logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट क्लास में पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाने पर डांस, जमुआवां हाईस्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल वजीरगंज (गया)। वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय में स्मार्ट क्लास के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में टीवी पर भोजपुरी गाने का वीडियो चलाकर बच्चों के डांस करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और स्मार्ट क्लास के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां पढ़ाई के बजाय भोजपुरी गाने का वीडियो चलने और बच्चों के डांस करने की बात सामने आई है। खासकर परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि होने से विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर जब पत्रकार ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके जवाब को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। बातचीत के मामले के बाद सवाल उठ रहा है कि परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाने का वीडियो किसकी अनुमति से चलाया गया और बच्चों को इस तरह की गतिविधि की इजाजत कैसे मिली। लोगों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

1 hr ago
user_S RAJ news chainal
S RAJ news chainal
रजौली, नवादा, बिहार•
1 hr ago

स्मार्ट क्लास में पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाने पर डांस, जमुआवां हाईस्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल वजीरगंज (गया)। वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय में स्मार्ट क्लास के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में टीवी पर भोजपुरी गाने का वीडियो चलाकर बच्चों के डांस करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और स्मार्ट क्लास के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां पढ़ाई के बजाय भोजपुरी गाने का वीडियो चलने और बच्चों के डांस करने की बात सामने आई है। खासकर परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि होने से विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर जब पत्रकार ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके जवाब को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। बातचीत के मामले के बाद सवाल उठ रहा है कि परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाने का वीडियो किसकी अनुमति से चलाया गया और बच्चों को इस तरह की गतिविधि की इजाजत कैसे मिली। लोगों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • कहने को तो ये मिनी ब्लॉक है पर कोई काम नहीं होता है ढोढ़ा पंचायत में जब से बना तब से लगा हुआ है ताला 🚨 ढोढ़ा पंचायत में बना मिनी ब्लॉक, लेकिन जनता के लिए लगा ताला! सरकारी भवन बना शोपीस, ग्रामीण परेशान! ढोढ़ा पंचायत में मिनी ब्लॉक भवन तो बन गया, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक भवन पर ज्यादातर समय ताला लटका रहता है। आरोप है कि गांव में मृत्यु भोज होने पर ही भवन का ताला खुलता है। 🔻 ग्रामीणों का सवाल—जनता की सुविधा के लिए बने भवन का इस्तेमाल नियमित रूप से क्यों नहीं हो रहा? 📍 ढोढ़ा पंचायत | नवादा, बिहार क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे?
    1
    कहने को तो ये मिनी ब्लॉक है पर कोई काम नहीं होता है ढोढ़ा पंचायत में जब से बना तब से लगा हुआ है ताला 
🚨 ढोढ़ा पंचायत में बना मिनी ब्लॉक, लेकिन जनता के लिए लगा ताला!
सरकारी भवन बना शोपीस, ग्रामीण परेशान!
ढोढ़ा पंचायत में मिनी ब्लॉक भवन तो बन गया, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक भवन पर ज्यादातर समय ताला लटका रहता है।
आरोप है कि गांव में मृत्यु भोज होने पर ही भवन का ताला खुलता है।
🔻 ग्रामीणों का सवाल—जनता की सुविधा के लिए बने भवन का इस्तेमाल नियमित रूप से क्यों नहीं हो रहा?
📍 ढोढ़ा पंचायत | नवादा, बिहार
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे?
