logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम ब्यावर में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर के संगीत विभाग द्वारा राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की अभिवृद्धि तथा शैक्षिक एवं संस्थागत सहकार एवं सहयोग के माध्यम से युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित मासिक संगीत सभा "नाद आराधन" का सफल आयोजन गुरुवार को संगीत विभाग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि "नाद आराधन" का उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के मध्य सांगीतिक संवाद, शैक्षणिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना है। इस श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एक-दूसरे के परिसर में जाकर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे युवा कलाकारों को व्यापक मंच एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से आए विद्यार्थी दल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, टप्पा, ठुमरी, गजल गायन, सितार वादन एवं तबला वादन के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट साधना, तकनीकी दक्षता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे सभागार को सुर, लय और भाव की अनुपम अनुभूति से आलोकित कर दिया। प्राचार्य प्रो रेखा मंडोवरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांगीतिक परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मध्य सांस्कृतिक सहयोग की सुदृढ़ आधारशिला निर्मित करते हैं। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए संगीत विभाग की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय प्रयास बताया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से पधारे कलाकारों का स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निश्चय कच्छावा तथा कुलदीप रावलोत ने आगामी अगस्त माह में अन्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी, अजमेर से प्राध्यापक डॉ प्रिया गुप्ता तथा विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जतिन जैन तथा वरुण चावला ने किया। इस संपूर्ण प्रकल्प के सूत्रधार सुनील कुमार मुसालिया तथा किशन सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्यावर को राष्ट्रीय संगीत पटल पर भारत की सांस्कृतिक चेतना, संस्कार ओर संस्कृति की एक मजबूत कड़ी के रूप में प्रस्थापित करने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ। हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ। पेपर लीक और संगठित परीक्षा घोटालों पर और कड़ी कार्रवाई की दिशा में मोदी सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ।
हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ। 
पेपर लीक और संगठित परीक्षा घोटालों पर और कड़ी कार्रवाई की दिशा में मोदी सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बुधवाडा मैं गुरुवार सुबह बीसलपुर बदबूदार पानी की हो रही है सप्लाई, गंदे पानी की सप्लाई से उठ रहे हैं कहीं सवाल पीसांगन उपखंड क्षेत्र के बुधवाड़ा गांव में गुरुवार सुबह बीसलपुर पानी सप्लाई के दौरान गंदे पानी की सप्लाई होने से विभाग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं,
    1
    बुधवाडा मैं गुरुवार सुबह बीसलपुर बदबूदार पानी की हो रही है सप्लाई, गंदे पानी की सप्लाई से उठ रहे हैं कहीं सवाल
पीसांगन उपखंड क्षेत्र के बुधवाड़ा गांव में गुरुवार सुबह बीसलपुर पानी सप्लाई के दौरान गंदे पानी की सप्लाई होने से विभाग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं,
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जेठाना में चोरों ने मेडिकल की दुकान के ताले तोड़कर चुराई नगदी,,सीसीटीवी कैमरे में चोर हुए कैद पीसांगन उपखण्ड के ग्राम जेठाना के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान पर सोमवार देर रात्रि को तीन चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में रखी नगदी सहित अन्य सामग्री चोरी करने की वारदात को अंजाम दे दिया घटना की जानकारी मिलने पर मांगलियावास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है मामले में जानकारी के अनुसार जेठाना निवासी सौरभ पुत्र नंदकिशोर आचार्य की दुकान जेठाना मुख्य बस स्टैंड पर मेडिकल की दुकान है जहां पर वह रोजाना की तरह ताले लगाकर सोमवार शाम को घर पर आ गया रात्रि करीब 12:30 बजे तीन चोरों ने सरिया की मदद से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए दुकान में समरी को इधर-उधर विकेट ते हुए गले में रखे नगदी को चोरी कर कर लिए घटना के दौरान चोरों को दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा नजर आया तो चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया वहीं दुकान में लगे दूसरे कमरे में चोरी की संपूर्ण वारदात के दो गई घटना के बाद सोमवार देर रात्रि करीब 1:00 बजे कुछ ग्रामीणों को दुकान के शटर टूटे दिखाई दिए तो तुरंत ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मेडिकल दुकान के मालिक को दी जिस पर दुकान का मालिक सौरभ ने मौके पर पहुंचा और दुकान के ताले टूटे देखे तो तुरंत मामले की जानकारी मंगलेवास थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका महीना किया है और सीसीटीवी कैमरे के फोटोस लिए और चोरों की तलाश शुरू कर दी।
    2
    जेठाना में चोरों ने मेडिकल की दुकान के ताले तोड़कर चुराई नगदी,,सीसीटीवी कैमरे में चोर हुए कैद

