भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय मनिका में मासिक बैठक आयोजित की गई मनिका, लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में आज दिनांक 5 मई को मासिक बैठक आयोजित की गई|जो चुनावी परिणाम के संध्या में उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई|इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष श्री विष्णु देव गुप्ता उपस्थित रहे तथा इस उल्लासित पल में सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी|बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष श्री विष्णु देव गुप्ता जी जी ने कहा बंगाल असम पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं|साथ ही आगामी 6 में को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसे सफल बनाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए गए|इसके अतिरिक्त प्रखंड के सभी पंचायत में खराब या निष्क्रिय पड़े सभी हैंडपंपों और जल मीनारों की सूची तैयार कर यथाशीघ्र जमा करने हेतु सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया |ताकि समय रहते जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया| मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य सह भावी जिला परिषद सदस्य श्रीमती उषा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती गायत्री देवी,गार्जियन नेता श्री शंकर दुबे,, गंगेश्वर यादव, अजीत प्रसाद तथा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे|

- *जल्द बहाल होगी आधार सेवा: महुआडांड़ ब्लॉक में तैयारी तेज, लोगों को मिलेगी राहत* महुआडांड़ प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से आधार से जुड़ी सेवाएं बाधित रहने के बाद अब स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। ब्लॉक प्रशासन ने आधार सेवा को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकनीकी कारणों और आवश्यक संसाधनों की कमी के चलते आधार कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब संबंधित विभाग द्वारा समस्याओं को दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मशीनों की मरम्मत और जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि सेवा सुचारू रूप से चालू हो सके।ग्रामीणों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि आधार कार्ड से जुड़े कार्य—जैसे नया पंजीकरण, सुधार और अपडेट—जल्द फिर से शुरू होंगे। इससे पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन और बैंकिंग जैसी जरूरी योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इस बार आधार सेवा बिना रुकावट लगातार जारी रहेगी।1
- नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है पुलिस अधीक्षक लातेहार।3
- is tarah ka neta har ward aur har Panchayat mein hona chahie kam jis tarah Se Kiya ja raha hai bike se nikal kar nirikshan kiye3
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ (लातेहार): सोमवार का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लिए उत्साह, उमंग और जश्न से भरा रहा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर बाजार तक हर ओर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महुआडांड़ को मानो उत्सव स्थल में बदल दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल और पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई और पटाखों की रोशनी से माहौल जगमगा उठा। इस मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, अंकुश जायसवाल, मोहन यादव, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, भरत राम, विनोद कुमार सिंह, राम कुमार जायसवाल, अनिल कुमार, बंधा राम, राजेंद्र प्रसाद सोनी, आनंद किशोर नाथ शाह, अशोक राम, राजू कुमार सिंह और रविंद्र कुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत पकड़ को इस जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़कों पर नाचते-गाते कार्यकर्ता, गूंजते नारे और खुशियों से भरे चेहरे पूरे महुआडांड़ को एक भव्य उत्सव में बदलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया। महुआडांड़ में मनाया गया यह विजय उत्सव सिर्फ एक राजनीतिक जीत का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।4
- Post by AAM JANATA1
- *युवा शक्ति को खोखला कर रहा नशा: देश में गुपचुप अफीम की खेती!3
- Post by Shamsher Alam1
- *आदिम जनजाति कर्मी के खाते से फर्जी निकासी का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल* गारू (लातेहार): गारू प्रखंड में एक आदिम जनजाति परिवार से जुड़े व्यक्ति सुनील बृजिया के बैंक खाते से कथित फर्जी निकासी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि सुनील बृजिया के बैंक खाते संख्या 7927122563 में गारू निवासी विकेश कुमार उर्फ पिंटू का मोबाइल नंबर जोड़ दिया गया, जिसके बाद खाते से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी कथित रूप से विकेश कुमार तक पहुंचती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर खाते से लगातार पैसे की निकासी की जाती रही। बताया जा रहा है कि सुनील बृजिया आदिम जनजाति परिवार से आते हैं और उनका घर जंगल क्षेत्र हेनार में स्थित है। क्षेत्रीय जानकारी और बैंकिंग प्रक्रिया की सीमित समझ होने के कारण वे इस पूरे मामले को समय पर समझ नहीं सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील बृजिया के खाते से वेतन सहित जमा राशि की फर्जी तरीके से निकासी कर ली गई। मामला सामने आने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस प्रशासनिक या बैंक स्तर की कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बैंक खाते में मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया की जांच करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- लातेहार सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया लातेहार। लातेहार सर्किट हाउस में युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव जी का भव्य स्वागत किया गया। साथ में सोशल मीडिया के प्रभारी विक्की जी भी थे वे डाल्टनगंज-गढ़वा जाने के क्रम में लातेहार पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि आगे हम मनरेगा कानून बचाओ अभियान को हरेक पंचायत स्तर तक करेंगे साथ ही US ट्रेड डील का विरोध हमलोग करने का काम कर रहे हैं और जब तक दोनों को वापस नहीं लेती सरकार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगी।जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि प्रदेश से जो भी दिशा निर्देश जारी होगी हम जिले में घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पे प्रदेश महासचिव साजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी,विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, प्रखंड अध्यक्ष सकलदीप उरांव, मोती उरांव, सुरेंद्र उरांव, सुहेल अंसारी पंकज उरांव, दानिश आलम, परितोष उरांव, इम्तियाज अंसारी बिजेंद्र उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।3