4 साल के मासूम ने निगला 5 रुपए का सिक्का, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 मिनट में बचाई जान। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा निवासी 4 साल 6 माह के कबीर पिता संतोष अहिरवार ने आज 04 मई दोपहर करीब 4 बजे खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे की आहार नली में फंस गया, जिससे वह रोने लगा।परिजनों ने जब बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सिक्का निगल लिया है। घबराए परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर बद्री पटेल ने तत्परता दिखाते हुए कैथेटर पद्धति से मात्र 5 मिनट में बिना ऑपरेशन के बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल दिया।परिजनों के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और इसी दौरान उसने सिक्के को मुंह में डाल लिया, जो निगल गया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
4 साल के मासूम ने निगला 5 रुपए का सिक्का, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 मिनट में बचाई जान। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा निवासी 4 साल 6 माह के कबीर पिता संतोष अहिरवार ने आज 04 मई दोपहर करीब 4 बजे खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे की आहार नली में फंस गया, जिससे वह रोने लगा।परिजनों ने जब बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सिक्का निगल लिया है। घबराए परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर बद्री पटेल ने तत्परता दिखाते हुए कैथेटर पद्धति से मात्र 5 मिनट में बिना ऑपरेशन के बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल दिया।परिजनों के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और इसी दौरान उसने सिक्के को मुंह में डाल लिया, जो निगल गया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
- छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदुआ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत पर पेड़ की कटाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई।मृतक प्रेमचंद्र कुशवाहा (32 वर्ष) पिता हल्के कुशवाहा निवासी बदुआ, आज 04 मई दोपहर करीब 1:30 बजे अपने खेत में पेड़ काट रहे थे। परिजनों के अनुसार पेड़ कटने के बाद पास में लगी बिजली की तार युवक के पैर में फंस गई, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।खेत पर मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनुरुद्ध चतुर्वेदी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।1
- *थाना बड़ामलहरा पुलिस ने महाराजगंज तिगड्डे एवं लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर मारपीट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* *आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त* थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व रात्रि 10 बजे के आसपास महाराजगंज तिगड्डे एवं बस स्टैंड के पास लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर फरियादी पीड़ित एवं सेल्समेन के साथ मारपीट एवं संपत्ति को क्षति संबंधी रिपोर्ट पर थाना बड़ा मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित आरोपियों में से दो आरोपी 1. कन्हैया उर्फ बृजेश यादव पिता बुद्धू यादव निवासी कस्बा बड़ा मलहरा 2. बुद्धू यादव पिता नत्थू यादव निवासी बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त है। घटना में सम्मिलित शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भान सिंह, के के ठाकुर, प्रधान आरक्षक पंकज तिवारी, संदीप अहिरवार, सरमन लाल, अनिल तिवारी, सीता अहिरवार, आरक्षक सतीश यादव, सोनू यादव, विनोद विश्वकर्मा, निशांत सिंह, मलखान, उमेश, महिला आरक्षक रंजना की भूमिका रही।1
- jila Chhatarpur gram bandri post Ganj Thana satai please I request u1
- प्रयागराज में एक 32 वर्षीय महिला पल्लवी सिंह ने पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पल्लवी सिंह को 500 के नोट बेड पर बिछाकर रील बनाने और हथियारों के शौक के लिए भी जाना जाता है। यह घटना उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है और इसके प्रभावों पर पुलिस जांच कर रही है।1
- जनगणना महाअभियान में मकान सूचीकरण का काम शुरू* *प्रगणक और पर्यवेक्षक घर -घर जाकर दे रहे दस्तक1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़4
- बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम दही का रहने वाला मोतीलाल अहिरवार अपनी मां को स्ट्रेचर पर लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा था जहां उसने बताया कि जमीन विवाद पर गांव को ही कुछ लोगों ने मां बेटे के साथ मारपीट की है। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।1
- छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के जसगुवा कला गांव में जुताई के पैसे मांगने को लेकर विवाद हिंसक हो गया।इस मामले में आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, करीब 6 महीने पहले कराई गई खेत की जुताई के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पैसे मांगने पर कहासुनी बढ़ी और मारपीट में बदल गई।आरोप है कि चेनू अहिरवार, अशोक अहिरवार, अखिलेश, मनोज और किशन ने मिलकर मनप्यारे अहिरवार (40), उनके बेटे गणेश अहिरवार (24) और अनिल (17) पर हमला किया।हमले में गणेश का अंगूठा कट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वही इस मामले की जानकारी आज 4 मई दोपहर करीब 4:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।1
- *यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का द्वितीय दिवस* पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। आज समर कैम्प के द्वितीय दिवस पर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत द्वारा प्रतिभागियों को यातायात संबंधी ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक टूल्स, ट्राफ़िक मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सीडेंट कंट्रोल, मेकेनिज़्म, राहवीर योजना, संबंधी जानकारी दी गई, यातायात में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनरी का उपयोग के बारे में बताया गया, उसके उपरात छात्र छात्राओं को सर्वाधिक सड़क हादसो वाले स्थान ब्लैक स्पॉट का भ्रमण कराया गया। जहां छात्र छात्राओं ने सड़क हादसो की वजह और उससे कैसा बचा जाए इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले लोगों को रोककर समझाइस भी दी गई। नियम से चलने वालों को रोककर अभिवादन किया गया।2