रक्षाबंधन से पहले खाकी का मानवीय चेहरा, खोड़ा थाना प्रभारी ने जीता लोगों का दिल। रक्षाबंधन से ठीक पहले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। ड्यूटी के दौरान खोड़ा थाना प्रभारी नरेश शर्मा की नजर सड़क पार करने के लिए परेशान एक नेत्रहीन दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति सड़क पार करने में खुद को असहाय महसूस कर रहा था। थाना प्रभारी ने बिना देर किए अपनी ड्यूटी के बीच इंसानियत की मिसाल पेश की। वह तत्काल दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंचे, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराई। थाना प्रभारी के इस कार्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने गाजियाबाद पुलिस की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है। खोड़ा थाना प्रभारी नरेश शर्मा के इस छोटे से प्रयास ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत किया। रक्षाबंधन से पहले खाकी का यह मानवीय चेहरा लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना गया।
रक्षाबंधन से पहले खाकी का मानवीय चेहरा, खोड़ा थाना प्रभारी ने जीता लोगों का दिल। रक्षाबंधन से ठीक पहले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। ड्यूटी के दौरान खोड़ा थाना प्रभारी नरेश शर्मा की नजर सड़क पार करने के लिए परेशान एक नेत्रहीन दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति सड़क पार करने में खुद को असहाय महसूस कर रहा था। थाना प्रभारी ने बिना देर किए अपनी ड्यूटी के बीच इंसानियत की मिसाल पेश की। वह तत्काल दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंचे,
उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराई। थाना प्रभारी के इस कार्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने गाजियाबाद पुलिस की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है। खोड़ा थाना प्रभारी नरेश शर्मा के इस छोटे से प्रयास ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत किया। रक्षाबंधन से पहले खाकी का यह मानवीय चेहरा लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना गया।
- मुरादनगर। बुधवार की सुबह शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस-ए-मौहम्मदी निकाला गया जिसमें शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जुलूस नूरगंज कॉलोनी स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा कादरी मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अपने गंतव्य कादरी मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। जुलूस सुबह कादरी मस्जिद से निकला जोकि पुरानी गुड़ मंडी, डॉ. राजवीर बाली गली, बिलाल मस्जिद, रावली रोड, एक मीना मस्जिद, आजाद मार्केट, मेन बाजार और ईदगाह रोड होते हुए कादरी मस्जिद पर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग पूरी श्रद्धा के साथ दरूद शरीफ और कलमा शरीफ पढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने नारा ए रिसालत, या रसूल अल्ल्याल और सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाकर माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। जुलूस में कादरी मस्जिद के इमाम खालिद रजा ने हाजिरीन को संबोधित करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता फारुख चौधरी यूनुस पहलवान मास्टर इकबाल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी सपा नगर अध्यक्ष शोएब चौधरी संजीव चौधरी सूफी बाबूद्दीन मईनुद्दीन अजीम मोहम्मद शाहिद डॉक्टर डॉक्टर जमील अफजाल चौधरी महबूब जहीर डॉ शकील कासिम रिजवी आदि मौजूद रहे। मौके पर पहुंचकर एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुलूस की कमान खुद मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य ने भारी पुलिस के साथ संभाल रखे थी।4
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पीली धातु का टुकडा, 01 अवैध देशी तमन्चा, 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस, अखिलेश यादव के पोस्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन! अखिलेश यादव के होर्डिग लगने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और खूब जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को 2 घंटे का समय दिया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन को उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढने का आदेश जारी नहीं किया, जिस व्यक्ति ने होर्डिंग लगाए थे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.1
- गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के सात मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट1
- दरबार गाजियाबाद यूपी 14 🙏 राम भैया भगत जी गाजियाबाद Ph 8527233646 #protest #यूपी #UttarPradesh #ViralVideoFacebook #viral #बाला जी ##1
- *अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस — मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा मस्जिद पर संपन्न; पुलिस ने सुनिश्चित की सुरक्षा* *साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रभक्ति का कराया प्रदर्शन* *अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस — मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा मस्जिद पर संपन्न; पुलिस ने सुनिश्चित की सुरक्षा* *साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रभक्ति का कराया प्रदर्शन*1
- Giva ने हटाया कीर्ति सेनन का ज्वेलरी एड, कॉन्टरवर्सी के बाद लिया फैसला ! ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने अभिनेत्री कृति सेनन का रक्षाबंधन का विज्ञापन सोशल मीडिया पर भारी विरोध और विवाद के बाद हटा लिया है। विवाद की वजह कपड़े: विज्ञापन में कृति सेनन ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और केप पहना था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई कि यह त्योहार के हिसाब से सही नहीं है।1