logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मात्र 4 घंटे में खुलासा, मोरी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार दिनांक 25.08.2026 की रात्रि मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की सूचना पर मोरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर चोरी का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कल 26.08.2026 को ज्वैलर्स दुकान स्वामी द्वारा थाना मोरी में लिखित तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। तहरीर के आधार पर थाना मोरी में *धारा 305(A)/331(4) के अन्तर्गत चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।* प्रकरण के संज्ञान में आते ही *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में गठित *पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से संदिग्ध की जानकारी जुटाई गई। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 4 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 26.08.2026 की सांय छिबाड़ा खड्ड, नेटवाड़ से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रवेश उनियाल(23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।* *बरामद माल-* 1. सफेद धातु का टूटा कड़ा – 01 2. सफेद धातु की पायल – 01 3. सफेद धातु की रिंग – 01 4. पीली धातु की नोज रिंग – 04 5. पीली धातु की नोज पिन – 01 *पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत 2. कानि. महिदेव चौहान 3. कानि. बिशन 4. कानि. कवीन्द्र राणा 5. कानि. अनिल तोमर

1 hr ago
user_Shanti Tamta
Shanti Tamta
Graphic designer राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
1 hr ago
d7a7e486-73b0-4a62-9499-8ca786657ebd

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मेडिकल कॉलेज टिहरी के इंणिया मे ही प्रस्तावित है वहीँ पर बनेगा : किशोर मेडिकल कॉलेज टिहरी के इंणिया मे ही प्रस्तावित है वहीँ पर बनेगा : किशोर
    1
    मेडिकल कॉलेज टिहरी के इंणिया मे ही प्रस्तावित है वहीँ पर बनेगा : किशोर
मेडिकल कॉलेज टिहरी के इंणिया मे ही प्रस्तावित है वहीँ पर बनेगा : किशोर
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • शामली में अंकित बालियान की हत्या, हरियाणा के कलाकार थे मृतक; 26 अगस्त शाम 6:45 बजे की घटना, वीडियो पूरे देश में वायरल करने की अपील 26 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:45 बजे शामली में हरियाणा के कलाकार बताए जा रहे अंकित बालियान की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पूरे देश तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं
    1
    शामली में अंकित बालियान की हत्या, हरियाणा के कलाकार थे मृतक; 26 अगस्त शाम 6:45 बजे की घटना, वीडियो पूरे देश में वायरल करने की अपील
26 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:45 बजे शामली में हरियाणा के कलाकार बताए जा रहे अंकित बालियान की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पूरे देश तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • नेपाल से आया यह वीडियो रसुवा जिले का बताया जा रहा है। भोटेकोशी नदी में अचानक से आई बाढ़ कई लोगों को अपने साथ बहा ले गई जिसमें पुल भी बह गया।
    1
    नेपाल से आया यह वीडियो रसुवा जिले का बताया जा रहा है। भोटेकोशी नदी में अचानक से आई बाढ़ कई लोगों को अपने साथ बहा ले गई जिसमें पुल भी बह गया।
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter Dehradun, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप The Aman Times 🚨 जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप डोईवाला: ग्राम पंचायत बड़ोंवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। शरारती तत्वों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर फाइलें जला दीं और कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना जौलीग्रांट पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। The Aman Times
    1
    जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप
The Aman Times 
🚨 जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप
डोईवाला: 
ग्राम पंचायत बड़ोंवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। शरारती तत्वों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर फाइलें जला दीं और कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना जौलीग्रांट पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
The Aman Times
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • शिल ब्लॉक पॉइंट से देवठी के लिए आज एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई। बस के देवठी के लिए रवाना होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि सड़क और यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। बस सेवा शुरू होने से देवठी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। शिल ब्लॉक पॉइंट से देवठी के लिए आज एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई। बस के देवठी के लिए रवाना होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि सड़क और यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। बस सेवा शुरू होने से देवठी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    1
    शिल ब्लॉक पॉइंट से देवठी के लिए आज एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई। बस के देवठी के लिए रवाना होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि सड़क और यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। बस सेवा शुरू होने से देवठी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    1
    रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा  इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलियर में युवती से छेड़छाड़ और युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कलियर क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता और पूरे मामले की पुष्टि अभी पुलिस स्तर से नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    1
    कलियर में युवती से छेड़छाड़ और युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
कलियर क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता और पूरे मामले की पुष्टि अभी पुलिस स्तर से नहीं हुई है।
मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • उत्तराखंड भाजपा की प्रवक्ता टोली का विस्तार, अनुकृति गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी उत्तराखंड भाजपा ने अपने मीडिया तंत्र को मजबूत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता टोली में 8 नए नेताओं को शामिल किया है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को कोटद्वार क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखने की बात कही।
    1
    उत्तराखंड भाजपा की प्रवक्ता टोली का विस्तार, अनुकृति गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा ने अपने मीडिया तंत्र को मजबूत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता टोली में 8 नए नेताओं को शामिल किया है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को कोटद्वार क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखने की बात कही।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.