देवगांव के लाल ने फ्लैग फुटबॉल के मैदान में गाड़ा झंडा* *देवगांव के बेटे ने दिखाया कमाल, आरुष और टीम ने बढ़ाया मान* *रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल* *देवगांव के लाल ने फ्लैग फुटबॉल के मैदान में गाड़ा झंडा* *देवगांव के बेटे ने दिखाया कमाल, आरुष और टीम ने बढ़ाया मान* *रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल* *गोल्ड मैडल जीतकर गांव की बढ़ाई शान* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *निकटवर्ती गांव देवगांव की धरती से एक ऐसी गौरवगाथा सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकती।* *केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवगांव के बेटे ने रोहतक हरियाणा में अपने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर नेशनल फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह जीत केवल एक पदक भर नहीं है, बल्कि उन रूढ़ियों और बाधाओं पर भी एक करारी चोट है जो अक्सर ग्रामीण प्रतिभाओं का रास्ता रोकती हैं।* *निकटवर्ती गांव देवगांव निवासी प्रहलाद वैष्णव के पौत्र और सूर्यप्रकाश वैष्णव के पुत्र आरुष वैष्णव ने अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडियंस के निर्देशन और हरियाणा अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गत 26 से 29 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय फ्लैग फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। आरुष और उनकी राजस्थान टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 20-8 के अंकों से पराजित किया।* *गांव की गलियों से निकलकर गोल्ड मैडल तक पहुंचने का यह सफर प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गया है।* *आरुष राजधानी जयपुर की ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षा दसवीं का छात्र है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच रोहित कायत व हिमांशु स्वामी को देते हुए उनका तहेदिल से आभार जाताया है। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, रणनीति और लगातार प्रोत्साहन ने टीम को मजबूत बनाया और जीत की राह आसान की। आरुष की इस उपलब्धि पर परिवार व समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।* *आरुष ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ हरियाणा में नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे थे।* *टीम ने लगातार अभ्यास और मेहनत की, जिसका परिणाम मैदान में शानदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और आत्मविश्वास ने उन्हें जीत दिलाई। उनकी टीम पूरी प्रतियोगिता में एक भी मैच नही हारी।*
देवगांव के लाल ने फ्लैग फुटबॉल के मैदान में गाड़ा झंडा* *देवगांव के बेटे ने दिखाया कमाल, आरुष और टीम ने बढ़ाया मान* *रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल* *देवगांव के लाल ने फ्लैग फुटबॉल के मैदान में गाड़ा झंडा* *देवगांव के बेटे ने दिखाया कमाल, आरुष और टीम ने बढ़ाया मान* *रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल* *गोल्ड मैडल जीतकर गांव की बढ़ाई शान* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *निकटवर्ती गांव देवगांव की धरती से एक ऐसी गौरवगाथा सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो
संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकती।* *केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवगांव के बेटे ने रोहतक हरियाणा में अपने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर नेशनल फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह जीत केवल एक पदक भर नहीं है, बल्कि उन रूढ़ियों और बाधाओं पर भी एक करारी चोट है जो अक्सर ग्रामीण प्रतिभाओं का रास्ता रोकती हैं।* *निकटवर्ती गांव देवगांव निवासी प्रहलाद वैष्णव के पौत्र और सूर्यप्रकाश वैष्णव के पुत्र आरुष वैष्णव ने अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडियंस के निर्देशन और हरियाणा अमेरिकन
फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गत 26 से 29 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय फ्लैग फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। आरुष और उनकी राजस्थान टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 20-8 के अंकों से पराजित किया।* *गांव की गलियों से निकलकर गोल्ड मैडल तक पहुंचने का यह सफर प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गया है।* *आरुष राजधानी जयपुर की ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षा दसवीं का छात्र है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच रोहित कायत व हिमांशु स्वामी को देते हुए
उनका तहेदिल से आभार जाताया है। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, रणनीति और लगातार प्रोत्साहन ने टीम को मजबूत बनाया और जीत की राह आसान की। आरुष की इस उपलब्धि पर परिवार व समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।* *आरुष ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ हरियाणा में नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे थे।* *टीम ने लगातार अभ्यास और मेहनत की, जिसका परिणाम मैदान में शानदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और आत्मविश्वास ने उन्हें जीत दिलाई। उनकी टीम पूरी प्रतियोगिता में एक भी मैच नही हारी।*
- Govind Pardhan guruKishangarh, Ajmer😡5 hrs ago
- *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*4
- ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l1
- नसीराबाद में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव: स्वर्ण रथ, भव्य झांकियों और शोभायात्रा से गूंजा शहर1
- मेरठ उत्तर प्रदेश में नागौर सांसद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान जी बेनीवाल का वायरल भाषण1
- अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- नसीराबाद में चोरों का धावा: हाउसिंग बोर्ड झूलेलाल कॉलोनी के सूने मकान से नगदी-जेवर पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल1