*सुलतानपुर ब्रेकिंग* जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का लम्भुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। *सुलतानपुर ब्रेकिंग* जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का लम्भुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने शुक्रवार तड़के गोपालापुर मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सोलर इनवर्टर,छह बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किठौली और मदनपुर पनियार स्थित परियोजना स्थलों पर चोरी की वारदात कबूल की है। जांच में गिरोह के दो अन्य सदस्य राजेश निषाद उर्फ उदई और जुगेश निषाद के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का लम्भुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। *सुलतानपुर ब्रेकिंग* जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का लम्भुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने शुक्रवार तड़के गोपालापुर मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सोलर इनवर्टर,छह बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किठौली और मदनपुर पनियार स्थित परियोजना स्थलों पर चोरी की वारदात कबूल की है। जांच में गिरोह के दो अन्य सदस्य राजेश निषाद उर्फ उदई और जुगेश निषाद के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- #_वरिष्ठ_पत्रकार_पीयूष_सिंह_को_उत्कृष्ट_कार्य_के_लिए_सम्मान प्रतापगढ़। हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष सिंह को उत्कृष्ट पत्रकारिता, मेहनत, निष्पक्षता और समर्पित कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। ब्यूरो चीफ शैलेश सर ने पूरी टीम की मौजूदगी में उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीयूष सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम, पाठकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित की पत्रकारिता को और अधिक ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों ने पीयूष सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #पीयूष_सिंह #वरिष्ठ_पत्रकार #हिन्दुस्तान_अखबार #सम्मान_समारोह #उत्कृष्ट_पत्रकारिता #प्रतापगढ़ #Pratapgarh #PratapgarhNews #Journalism #HindiNews #BreakingNews #NewsUpdate #Media #Journalist #Respect #Congratulations #ViralNews #Trending #UPNews #NeerajPandey #पत्रकार_नीरज_पांडेय1
- अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत दिनांक 31.07.2026 को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।1
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- *सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जनवारी नाथ धाम मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान* सावन माह में जनवारी नाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विकास खंड लम्भुआ के सफाई कर्मचारियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी अजय गौतम ने किया। इस दौरान परशुरामपुर के श्याम देव, जिला संगठन मंत्री अमरनाथ हनुमान, आशीष कुमार, रामचंद्र, अजय कुमार तथा जयप्रकाश सहित अन्य सफाई कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता मिशन में सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर के प्रत्येक हिस्से की सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने और मंदिर परिसर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की।3
- बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोग विशेष सावधानी बरतें। हाल ही में एक बच्चे को एक खतरनाक मुर्दाखोर जंगली जानवर ने हाथ पकड़कर काट लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए BHU अस्पताल ले जाया गया। बरसात के मौसम में ऐसे जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले इलाकों और घरों के आसपास दिखाई दे सकते हैं, जिससे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को खतरा हो सकता है। आप सभी से अनुरोध है कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेले बाहर न जाने दें। साथ ही इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि लोग जागरूक रहें, सतर्क रहें और समय रहते अपना बचाव कर सकें। #सतर्क_रहें #बरसात #ग्रामीण_क्षेत्र #बच्चों_की_सुरक्षा #जागरूकता #वन्यजीव #BHU #उत्तरप्रदेश #प्रतापगढ़ #सुरक्षित_रहें1
- लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1