Shuru
Apke Nagar Ki App…
रुड़की सेवा केंद्र में सुनी जनसमस्याएं, जरूरतमंदों को बांटे cm राहत कोष के चेक आज सेवा केंद्र (कैंप कार्यालय) में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए, साथ ही जरूरतमंद नागरिकों को संबल प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष (cmrf) द्वारा आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के मूल मंत्र एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री pushkar singh dhami जी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को एक विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने हेतु निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #RajasthanNews #ravi #
रवि कुमार आजाद
रुड़की सेवा केंद्र में सुनी जनसमस्याएं, जरूरतमंदों को बांटे cm राहत कोष के चेक आज सेवा केंद्र (कैंप कार्यालय) में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए, साथ ही जरूरतमंद नागरिकों को संबल प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष (cmrf) द्वारा आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के मूल मंत्र एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री pushkar singh dhami जी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को एक विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने हेतु निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #RajasthanNews #ravi #
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है1
- लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद लक्सर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है, लेकिन लक्सर में भाजपा नेताओं के बीच इस पर्व को लेकर जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है, उसने इसकी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा नेताओं संजय गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि और सचिन अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहनों के सम्मान और अधिकारों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर काम होना चाहिए। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे संवेदनशील और पवित्र अवसर को राजनीतिक प्रचार, प्रतिस्पर्धा और कथित रूप से व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भाजपा नेताओं को वास्तव में लक्सर की बहनों की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और उनके सम्मान के लिए उन्होंने धरातल पर क्या ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है। एक ओर प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में परिवार और प्रदेश की जनता आज भी न्याय की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम पर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अपनी बहन मानती है तो फिर उनके न्याय और सम्मान के गंभीर मुद्दों पर इतनी लंबी चुप्पी क्यों? पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लक्सर की बहनें केवल त्यौहार के दिन किए जाने वाले दिखावटी सम्मान या राजनीतिक आयोजनों की पात्र नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। चुनावी मौसम या त्यौहार के अवसर पर किए जाने वाले वादों से महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के नाम पर बहनों से किए जा रहे वादों का हिसाब भी जनता के सामने रखा जाए। कितने वादे पूरे हुए, कितने रोजगार दिए गए और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए—इसका जवाब लक्सर की जनता मांग रही है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि त्यौहार आस्था और रिश्तों को जोड़ने के लिए होते हैं, राजनीतिक बाजार लगाने के लिए नहीं। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे आपसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा छोड़कर लक्सर की जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता अब केवल भाषण, फोटो और खोखले वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। जनता को काम चाहिए, जवाब चाहिए और अपने अधिकारों का सम्मान चाहिए। “बहनों के हाथ में राखी बांधने से पहले उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाए—यही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना है।” रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता अब दिखावे और वास्तविक जनसेवा के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है। लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद लक्सर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है, लेकिन लक्सर में भाजपा नेताओं के बीच इस पर्व को लेकर जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है, उसने इसकी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा नेताओं संजय गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि और सचिन अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहनों के सम्मान और अधिकारों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर काम होना चाहिए। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे संवेदनशील और पवित्र अवसर को राजनीतिक प्रचार, प्रतिस्पर्धा और कथित रूप से व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भाजपा नेताओं को वास्तव में लक्सर की बहनों की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और उनके सम्मान के लिए उन्होंने धरातल पर क्या ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है। एक ओर प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में परिवार और प्रदेश की जनता आज भी न्याय की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम पर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अपनी बहन मानती है तो फिर उनके न्याय और सम्मान के गंभीर मुद्दों पर इतनी लंबी चुप्पी क्यों? पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लक्सर की बहनें केवल त्यौहार के दिन किए जाने वाले दिखावटी सम्मान या राजनीतिक आयोजनों की पात्र नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। चुनावी मौसम या त्यौहार के अवसर पर किए जाने वाले वादों से महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के नाम पर बहनों से किए जा रहे वादों का हिसाब भी जनता के सामने रखा जाए। कितने वादे पूरे हुए, कितने रोजगार दिए गए और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए—इसका जवाब लक्सर की जनता मांग रही है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि त्यौहार आस्था और रिश्तों को जोड़ने के लिए होते हैं, राजनीतिक बाजार लगाने के लिए नहीं। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे आपसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा छोड़कर लक्सर की जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता अब केवल भाषण, फोटो और खोखले वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। जनता को काम चाहिए, जवाब चाहिए और अपने अधिकारों का सम्मान चाहिए। “बहनों के हाथ में राखी बांधने से पहले उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाए—यही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना है।” रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता अब दिखावे और वास्तविक जनसेवा के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है।1
- बहनों की नाराजगी हुई दूर! उपहार लेकर मोहम्मदपुर पहुंचे राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि | लक्सर लक्सर के जमदनी पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान कुछ बहनें उपहार से वंचित रह गई थीं। इसके बाद बहनों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि खुद उपहार लेकर मोहम्मदपुर गांव पहुंचे। राज्यमंत्री ने बहनों से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम की सफलता से विरोधी बौखलाए हुए हैं। रिपोर्टर – सचिन कुमार लोकेशन – लक्सर, उत्तराखंड श्रद्धा टीवी | सच्ची खबर, साफ आवाज़ #Laksar #Mohammadpur #OmPrakashJamadagni #RakshaSutra #UttarakhandNews1
- लोकेशन लक्सर से है हुसैनपुर में 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान': 1000 से अधिक महिलाओं ने भाजपा नेता सचिन अग्रवाल को बांधी राखी। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लक्सर के हुसैनपुर गांव में आयोजित 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान' के तहत स्नेह और आत्मीयता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 1,000 महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें भाई का स्नेह और आशीर्वाद दिया।मिठाई और शगुन राशि देकर किया मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम के दौरान बहनों का स्वागत करते हुए सचिन अग्रवाल ने सभी महिलाओं को मिठाई और शगुन राशि भेंट कर सम्मानित किया। राखी बांधने के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने भी अपने भाई सचिन अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।1
- महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है। महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।1
- *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके* *मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।* *विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।* *अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।* *इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।* *वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।* *तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*1
- हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा उत्तराखंड में आए दिन पर्यावरण को बचाने की वजह पर्यावरण को मिटाने में उतरे कुछ तस्कर पेड़1
- कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किशोरी अपहरण-दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में मु0अ0सं0-360/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 70(1) बीएनएस, 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम तथा 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 27 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद, निवासी 515 लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण के संगठित अपराध में संलिप्त होने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने बाइट के माध्यम से मामले में की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।1