किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों का हंगामा। किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों का हंगामा। पूरनपुर। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे को कोतवाली गेट पर किसान संगठनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के दौरान मंडी में घेरकर पीटने की बात कही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार शाम करीब चार बजे कोतवाली पूरनपुर में किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान घुघचिहाई, माधोटांडा और पूरनपुर कोतवाली की भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं किसान नेता की गिरफ्तारी की वीडियो बनाने वाले घाटमपुर निवासी किसान आकाशदीप को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले बलजिंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से माफी भी मांगी थी। माफी के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल भीगने से नुकसान हो रहा है, ऐसे में गुस्सा स्वाभाविक है। माफी के बाद भी कार्रवाई से नाराज किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

- पूरनपुर मंडी निरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।1
- मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका बनी एक दिन की जिलाधिकारी एवं जनसुनवाई कर किया समस्याओं का त्वरित समाधान पीलीभीत सूचना विभाग 08 अप्रैल 2026/ आज दिनाँक 08.04.2026 को जनपद पीलीभीत में जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय की बी0एस0 सी0 छात्राओं को को एक दिन की जिलाधिकारी बनाये जाने हेतु आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बालिका इरम बी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। बालिका इरम बी को एक दिन की जिलाधिकारी बनाकर प्रेरित किया गया कि वह स्वयं शिक्षित होकर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर सकती हैं। बी0 एस0 सी0 की छात्रा कु0 इरम बी द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद की समस्या को सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह श्रीमती राम देवी पत्नी चन्द्रपाल थाना- गजरौला की समस्या का तत्काल निस्तारण कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव उपस्थित रहीं। ततपश्चात विकास भवन में बी0एस0सी0 की छात्रा कु0 रिया गंगवार को एक दिन की जिला विकास अधिकारी बनाया गया। जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा छात्रा को विकास कार्यों से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी गई छात्रा द्वारा एक दिन की जिला विकास अधिकारी के का कार्यभार संभाला गया एवं फाइलों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम लुभाई राजकीय महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 बरखा एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही।।4
- बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान। किसान परेशान। बिलसंडा।मौसम की बेरुखी ने लिया करवट रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों का सुख चैन छीन लिया है। गेहूं की कटाई एवं मड़ाई का काम ठप हो गया तेज हवाओं से खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बीते चार-पांच दिन से लगातार तेज हवाएं चल रही एवं रुक-रुक के बारिश हो रही है जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं बिलसंडा क्षेत्र में बुधवार को दोपहर एक बजे करीब एक घंटे काफी तेज तेज बारिश हुई जिससे किसान की खेत में खड़ी फसल हवा में बिछ गई एवं कटी पड़ी फसल भीग गई। मीरपुर हेमूपुरा के किसान बबलू मौर्य ने बताया की तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में थ्रेसरिंग के लिए कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। किसान अखिलेश राजपूत ने बताया कि अबकी बार गेहूं की फसल की दर काम निकलेगी जबकि गेहूं चार कुंतल का निकलता था अबकी बार वह दो ढाई कुंतल बीघा का निकलेगा। किसानों का कहना है की इसी तरह अगर बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत4
- वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा आज सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 7 बजे काली नदी के पास 35 स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला।1
- थाना पूरनपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय के CUG नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने व अभियुक्त की गिरफ्तारी व अन्य कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर की बाइट👇🏻1
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूँ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूँ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।1
- Post by समाचार Crime News1
- आज दिनांक 08/04/2026 को मिशन शक्ति के तहत रामलुभाई सहानी महिला महाविघालय की छात्रा इरम वी को एक दिन का जिला अधिकारी बनाया गया।1
- आज दिनांक 06.04.2026 को दिल्ली असेंबली में सुरक्षा के उल्लंघन की सूचना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत की प्रेस बाइट।👇🏻1