    user_Yogendra thakur
    Yogendra thakur
    Singer पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला 2026: रुक्मिणी सरोवर की दीवाल पर आकर्षक पेंटिंग और सरोवर में बेरीकेडिंग बनी श्रद्धालुओं का आकर्षण का केन्द्र।
    1
    पितृपक्ष मेला 2026: रुक्मिणी सरोवर की दीवाल पर आकर्षक पेंटिंग और सरोवर में बेरीकेडिंग बनी श्रद्धालुओं का आकर्षण का केन्द्र।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    37 min ago
  • ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा हुलासगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में योजनाओं का किया उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री ने हुलासगंज में सामुदायिक शौचालय समेत कई योजनाओं का किया उद्घाटन हुलासगंज। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हुलासगंज में निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मुरगांव एवं भगवानपुर में भी कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया।हुलासगंज में लोगों की परेशानी को देखते हुए सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी।जिसे जिला पार्षद के मद से आठ लाख रुपए के लागत से बनवाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से निर्मित भवनों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। खासकर शौचालयों के रखरखाव की जरूरत को प्राथमिकता देना जरूरी है।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक रितुराज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मन्ना सिंह,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    1
    ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा हुलासगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में योजनाओं का किया उद्घाटन 
ग्रामीण विकास मंत्री ने हुलासगंज में सामुदायिक शौचालय समेत कई योजनाओं का किया उद्घाटन
हुलासगंज। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हुलासगंज में निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मुरगांव एवं भगवानपुर में भी कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया।हुलासगंज में लोगों की परेशानी को देखते हुए सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी।जिसे जिला पार्षद के मद से आठ लाख रुपए के लागत से बनवाया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से निर्मित भवनों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। खासकर शौचालयों के रखरखाव की जरूरत को प्राथमिकता देना जरूरी है।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक रितुराज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मन्ना सिंह,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण l *प्रेस विज्ञप्ति :-* *गया नगर निगम, गयाजी।* *दिनांक : 24 सितंबर 2026* *लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण* *नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद व मंगलागौरी में लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा, कहीं नहीं मिली जलजमाव की स्थिति* गयाजी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। बारिश के दौरान आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, नालियों और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायत मिल रही थी, वहां मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कहीं से भी जलजमाव या जलनिकासी से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सकर मशीन समेत सभी संसाधन तैयार नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पानी निकालने के लिए निगम की सकर मशीन समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है। टीम के द्वारा मशीनों को तत्काल संबंधित स्थल पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मियों और संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नालियों में पानी के बहाव में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। पितृपक्ष मेला को लेकर भी विशेष निगरानी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद और मंगलागौरी सहित प्रमुख धार्मिक एवं मेला क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम की टीम इन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बारिश के दौरान लगातार फील्ड में रहेगी और स्थिति की मॉनिटरिंग करती रहेगी।
    1
    लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण l 
*प्रेस विज्ञप्ति :-*
*गया नगर निगम, गयाजी।*
*दिनांक : 24 सितंबर 2026*
*लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण*
*नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद व मंगलागौरी में लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा, कहीं नहीं मिली जलजमाव की स्थिति*
गयाजी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। बारिश के दौरान आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, नालियों और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायत मिल रही थी, वहां मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।
शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम
नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कहीं से भी जलजमाव या जलनिकासी से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
सकर मशीन समेत सभी संसाधन तैयार
नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पानी निकालने के लिए निगम की सकर मशीन समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है। टीम के द्वारा मशीनों को तत्काल संबंधित स्थल पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मियों और संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नालियों में पानी के बहाव में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए भी लगातार निगरानी की जा रही है।
पितृपक्ष मेला को लेकर भी विशेष निगरानी
पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद और मंगलागौरी सहित प्रमुख धार्मिक एवं मेला क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम की टीम इन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बारिश के दौरान लगातार फील्ड में रहेगी और स्थिति की मॉनिटरिंग करती रहेगी।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम!... ... . . 🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम! CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस्तीफा नहीं होने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई। #GyaneshKumar #CJP #AbhijeetDipke
    1
    🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम!...
...    .  . 
🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम!
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस्तीफा नहीं होने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
#GyaneshKumar #CJP #AbhijeetDipke
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया जी: ​सच से बौखलाहट! भूसंडा FCI गोदाम में 8 साल से अवैध रूप से कार्यरत था PDS डीलर; PDS दुकान से लगभग 39 क्विंटल अवैध अनाज बरामदगी पर पत्रकार ने पूछे तीखे सवाल तो कर्मचारियों का आपा खोया। 53 दिन बाद भी कार्रवाई लंबित, गया SDO से ऑन-कॉल सीधी जवाबदेही, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट! #GayaNews #Manpur #Bhusanda #BiharNews #FCIScam #PDSScam #RationScam #GayaAdministration #SDOGaya #CorruptionExposed #PublicDistributionSystem #BiharAdministration #GroundReport #InvestigativeJournalism #SachDikhega #MediaVoice #JanHitMeinJari #जर्नीलिसमुन्देरथ्रेट #samratchoudhary #CMOBihar #JournalismUnderThreat
    1
    गया जी: ​सच से बौखलाहट! भूसंडा FCI गोदाम में 8 साल से अवैध रूप से कार्यरत था PDS डीलर; PDS दुकान से लगभग 39 क्विंटल अवैध अनाज बरामदगी पर पत्रकार ने पूछे तीखे सवाल तो कर्मचारियों का आपा खोया। 53 दिन बाद भी कार्रवाई लंबित, गया SDO से ऑन-कॉल सीधी जवाबदेही, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट!
