करण रैकवार मौत मामला: मांझी समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग नरसिंहपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ट्रेन से कटकर हुई युवक करण रैकवार की संदिग्ध मौत के मामले में म.प्र. मांझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों और परिजनों ने नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानी वार्ड, नरसिंहपुर निवासी करण रैकवार (उम्र 25 वर्ष) की 22 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 54/26 कायम किया था। परिजन (राजेन्द्र, गोविंद, मनीषा, राजकुमार आदि) का आरोप है कि 23 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें लिखित आश्वासन दिया गया था कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और यदि करण को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या उस पर कोई दबाव बनाया गया था, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के नाम ज्ञापन में दर्ज आजाद वार्ड कन्देली, नरसिंहपुर निवासी विकास श्रीवास्तव (पिता: राजू श्रीवास्तव) और राजू श्रीवास्तव (पोहा वाले) का नाम अनावेदक के रूप में शामिल किया गया है। परिजनों का आरोप है कि बयान और साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस या संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज की गई है, जिससे परिजनों में भारी असंतोष है। ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें: मर्ग क्रमांक 54/26 की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में त्वरित और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। मृतक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने वाले दोषियों को चिन्हित कर तत्काल FIR दर्ज की जाए। पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रेकवार जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद कहार (बबलू),राकेश कहार विक्की कहार राजकुमार रैकवार, पंकज राजेन्द्र, हेमंत, विवेक, शिवा, अनुराग गौर, आदर्श, नीरज कश्यप, संजू प्रजापति, दीपक कहार, चेतराम, विनीत और सुदाम प्रसाद सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

- मांझी समाज के ज्ञापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिया भरोसा कहा हो रही है निष्पक्ष जांच1
- पटेरा- पटेरा में बीज वितरण घोटले का आरोप1
- दमोह- लोकयुक्त की गिरफ्त मे आए रिश्वतखोर रोजगार सहायक,8 हजार की रिश्वत की लेते हुए गिरफ्तार1
- गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन साईंखेड़ा/गाडरवारा। गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर देवरी वेयरहाउस के सामने किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। चक्का जाम की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। किसान सड़क पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। हाईवे पर जाम लगने से गाडरवारा और साईंखेड़ा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचने की जानकारी है। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर जाम समाप्त कराने और यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक मौके पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहने की जानकारी मिली।1
- नरसिंहपुर - युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मांझी समाज ने ASP से की कार्यवाही की मांग कोतवाली थाना अंतर्गत किसानी वार्ड निवासी करन रैकवार की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी जिसके वाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया था वही कोतवाली पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी लेकिन अब परिजनों का आरोप हैं कि उनकी सुनवाई नही हो रही और न कोई FIR दर्ज की गई मामले की गम्भीरता को देखते हुए मांझी समाज संगठन ने शनिवार एसपी ऑफिस पहुँचकर ASP संदीप भूरिया को आवेदन दिया और मामले में कार्यवाही की मांग की।1
- Post by Jyoti soni1
- किसानी वार्ड के युवक की प्रताड़ना से मौत को लेकर मांझी समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग1
- नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 100 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्तियां और मशरूका बरामद #narsinghpur1