।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।* *हाईवे पर बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक! थाना कोखराज चौराहा पर एसपी के निर्देशन में चला यातायात जागरूकता अभियान* *कौशांबी संदेश* *कौशांबी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के थाना कोखराज एवं भरवारी रोड पर यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात शिवशंकर के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने की कोई गुंजाइश नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*

- Hemamatidevi@gmail.comचैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश😀😀😀😀😀😀😀4 days ago
- Shiv Babuचैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश😂😂😂😂4 days ago
- *भारत यादव हत्याकांड: पत्नी ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, एक आरोपी गिरफ्तार—दो पर इनाम* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा।पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- Post by MD salimuddin Ansari1
- Post by Jitubhai barot1
- ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई आंगनबाड़ी के पास स्थित है1
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- अंबेडकर नगर के बरियावन बाजार में देर रात अर्टिगा और एसयूवी की जोरदार टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक प्रशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर से एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई। घायलों का इलाज जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- *रात-दिन जेसीबी से अवैध खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Jitubhai barot1
- Post by Vikash Kumar1