Shuru
Apke Nagar Ki App…
ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
Fareed akhtar
ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मेरठ में सड़क पर दिखा सवा दो मीटर लंबा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी1
- बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।1
- Post by India News1
- रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में बारात बनी रणभूमि—गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, गाड़ियों में तोड़फोड़, लूट के आरोप1
- अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- Post by Jpn7 News1
- मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में दंपति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां पड़ोसी से मकान की रजिस्ट्री को लेकर विवाद के चलते परिचित लोगों ने राजा (30) और उनकी पत्नी फराह (30) की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 8 बजे घर के अंदर बच्चों के सामने बेरहमी से की गई इस घटना में आरोपियों ने पहले राजा को पीटा, फिर फराह को बीच बचाव करने पर चाकू मार दिया, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। DIG मुनिराज और SSP सतपाल अंतिल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।1
- मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं… वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है… व्यवस्थाओं की निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सीधा दर्शन प्रसारित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई हैं…”1
- Post by India News1