गया जब एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार, अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की सतर्कता और समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रिपोर्ट: ज्योति कुमारी, अलीगढ़ शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, उत्तर प्रदेश
    2
    गुलाबपुरा के बीच बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस सड़क से उतरी
गुलाबपुरा में उस समय बड़ा सड़क हादसा टल गया जब एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार, अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई।
गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की सतर्कता और समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
रिपोर्ट: ज्योति कुमारी, अलीगढ़
शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, उत्तर प्रदेश
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यह दूध पीकर बच्चे हस्ट-पुष्ट हो जायेगे??? अभी तक आप लोगों ने दूध में पानी मिलाते हुए देखा होगा, लेकिन यहां पानी में दूध मिलाया जा रहा है.. मिड डे मील के तहत दिया जा रहा है मध्यान्ह भोजन व साप्ताहिक दूध, वीडियो सोशलमीडिया में जमकर हो रहा वायरल, जिला महोबा के विकासखण्ड कबरई के प्राथमिक विद्यालय ढिकवाहा का मामला। Jab tak teacher ki salary 20000 nahi hogi tab tak yahi hoga haram ka khane adaat pad gayi hai government teacher ko saale dinbhar haram ki kursi todte hai nahi padhai karate hai salary 60 se upar jab iss desh ka neta anpadh ho vidhayak angotha chaap to yahi hoga na desh ka sudhar jaao re aapne bacho ko kesar wala milk or government bacho ko pani wala sudhar jaao nahi jo tum kar rahe ho wo laut ke tumhare paas ho aayega bhagwan sab dekhta 😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡
    1
    यह दूध पीकर बच्चे हस्ट-पुष्ट हो जायेगे???
अभी तक आप लोगों ने दूध में पानी मिलाते हुए देखा होगा, लेकिन यहां पानी में दूध मिलाया जा रहा है..
मिड डे मील के तहत दिया जा रहा है मध्यान्ह भोजन व साप्ताहिक दूध,
वीडियो सोशलमीडिया में जमकर हो रहा वायरल,
जिला महोबा के विकासखण्ड कबरई के प्राथमिक विद्यालय ढिकवाहा का मामला।
Jab tak teacher ki salary 20000 nahi hogi tab tak yahi hoga haram ka khane adaat pad gayi hai government teacher ko saale dinbhar haram ki kursi todte hai nahi padhai karate hai salary 60 se upar jab iss desh ka neta anpadh ho vidhayak angotha chaap to yahi hoga na desh ka sudhar jaao re aapne bacho ko kesar wala milk or government bacho ko pani wala sudhar jaao nahi jo tum kar rahe ho wo laut ke tumhare paas ho aayega bhagwan sab dekhta 😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    Student Accommodation Centre Orai, Jalaun•
    9 hrs ago
  • ग्राम पंचायत छानी खास में 8 माह से जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश जनपद जालौन के विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास में बीते लगभग 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी बनने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक ही पानी मिला, उसके बाद से अब तक एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीण आशाराम, राजा राम, शोबरन सिंह, ज्ञानेंद्र, दीपचरण, प्रेम नारायण और माता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि भीषण सर्दी और गर्मी के मौसम में भी उन्हें निजी साधनों या हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” और नमामि गंगे परियोजना के तहत बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आठ महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामवासियों को राहत मिलती है।
    1
    ग्राम पंचायत छानी खास में 8 माह से जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
जनपद जालौन के विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास में बीते लगभग 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी बनने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक ही पानी मिला, उसके बाद से अब तक एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ।
ग्रामीण आशाराम, राजा राम, शोबरन सिंह, ज्ञानेंद्र, दीपचरण, प्रेम नारायण और माता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि भीषण सर्दी और गर्मी के मौसम में भी उन्हें निजी साधनों या हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” और नमामि गंगे परियोजना के तहत बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आठ महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामवासियों को राहत मिलती है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना की चोरी चोरों ने नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ, एक घर से 20 हजार नगद व आभूषण, दूसरे से 5 हजार की चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटीं, मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहोल है, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर की घटना।
    4
    ब्रेकिंग जालौन
अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना की चोरी 
चोरों ने नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ,
एक घर से 20 हजार नगद व आभूषण, दूसरे से 5 हजार की चोरी,
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना  की जांच में जुटीं,
मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहोल है,
कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर की घटना।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारात आने से पहले दुल्हन फरार! ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग रफूचक्कर हुई दुल्हन शादी की रस्मो के पहले ही ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमिका के साथ हुई रफूचक्कर , आज 12 फरवरी को आनी थी बारात, प्रेमिका के पिता ने प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली कर्वी में दर्ज कराया अपरहण का दर्ज कराया था मुकदमा , प्रेमिका ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो वायरल कर आरोपी प्रेमी के साथ शादी कर सुरक्षा की लगाई गुहार , प्रेमिका ने अपने परिजनों पर अपने से उम्र में बड़े युवक के साथ शादी करने का लगाया गंभीर आरोप मामला जनपद चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के छपरा गांव का है।।
    1
    बारात आने से पहले दुल्हन फरार! ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग रफूचक्कर हुई दुल्हन
शादी की रस्मो के पहले ही ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमिका के साथ हुई रफूचक्कर , आज 12 फरवरी को आनी थी बारात, प्रेमिका के पिता ने प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली कर्वी में दर्ज कराया अपरहण का दर्ज कराया था मुकदमा , प्रेमिका ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो वायरल कर आरोपी प्रेमी के साथ शादी कर सुरक्षा की लगाई गुहार , प्रेमिका ने अपने परिजनों पर अपने से उम्र में बड़े युवक के साथ शादी करने का लगाया गंभीर आरोप  मामला जनपद चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के छपरा गांव का है।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.