logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

2 hrs ago
user_रिपोर्टर रिंकू पासी
रिपोर्टर रिंकू पासी
Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ मामला रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने से लोगों के साथ पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम भी बाधित हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने, बिजली लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।
    1
    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ मामला
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया।
इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने से लोगों के साथ पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम भी बाधित हैं।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने, बिजली लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छत के ऊपर टूटकर गिरी एलटी लाइन पूरे मकान में दौड़ी करंट बड़ा हादसा टला
    1
    छत के ऊपर टूटकर गिरी एलटी लाइन पूरे मकान में दौड़ी करंट बड़ा हादसा टला
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अलावलपुर-रायबरेली मुख्य मार्ग पर जलभराव, उखड़ी सड़क से राहगीर परेशान अलावलपुर-रायबरेली मुख्य मार्ग पर जलभराव, उखड़ी सड़क से राहगीर परेशान अलावलपुर से रायबरेली जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। पानी के नीचे सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलभराव की समस्या दूर कराने के साथ सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
    3
    अलावलपुर-रायबरेली मुख्य मार्ग पर जलभराव, उखड़ी सड़क से राहगीर परेशान

अलावलपुर-रायबरेली मुख्य मार्ग पर जलभराव, उखड़ी सड़क से राहगीर परेशान
अलावलपुर से रायबरेली जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। पानी के नीचे सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलभराव की समस्या दूर कराने के साथ सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान ब्रेकिंग न्यूज़ खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि जानवरों को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए गए झटके वाले तारों को बिजली के पोल से सीधे जोड़ दिया गया था। अब सवाल ये है—खेत की रखवाली के नाम पर आखिर मौत का जाल क्यों बिछाया गया? आज करंट की चपेट में एक बेजुबान आया है… लेकिन अगर इसी तार की चपेट में कोई इंसान आ जाता और उसकी जान चली जाती, तो क्या तब भी मामला इसी तरह दबा रहता? सवाल प्रशासन से भी है—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान की मौत भी महज एक घटना बनकर रह जाएगी?
    3
    खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान

ब्रेकिंग न्यूज़
खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान
मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था।
जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई।
आरोप है कि जानवरों को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए गए झटके वाले तारों को बिजली के पोल से सीधे जोड़ दिया गया था।
अब सवाल ये है—खेत की रखवाली के नाम पर आखिर मौत का जाल क्यों बिछाया गया?
आज करंट की चपेट में एक बेजुबान आया है… लेकिन अगर इसी तार की चपेट में कोई इंसान आ जाता और उसकी जान चली जाती, तो क्या तब भी मामला इसी तरह दबा रहता?
सवाल प्रशासन से भी है—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान की मौत भी महज एक घटना बनकर रह जाएगी?
    user_राहुल पत्रकार
    राहुल पत्रकार
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश लेकर शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में जानकी शरण पाण्डेय के निवास पर मंगलवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं के सामूहिक संकीर्तन से कथा स्थल देर शाम तक “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा। प्रथम दिवस प्रसिद्ध कथावाचक पं. रोहित मिश्रा महाराज ने वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन एवं श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सत्, चित और आनंद यानी सच्चिदानंद की आध्यात्मिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सद्मार्ग की ओर ले जाने वाली ज्ञानधारा है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग मिलता है तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है। कथावाचक ने बताया कि आगामी कथा में धुंधकारी एवं गोकर्ण प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय रहे। इस अवसर पर उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित पाण्डेय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के समापन पर विधिवत आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर को पूर्णाहुति एवं हवन तथा 9 सितंबर को महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    1
    रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल
रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल
भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश लेकर शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में जानकी शरण पाण्डेय के निवास पर मंगलवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं के सामूहिक संकीर्तन से कथा स्थल देर शाम तक “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।
प्रथम दिवस प्रसिद्ध कथावाचक पं. रोहित मिश्रा महाराज ने वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन एवं श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सत्, चित और आनंद यानी सच्चिदानंद की आध्यात्मिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सद्मार्ग की ओर ले जाने वाली ज्ञानधारा है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग मिलता है तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है।
कथावाचक ने बताया कि आगामी कथा में धुंधकारी एवं गोकर्ण प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा।
कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय रहे। इस अवसर पर उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित पाण्डेय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के समापन पर विधिवत आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर को पूर्णाहुति एवं हवन तथा 9 सितंबर को महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    1
    आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा
अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी
सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा।
अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान
डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज का वक्तव्य रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार का वक्तव्य
    2
    थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज का वक्तव्य
रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार का वक्तव्य
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हरचंदपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बयान जारी किया। क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
    1
    हरचंदपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बयान जारी किया।
क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
    1
    4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.