Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरतें नहीं कर पाएंगी चुगली, लगेगा 5000 रुपयें का जुर्माना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।
Vimal Kumar Bishnoi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईरान के रहबर अली खामनेई की याद में दिल्ली में पेश की गई ताज़ियत, प्रतिनिधिमंडल ने ईरान कल्चर हाउस और दूतावास में दर्ज किए हस्ताक्षर1
- is bande ne tandole ke andar sari esting khatam kar di alansksakisiskssisskjskskskssjsjsjsjssisisisidididdo1
- बेंगलुरू: गैस सप्लाई बंद, शहर के एक होटल में लकड़ी के चूल्हों पर बनने लगा खाना शहर के होटलो में इन दिनों अजीब हालात देखने को मिल रहे हैं. कमर्शियल गैस सप्लाई अचानक बंद होने के बाद अब कई होटलों को खाना बनाने के लिए पारंपरिक चूल्हों और लकड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है. मेहमानों और स्टाफ के लिए खाना तैयार करने के लिए होटल कर्मचारी आसपास के इलाकों से लकड़ियाँ इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं, ताकि रसोई का काम किसी तरह जारी रह सके. #Bengaluru #GasSupply1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- अमरोहा जनपद से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगटा निवासी अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी व्यथा साझा की है। पीड़ित का आरोप है कि बीते 26 फरवरी को जब वह मुरादाबाद गया हुआ था, तब दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुँचा, तो पुलिस ने मदद के बजाय उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया है कि रहरा पुलिस के एक दरोगा ने मामले में कार्रवाई करने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। इसके बावजूद पुलिस ने विपक्षी दल से साठगांठ कर ली और पीड़ित की शिकायत पर कोई कदम उठाने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और उसके पैसे वापस नहीं किए गए, तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।2
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल1
- Post by India News1
- खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को मारी टक्कर मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी 24 वर्षीय फुरकान खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद उसने अंतिम सांस ली। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी महरूल निशा और डेढ़ साल के मासूम बेटे अदनान को रोते-बिलखते छोड़ गया.1