किशन साहू बने भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई किशन साहू बने भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई नवापारा-राजिम। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता किशन साहू को भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक भाजपा आईटी सेल सुनील पिल्लई, भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग एवं भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक हितेश मंडाई की सहमति से की गई है। किशन साहू की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किशन साहू संगठन के प्रति समर्पित होकर लगातार कार्य करते रहे हैं, ऐसे में उन्हें मिली यह जिम्मेदारी पार्टी को और मजबूत बनाने में सहायक होगी। अपनी नियुक्ति पर किशन साहू ने भाजपा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं इंद्र कुमार साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
किशन साहू बने भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई किशन साहू बने भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई नवापारा-राजिम। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता किशन साहू को भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक भाजपा आईटी सेल सुनील पिल्लई, भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग एवं भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक हितेश मंडाई की सहमति से की गई है। किशन साहू की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किशन साहू संगठन के प्रति समर्पित होकर लगातार कार्य करते रहे हैं, ऐसे में उन्हें मिली यह जिम्मेदारी पार्टी को और मजबूत बनाने में सहायक होगी। अपनी नियुक्ति पर किशन साहू ने भाजपा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं इंद्र कुमार साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना: 12 सितंबर को उमड़ेगा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज गंडई में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कसी कमर गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति ,सेना सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को गंडई में पूरे हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्पित कार्यकर्ता—तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल और जीतू बघेल, राकेश साहू तथा अन्य कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को "गंडई चलव... गंडई चलव..." का झारा-झारा नेवता (आमंत्रण) दे रहे हैं। कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा दिनांक: 12 सितंबर 2026, शनिवार रैली का समय: सुबह 10:00 बजे से रैली का मार्ग: देऊर मंदिर, टिकरीपारा से प्रारंभ होकर गोंडवाना मैदान तक। सभा कार्यक्रम ठउर (स्थल): गोंडवाना मैदान, गंडई (स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल में)। आयोजन के मुख्य आकर्षण इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे: पारंपरिक लोक नृत्य: पंथी, सुआ, कर्मा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां। पारंपरिक वाद्य: गड़वा बाजा की धुन पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाच-गान। भव्य रैली: छत्तीसगढ़ महतारी के रथ के साथ एक विशाल डी.जे. (D.J.) रैली निकाली जाएगी। रात्रिकालीन झांकी: रात के समय 'दाई के दुलारवा जस झांकी पटपर (डोंगरगढ़)' द्वारा एक विशेष और भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अपील: आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं (तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल, जीतू बघेल) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, माताओं और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गंडई पहुंचकर इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद प्राप्त करें। टाइटल बनाओ2
- आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।1
- ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां1
- Post by गोविन्द राम1
- ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews1
- दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित "दृष्टि हेल्पलाइन" एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुई। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पौसरी में कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी, पेन और मोबाइल फोन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, जिले में आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुरू की गई "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। इसी क्रम में 1 अगस्त को हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम पौसरी में घेराबंदी कर आरोपी अगस्त राम वर्मा (70 वर्ष) को उसके घर में सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी, एक पेन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 654/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन पर साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1