पीसांगन उपखण्ड के ग्राम जेठाना के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान पर सोमवार देर रात्रि को तीन चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में रखी नगदी सहित अन्य सामग्री चोरी करने की वारदात को अंजाम दे दिया घटना की जानकारी मिलने पर मांगलियावास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है मामले में जानकारी के अनुसार जेठाना निवासी सौरभ पुत्र नंदकिशोर आचार्य की दुकान जेठाना मुख्य बस स्टैंड पर मेडिकल की दुकान है जहां पर वह रोजाना की तरह ताले लगाकर सोमवार शाम को घर पर आ गया रात्रि करीब 12:30 बजे तीन चोरों ने सरिया की मदद से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए दुकान में समरी को इधर-उधर विकेट ते हुए गले में रखे नगदी को चोरी कर कर लिए घटना के दौरान चोरों को दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा नजर आया तो चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया वहीं दुकान में लगे दूसरे कमरे में चोरी की संपूर्ण वारदात के दो गई घटना के बाद सोमवार देर रात्रि करीब 1:00 बजे कुछ ग्रामीणों को दुकान के शटर टूटे दिखाई दिए तो तुरंत ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मेडिकल दुकान के मालिक को दी जिस पर दुकान का मालिक सौरभ ने मौके पर पहुंचा और दुकान के ताले टूटे देखे तो तुरंत मामले की जानकारी मंगलेवास थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका महीना किया है और सीसीटीवी कैमरे के फोटोस लिए और चोरों की तलाश शुरू कर दी।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ।
    1
    राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे।

शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है।

सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Jodhpur : गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामप्रसाद महाराज के आश्रम में पहुंचे हजारों श्रद्धालु #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jodhpur : गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामप्रसाद महाराज के आश्रम में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अगस्त को मानसून फेस्ट को लेकर दक्षिण विधायक अनीता जी भदेल अगस्त को मानसून फेस्ट को लेकर दक्षिण विधायक अनीता जी भदेल आगरा गेट स्थित भगवान श्री गणेश जी भगवान को निमंत्रण पत्र दिया और की पूजा अर्चना
    1
    अगस्त को मानसून फेस्ट को लेकर दक्षिण विधायक अनीता जी भदेल
अगस्त को मानसून फेस्ट को लेकर दक्षिण विधायक अनीता जी भदेल आगरा गेट स्थित भगवान श्री गणेश जी भगवान को निमंत्रण पत्र दिया और की पूजा अर्चना
    user_Dainik aagaaz news
    Dainik aagaaz news
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री की भेंट गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में संतों एवं महंतों का हुआ सम्मान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री की भेंट ब्यावर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला ब्यावर के चयनित मठों एवं मंदिरों में संतों एवं महंतों का सम्मान श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री की ओर से गुरु वंदन संदेश, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर संतों का अभिनंदन किया गया। ब्यावर तहसील क्षेत्र के अकलपुरी धूणी, बागलिया में श्री 1008 नरेश पुरी जी महाराज का सम्मान विधायक शंकर सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री भेंट कर संत का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वहीं आस पहाड़ की धूणी, ब्यावर में श्री 1008 महेन्द्रपुरी जी महाराज का सम्मान तहसीलदार ब्यावर मोहर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसी प्रकार जैतारण में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मगन राम दास जी महाराज, जैतारण का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से गुरु वंदन संदेश, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर संतों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रमों के दौरान संतों एवं महंतों ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सद्भावना एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन के समन्वय से सभी सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुए तथा गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
    1
    कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री की  भेंट

गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में संतों एवं महंतों का हुआ सम्मान
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री की  भेंट
ब्यावर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला ब्यावर के चयनित मठों एवं मंदिरों में संतों एवं महंतों का सम्मान श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री की ओर से गुरु वंदन संदेश, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर संतों का अभिनंदन किया गया।
ब्यावर तहसील क्षेत्र के अकलपुरी धूणी, बागलिया में श्री 1008 नरेश पुरी जी महाराज का सम्मान विधायक  शंकर सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का गुरु वंदन संदेश एवं सम्मान सामग्री भेंट कर संत का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वहीं आस पहाड़ की धूणी, ब्यावर में श्री 1008 महेन्द्रपुरी जी महाराज का सम्मान तहसीलदार ब्यावर मोहर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इसी प्रकार जैतारण में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मगन राम दास जी महाराज, जैतारण का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से गुरु वंदन संदेश, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर संतों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान संतों एवं महंतों ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सद्भावना एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन के समन्वय से सभी सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुए तथा गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नगर पालिका क्षेत्र के रायका बाग स्थित शिव मंदिर के सामने लगी एक हाई मास्क लाइट के पोल में करंट उतरने से बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह हुई इस घटना में एक गाय और दो बकरियां करंट की चपेट में आ गईं। यह हाई मास्क लाइट कई महीनों से बंद पड़ी थी। स्थानीय निवासियों ने इसे चालू कराने के लिए नगर पालिका को कई बार शिकायतें की थीं। शिकायतों के बाद करीब दो दिन पहले इसकी मरम्मत कर इसे चालू किया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही के कारण यह घटना हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह हाई मास्क लाइट के पोल में करंट आ गया। इसी दौरान पास खड़ी एक गाय इसकी चपेट में आकर तड़पने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने सूखी लकड़ी की मदद से गाय को करंट से अलग कर उसकी जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि उस समय कोई मौजूद नहीं होता तो गाय की मौत हो सकती थी। गाय को बचाने के कुछ ही समय बाद, वहां से गुजर रही दो बकरियां भी उसी पोल के करंट की चपेट में आ गईं। लगातार दूसरी घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिससे एक और संभावित हादसा टल गया। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि रात के समय कोई राहगीर, श्रद्धालु या बच्चा इस हाई मास्क लाइट के संपर्क में आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिव मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के बिजली के तार भी लंबे समय से जमीन के काफी नजदीक लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका और विद्युत विभाग से हाई मास्क लाइट की गुणवत्ता की जांच कराने, पोल को सुरक्षित करने तथा ट्रांसफार्मर के खुले व नीचे लटक रहे तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। नगर पालिका क्षेत्र के रायका बाग स्थित शिव मंदिर के सामने लगी एक हाई मास्क लाइट के पोल में करंट उतरने से बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह हुई इस घटना में एक गाय और दो बकरियां करंट की चपेट में आ गईं। यह हाई मास्क लाइट कई महीनों से बंद पड़ी थी। स्थानीय निवासियों ने इसे चालू कराने के लिए नगर पालिका को कई बार शिकायतें की थीं। शिकायतों के बाद करीब दो दिन पहले इसकी मरम्मत कर इसे चालू किया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही के कारण यह घटना हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह हाई मास्क लाइट के पोल में करंट आ गया। इसी दौरान पास खड़ी एक गाय इसकी चपेट में आकर तड़पने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने सूखी लकड़ी की मदद से गाय को करंट से अलग कर उसकी जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि उस समय कोई मौजूद नहीं होता तो गाय की मौत हो सकती थी। गाय को बचाने के कुछ ही समय बाद, वहां से गुजर रही दो बकरियां भी उसी पोल के करंट की चपेट में आ गईं। लगातार दूसरी घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिससे एक और संभावित हादसा टल गया। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि रात के समय कोई राहगीर, श्रद्धालु या बच्चा इस हाई मास्क लाइट के संपर्क में आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिव मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के बिजली के तार भी लंबे समय से जमीन के काफी नजदीक लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका और विद्युत विभाग से हाई मास्क लाइट की गुणवत्ता की जांच कराने, पोल को सुरक्षित करने तथा ट्रांसफार्मर के खुले व नीचे लटक रहे तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।
    1
    नगर पालिका क्षेत्र के रायका बाग स्थित शिव मंदिर के सामने लगी एक हाई मास्क लाइट के पोल में करंट उतरने से बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह हुई इस घटना में एक गाय और दो बकरियां करंट की चपेट में आ गईं।

यह हाई मास्क लाइट कई महीनों से बंद पड़ी थी। स्थानीय निवासियों ने इसे चालू कराने के लिए नगर पालिका को कई बार शिकायतें की थीं। शिकायतों के बाद करीब दो दिन पहले इसकी मरम्मत कर इसे चालू किया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह हाई मास्क लाइट के पोल में करंट आ गया। इसी दौरान पास खड़ी एक गाय इसकी चपेट में आकर तड़पने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने सूखी लकड़ी की मदद से गाय को करंट से अलग कर उसकी जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि उस समय कोई मौजूद नहीं होता तो गाय की मौत हो सकती थी।

गाय को बचाने के कुछ ही समय बाद, वहां से गुजर रही दो बकरियां भी उसी पोल के करंट की चपेट में आ गईं। लगातार दूसरी घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिससे एक और संभावित हादसा टल गया।

इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि रात के समय कोई राहगीर, श्रद्धालु या बच्चा इस हाई मास्क लाइट के संपर्क में आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिव मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के बिजली के तार भी लंबे समय से जमीन के काफी नजदीक लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका और विद्युत विभाग से हाई मास्क लाइट की गुणवत्ता की जांच कराने, पोल को सुरक्षित करने तथा ट्रांसफार्मर के खुले व नीचे लटक रहे तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

  • कल गुरू पूर्णिमा अवसर पर भजन गायक कालू भाई मारवाड़ी रामपूरा मे गूरू जी केसवदास महराज के सानिध्य मे भक्त लोगो ने गूरू की पूजन किया
    4
    कल  गुरू  पूर्णिमा अवसर पर भजन गायक  कालू भाई  मारवाड़ी  रामपूरा  मे गूरू  जी  केसवदास  महराज  के सानिध्य  मे भक्त  लोगो  ने गूरू  की पूजन  किया
    user_कालूराम सन् कानाराम सरगरा
    कालूराम सन् कानाराम सरगरा
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.