logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बार एसोसिएशन ने साथी अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। परिवार के सदस्यों की भांति करते हैं एक दूसरे का सहयोग केकड़ी की अदालत में केकड़ी (पंकज बाफना) राजस्थान के केकड़ी जिले में बार एसोसिएशन के सदस्यों का आपस में पारिवारिक माहौल का एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है।इस बार में लगभग 200 अधिवक्ता तथा 50 मुंशी कार्य करते हैं।जिनका आपस में एक परिवार के सदस्य के रूप में सौहार्दपूर्ण रिश्ता देखने को मिलता है।इस बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य अधिवक्ता का जन्मदिन बार के कार्यालय में सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मनाया जाता है।सुख और दुख में एक दूसरे के साथ रहकर सहयोग करना तथा सामंजस्य के साथ कार्य करने की अनूठी परंपरा का निर्वहन करना यहां पर देखने को मिलता है।आज भी बार एसोसिएशन ने अपने संगठन के विद्वान् अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में आज इस संगठन द्वारा अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन अधिवक्तागण तथा मुंशी संघ के सहयोग से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बार के अधिवक्ता शिव प्रसाद पाराशर ने बताया कि बार के अधिवक्ता साथी सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन होने से सभी अधिवक्ता साथियों तथा मुंशीगण ने सोमवार को उनका जन्मदिन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में केक कटवाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनका माला व साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन करते हुए मनाया गया।इस मौक़े पर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि बार संघ द्वारा काफी समय से अपने साथी अधिवक्तागण व मुन्शी गण का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि इस परिपाटी से ना केवल आपसी रिश्तो में प्रगाढ़ता उत्पन्न होती है बल्कि एक सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ जिस प्रकार से काम किया जाता है।उसका परिणाम भी सार्थक रूप से देखने को मिलता है।बार के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार न्यायालय में लगभग 10-12 सालों से कार्य कर रहे हैं।इन्होंने अपने व्यवहार व मधुर वाणी से सब के दिलों में जगह बना रखी है।सबका सहयोग करना तथा अच्छी सलाह देना इनके व्यक्तित्व की निशानी है।जन्मदिन समारोह में बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,चेतन धाभाई,मनोज आहूजा,भूपेंद्र सिंह राठौड़,गजराज सिंह कानावत,शिवप्रसाद पाराशर, दशरथ सिंह कांडलोट,सांवरलाल चौधरी,आशा पाराशर,कन्हैया लाल मेवाड़ा,समकित जैन,फरीद खान, पवन प्रजापति गजेंद्र पाराशर,केसर लाल चौधरी,सुनील जैन,नरेन्द्र लोधा,शिव प्रकाश चौधरी,भव्य जैन सहित कई अधिवक्ता व मुंशी मौजूद रहे।इस मौक़े पर बर्थड़े बॉय सुरेन्द्र सिंह पँवार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्यार व आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया।

10 hrs ago
user_KHABRON KA SAFAR NEWS
KHABRON KA SAFAR NEWS
पत्रकार Sarwar, Ajmer•
10 hrs ago
a26aa3e6-ff44-4c26-9993-b8b44734beaa

बार एसोसिएशन ने साथी अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। परिवार के सदस्यों की भांति करते हैं एक दूसरे का सहयोग केकड़ी की अदालत में केकड़ी (पंकज बाफना) राजस्थान के केकड़ी जिले में बार एसोसिएशन के सदस्यों का आपस में पारिवारिक माहौल का एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है।इस बार में लगभग 200 अधिवक्ता तथा 50 मुंशी कार्य करते हैं।जिनका आपस में एक परिवार के सदस्य के रूप में सौहार्दपूर्ण रिश्ता देखने को मिलता है।इस बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य अधिवक्ता का जन्मदिन बार के कार्यालय में सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मनाया जाता है।सुख और दुख में एक दूसरे के साथ रहकर सहयोग करना तथा सामंजस्य के साथ कार्य करने की अनूठी परंपरा का निर्वहन करना यहां पर देखने को मिलता है।आज भी बार एसोसिएशन ने अपने संगठन के विद्वान् अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में आज इस संगठन द्वारा अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन अधिवक्तागण तथा मुंशी संघ के सहयोग से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बार के अधिवक्ता शिव प्रसाद पाराशर ने बताया कि बार के अधिवक्ता साथी सुरेन्द्र सिंह पँवार का जन्मदिन होने से सभी अधिवक्ता साथियों तथा मुंशीगण ने सोमवार को उनका जन्मदिन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सीताराम