#GayaNews #Manpur #Bhusanda #BiharNews #FCIScam #PDSScam
#RationScam #GayaAdministration #SDOGaya #CorruptionExposed #PublicDistributionSystem #BiharAdministration
#GroundReport #InvestigativeJournalism #SachDikhega #MediaVoice #JanHitMeinJari #जर्नीलिसमुन्देरथ्रेट
#samratchoudhary #CMOBihar 
 #JournalismUnderThreat
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़ जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति जमुई। बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने आरोपी हरेराम यादव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही। क्या है पूरा मामला मड़वा पहाड़ पर छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया और बुधवार को उसे जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसी बीच एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया। पुलिस ने संभाली स्थिति कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आरोपी को सुरक्षित तरीके से न्यायालय की प्रक्रिया से आगे ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मड़वा पहाड़ की घटना के बाद से ही मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी के बाद मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
    4
    मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़
मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति
जमुई। बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने आरोपी हरेराम यादव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही।
क्या है पूरा मामला
मड़वा पहाड़ पर छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया और बुधवार को उसे जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया।
आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसी बीच एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आरोपी को सुरक्षित तरीके से न्यायालय की प्रक्रिया से आगे ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मड़वा पहाड़ की घटना के बाद से ही मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी के बाद मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है।
फिलहाल, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण* *नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद व मंगलागौरी में लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा, कहीं नहीं मिली जलजमाव की स्थिति* गयाजी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। बारिश के दौरान आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया है। इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का बारीकी से जायजा लिया है। जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायत मिल रही थी, वहां मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच की गई है। इस निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है। *शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम* नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कहीं से भी जलजमाव या जलनिकासी से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। *सकर मशीन समेत सभी संसाधन तैयार* नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पानी निकालने के लिए निगम की सकर मशीन समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है। टीम के द्वारा मशीनों को तत्काल संबंधित स्थल पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मियों और संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नालियों में पानी के बहाव में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। *पितृपक्ष मेला को लेकर भी विशेष निगरानी* पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद एवं मंगलागौरी सहित प्रमुख धार्मिक एवं मेला क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम की टीम इन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बारिश के दौरान लगातार फील्ड में रहेगी और स्थिति की मॉनिटरिंग करती रहेगी। अफवाहों से बचें। संशय की स्थिति में नियंत्रण कक्ष के निम्न फोन/मो0 no पर संपर्क करें :-8409461488 0631-2220699
    4
    लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण*

*नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद व मंगलागौरी में लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा, कहीं नहीं मिली जलजमाव की स्थिति*
गयाजी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। बारिश के दौरान आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया है।
इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का बारीकी से जायजा लिया है। जिन इलाकों में जलजमाव की शिकायत मिल रही थी, वहां मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच की गई है। इस निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है।
*शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम*
नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कहीं से भी जलजमाव या जलनिकासी से संबंधित शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
*सकर मशीन समेत सभी संसाधन तैयार*
नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पानी निकालने के लिए निगम की सकर मशीन समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है। टीम के द्वारा मशीनों को तत्काल संबंधित स्थल पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मियों और संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नालियों में पानी के बहाव में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए भी लगातार निगरानी की जा रही है।
*पितृपक्ष मेला को लेकर भी विशेष निगरानी*
पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद एवं मंगलागौरी सहित प्रमुख धार्मिक एवं मेला क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम की टीम इन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बारिश के दौरान लगातार फील्ड में रहेगी और स्थिति की मॉनिटरिंग करती रहेगी।
अफवाहों से बचें।
संशय की स्थिति में नियंत्रण कक्ष के निम्न फोन/मो0 no पर संपर्क करें :-8409461488
0631-2220699
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमुई सांसद अरुण भारती गुरुवार को गया जिले के खिजरसराय पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जमुई सांसद अरुण भारती गुरुवार को गया जिले के खिजरसराय पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। सांसद ने घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
    1
    जमुई सांसद अरुण भारती गुरुवार को गया जिले के खिजरसराय पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
जमुई सांसद अरुण भारती गुरुवार को गया जिले के खिजरसराय पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
सांसद ने घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.