Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन1
- मोदी जी वोटवा माँगे ना, गमछा बिछाई के?” — काजल निषाद... #KajalNishad #मोदीजी #वोटवा #गमछा #UPPolitics #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #काजलनिषाद #राजनीति #2027चुनाव #UPPolitics2027 #ABCHindustan #यूपीकीराजनीति #RaviKishan #Myyogiaditynath #modi1
- वार्ड नंबर 23 शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने महंथ एवं पुजारी गुलाब चंद पाठक के नेतृत्व में निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। इंकलाब जिंदाबाद अमर बलिदानी अमर रहे वंदे मातरम जैसे अनेक नारों को लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर किया गया पैदल मार्च।1
- सीएम योगी ने संत कबीर नगर को दी 684 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात संतकबीरनगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें विधानसभा खलीलाबाद की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। साथ ही बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाए जाने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को शामिल करने पर विचार करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।4
- मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: “आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, वोट नहीं” | निषाद SC आरक्षण पर बड़ा बयान1
- हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सीएम योगी के स्वागत को पहुंचे नीलमणि जिले के विकास में सीएम योगी का आगमन मील का पत्थर साबित होगा : नीलमणि जिला मुख्यालय स्थित मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों का काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के धनघटा स्थित कैंप कार्यालय पर जुटने लगे थे। दोपहर होते-होते कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए नीलमणि के नेतृत्व में जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ। लंबे काफिले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही। कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनपद आगमन कबीर की धरती के चतुर्दिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, वह सरकार और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।1
- *महावीर छपरा चौराहे पर 5 दिन से गुल बिजली, 25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बैंक, एटीएम व दुकानदार परेशान* *जनरेटर के सहारे चल रहा ग्रामीण बैंक, जेई बोले- ट्रांसफार्मर रास्ते में है* कुसमौल संवाददाता (वीर भद्र सिंह)। महावीर छपरा चौराहे पर पिछले 5 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चौराहे पर बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से *उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, एसबीआई का एटीएम और चौराहे के दर्जनों दुकानदारों* को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महावीर छपरा चौराहे स्थित ग्रामीण बैंक के बाहर जनरेटर रखकर काम चलाया जा रहा है। बैंककर्मियों को गर्मी और उमस के बीच जनरेटर के सहारे ही कंप्यूटर व अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। वहीं *एसबीआई का एटीएम भी बंद पड़ा है। जिससे ग्राहकों को नकदी निकालने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई। शिकायत के बाद विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर लाकर लगाया भी गया, लेकिन वह भी खराब निकला। जिसके चलते अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली न होने से चौराहे पर स्थित *राजेश हार्डवेयर, आयुष साड़ी सेंटर, मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक, संदीप ज्वेलर्स, ज्वाला पैथोलॉजी, जनता वस्त्रालय, संदीप फोटो स्टूडियो, मिनी स्टेट बैंक संचालक संजय प्रताप सिंह* सहित सभी दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी बैंकिंग, एटीएम व खरीदारी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से आम जनता बेहाल है। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया और सही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में सेवई उप केंद्र के जेई अरुण कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर रास्ते में है, आ जाने पर तुरंत लगा करके विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। *महावीर छपरा चौराहे पर 5 दिन से गुल बिजली, 25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बैंक, एटीएम व दुकानदार परेशान* *जनरेटर के सहारे चल रहा ग्रामीण बैंक, जेई बोले- ट्रांसफार्मर रास्ते में है* महावीर छपरा चौराहे पर पिछले 5 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चौराहे पर बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से *उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, एसबीआई का एटीएम और चौराहे के दर्जनों दुकानदारों* को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महावीर छपरा चौराहे स्थित ग्रामीण बैंक के बाहर जनरेटर रखकर काम चलाया जा रहा है। बैंककर्मियों को गर्मी और उमस के बीच जनरेटर के सहारे ही कंप्यूटर व अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। वहीं *एसबीआई का एटीएम भी बंद पड़ा है। जिससे ग्राहकों को नकदी निकालने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई। शिकायत के बाद विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर लाकर लगाया भी गया, लेकिन वह भी खराब निकला। जिसके चलते अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली न होने से चौराहे पर स्थित *राजेश हार्डवेयर, आयुष साड़ी सेंटर, मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक, संदीप ज्वेलर्स, ज्वाला पैथोलॉजी, जनता वस्त्रालय, संदीप फोटो स्टूडियो, मिनी स्टेट बैंक संचालक संजय प्रताप सिंह* सहित सभी दुकानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी बैंकिंग, एटीएम व खरीदारी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से आम जनता बेहाल है। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया और सही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में सेवई उप केंद्र के जेई अरुण कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर रास्ते में है, आ जाने पर तुरंत लगा करके विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।1
- 🔥 “यह कैसा योगी राज? गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की हत्या, वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल!” घटना के 48 घंटे भी नहीं बीते और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वीडियो में दिख रही घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। सवाल सीधा है—अगर अपराध गंभीर है तो कार्रवाई कितनी तेज और निष्पक्ष होगी? क्या कानून हर नागरिक के लिए बराबर है? एनकाउंटर नहीं, दिखावा नहीं—चाहिए सिर्फ निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय। 👉 वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👉 अगर आपको भी लगता है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, तो पोस्ट शेयर करें। #Gorakhpur #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #YogiAdityanath #UPPolice #LawAndOrder #न्याय #निष्पक्षजांच #कानूनव्यवस्था #अधिवक्ता1