श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, निखिल पटेल रहे अव्वल श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, निखिल पटेल रहे अव्वल सिरसा, प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज, सिरसा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने बताया कि हाईस्कूल में 97 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में निखिल पटेल ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्शा, मोहित प्रजापति और फिजा बानो संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में पीयूष पटेल ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कला वर्ग में बेबी ने 76.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, निखिल पटेल रहे अव्वल श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, निखिल पटेल रहे अव्वल सिरसा, प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज, सिरसा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने
बताया कि हाईस्कूल में 97 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में निखिल पटेल ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्शा, मोहित प्रजापति और फिजा बानो संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में पीयूष पटेल ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कला वर्ग में बेबी ने 76.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- ग्राम पंचायत घोड़ेडीह के विकास कार्यों में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी महोदय से की गई जिसमें 127 दिन बाद गठित टीम ने जांच किया जिसमें ग्रामीणों ने वीडियो और हलफनामा के माध्यम से अपने साक्ष्य को भी दिया जिसमें हैंडपंप रिबोर खड़ंजा मरम्मत कार्य स्ट्रीट लाइट स्लोगन पेंटिंग गड्ढा सोकता, आवास शौचालय में भारी झोल और भ्रष्टाचार सामने आया था जांच टीम रिपोर्ट को सार्वजनिक न करके प्रधान को बचाने का कार्य कर रही है जिससे जनता में आक्रोश है मंगलवार को जिलाधिकारी महोदय कार्यालय पर एक बार पुनः सब लोग पहुंचकर न्याय की मांग करेंगे। और महाराज जी को भी ज्ञापन दिया जायेगा।3
- प्रयागराज। गंगानगर जोन के थाना फूलपुर क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को ग्राम संदलपुर मलेथूआ में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 24 अप्रैल को परासिनपुर नहर पुलिया के पास से मोनिस पटेल, विकास पटेल और लालबहादुर पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतका और मोनिस के बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध थे, लेकिन मोनिस की शादी अन्यत्र तय होने पर विवाद बढ़ गया। इसी को लेकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- *प्रेम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए जल-सेवा की अनूठी पहल* जयपुर/राजस्थान: संवाददाता भगवान सहाय सहवाल कि रिपोर्ट 21 परिंडे लगाकर विद्यार्थियों को दिया संरक्षण और सेवा का संदेश जयपुर। प्रेम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपरमार्केट के पास जयसिंहपुरा खोर में विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने परिंडों में चुग्गा, दाना और पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में कुल 21 परिंडे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया कि वे रोजाना इन परिंडों में पानी भरें और पक्षियों की सेवा का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल तुलसी सैनी कहां कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमित देखभाल का वचन दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- मीरजापुर में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने थाना पड़री का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की और सख्त निर्देश जारी किए।2
- जे एल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, स्वाति प्रजापति रहीं अव्वल मेजा, प्रयागराज। जे एल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर (बैरहना) तेंदुआ कला के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रा स्वाति प्रजापति ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शैलेंद्र प्रताप ने 92.3 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उजाला केसरी, प्रगति कुमारी, आदर्श द्विवेदी, शिखा सिंह और नितिन विश्वकर्मा ने भी शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक के.के. सिंह ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।2
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1