668719f4-38ea-45d2-969f-0179ad16576f

कुमावत के नेतृत्व में केक कटवाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनका माला व साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन करते हुए मनाया गया।इस मौक़े पर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि बार संघ द्वारा काफी समय से अपने साथी अधिवक्तागण व मुन्शी गण का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि इस परिपाटी से ना केवल आपसी रिश्तो में प्रगाढ़ता उत्पन्न होती है बल्कि एक सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ जिस प्रकार से काम किया जाता है।उसका परिणाम भी सार्थक रूप से देखने को मिलता है।बार के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह पँवार न्यायालय में लगभग 10-12 सालों से कार्य कर रहे हैं।इन्होंने अपने व्यवहार व मधुर वाणी से सब के दिलों में जगह बना रखी है।सबका सहयोग करना तथा अच्छी सलाह देना इनके व्यक्तित्व की निशानी है।जन्मदिन समारोह में बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,चेतन धाभाई,मनोज आहूजा,भूपेंद्र सिंह राठौड़,गजराज सिंह कानावत,शिवप्रसाद पाराशर, दशरथ सिंह कांडलोट,सांवरलाल चौधरी,आशा पाराशर,कन्हैया लाल मेवाड़ा,समकित जैन,फरीद खान, पवन प्रजापति गजेंद्र पाराशर,केसर लाल चौधरी,सुनील जैन,नरेन्द्र लोधा,शिव प्रकाश चौधरी,भव्य जैन सहित कई अधिवक्ता व मुंशी मौजूद रहे।इस मौक़े पर बर्थड़े बॉय सुरेन्द्र सिंह पँवार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्यार व आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया।

More news from Ajmer and nearby areas
  • सूरतगढ़ व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, अनाज मंडी बंद कर जताया रोष, व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    सूरतगढ़  
व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, 
अनाज मंडी बंद कर जताया रोष,
व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, 
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना,
व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया  जाएगा तेज,
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग,
व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    15 hrs ago
  • *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन* *केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि खसरा नंबर सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    4
    *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन*
*केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )*
*मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि  खसरा नंबर                       सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा।
यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Moinuddin Khan
    1
    Post by Moinuddin Khan
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Artist Ajmer, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "
    1
    आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन।
- देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है।
कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को  68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान  हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने  वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध  और लोकतंत्र की रक्षा के लिए  स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ  दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन  प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी  और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर  कैसे जिया जाता है।
,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी  लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा  और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी  पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने  जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस  जी भंडारी, जयपुर में  भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे।
परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें  और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • अजमेर में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली इससे पहले भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है आज जीपीओ के पीछे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली जिस पर सुरक्षा एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया सुरक्षा एजेंसी टीम ने बारीक से जांच की सर्च ऑपरेशन चलाया हर संदिग्ध वस्तु पर रखी जा रही नजर
    1
    अजमेर में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली इससे पहले भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है आज जीपीओ के पीछे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली जिस पर सुरक्षा एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया सुरक्षा एजेंसी टीम ने बारीक से जांच की सर्च ऑपरेशन चलाया
हर संदिग्ध वस्तु पर रखी जा रही नजर
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गुलाबबाड़ी पुलिया के नीचे वाल्मीकि समाज के युवाओं के साथ मारपीट मामला अजमेर कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन,मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार की रखी मांग।।
    1
    गुलाबबाड़ी पुलिया के नीचे वाल्मीकि समाज के युवाओं के साथ मारपीट मामला
अजमेर कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन,मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार की रखी मांग।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, 
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना,
व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया  जाएगा तेज,
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग,
व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.