logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

1 hr ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने स्पष्ट किया है कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता उसके निर्णय का सम्मान करेंगे। दतिया विधानसभा चुनाव के संबंध में जो भी निर्णय हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी का ही निर्णय है और सभी लोग इसे शिरोधार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई विषय है, तो उसका निराकरण पार्टी स्तर पर बैठकर किया जाएगा। संगठन द्वारा टिकट बदलने को तैयार न होने और नई जिला कार्यकारिणी के गठन की संभावनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों को सही ठहराया है।
    1
    दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने स्पष्ट किया है कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता उसके निर्णय का सम्मान करेंगे। दतिया विधानसभा चुनाव के संबंध में जो भी निर्णय हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी का ही निर्णय है और सभी लोग इसे शिरोधार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई विषय है, तो उसका निराकरण पार्टी स्तर पर बैठकर किया जाएगा। संगठन द्वारा टिकट बदलने को तैयार न होने और नई जिला कार्यकारिणी के गठन की संभावनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों को सही ठहराया है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया के सेवढ़ा में चंद्रशेखर आजाद ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग उनकी गाड़ी का मिट्टी का तेल ढूंढ रहे हैं, उन्हें वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि यह आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई का तेल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कल 'बिल्ली के चौक' को यह बात बताना चाहते हैं।
    1
    दतिया के सेवढ़ा में चंद्रशेखर आजाद ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग उनकी गाड़ी का मिट्टी का तेल ढूंढ रहे हैं, उन्हें वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि यह आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई का तेल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कल 'बिल्ली के चौक' को यह बात बताना चाहते हैं।
    user_पत्रकार जयंत सेवड़ा
    पत्रकार जयंत सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे। सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    1
    भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे।

सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस निर्णय के विरोध में समर्थकों ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र की दुकानें और बाजार पूरी तरह से बंद रखे हैं।
    1
    दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस निर्णय के विरोध में समर्थकों ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र की दुकानें और बाजार पूरी तरह से बंद रखे हैं।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आगरा नगर निगम के वार्ड हरीपर्वत-1, विजय नगर क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर अभय, इंस्पेक्टर नूपुर सिंह, ZSO और डॉ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर सफाई कर्मचारियों से कथित अवैध वसूली और उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बीमार होने के कारण ड्यूटी पर उपस्थित न हो पाने वाले कर्मचारियों से भी प्रतिदिन ₹300 की मांग की जाती है। इस वसूली को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह राशि उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है। स्थानीय पार्षद अमित दिवाकर ने भी छुट्टी लेने वाले सफाई कर्मचारियों से कथित रूप से धन लेने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के कुछ दुकानदारों और दूध विक्रेताओं से भी अवैध वसूली किए जाने की बात कही गई है। नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    आगरा नगर निगम के वार्ड हरीपर्वत-1, विजय नगर क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर अभय, इंस्पेक्टर नूपुर सिंह, ZSO और डॉ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर सफाई कर्मचारियों से कथित अवैध वसूली और उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बीमार होने के कारण ड्यूटी पर उपस्थित न हो पाने वाले कर्मचारियों से भी प्रतिदिन ₹300 की मांग की जाती है। इस वसूली को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह राशि उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।

स्थानीय पार्षद अमित दिवाकर ने भी छुट्टी लेने वाले सफाई कर्मचारियों से कथित रूप से धन लेने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के कुछ दुकानदारों और दूध विक्रेताओं से भी अवैध वसूली किए जाने की बात कही गई है। नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    21 hrs ago
  • नरोत्तम मिश्रा ट्रेन में सवार होकर डबरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। डबरा रवाना होने के बाद अब वे आगामी उपचुनाव में फिर से वापस आएंगे।
    1
    नरोत्तम मिश्रा ट्रेन में सवार होकर डबरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। डबरा रवाना होने के बाद अब वे आगामी उपचुनाव में फिर से वापस आएंगे।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से अगवा की गई 11वीं कक्षा की एक छात्रा बदमाशों के चंगुल से भागकर सुरक्षित डबरा सिटी थाने पहुंच गई है। डबरा-झांसी हाईवे पर मौका पाकर बदमाशों की कैद से छूटी यह डरी-सहमी छात्रा लोगों से रास्ता पूछते हुए पुलिस थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा के परिजनों को फोन कर सुरक्षित होने की सूचना दे दी है। यह पूरा सनसनीखेज मामला 8 जुलाई का है, जब टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में रहने वाली यह छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। बदमाशों ने उसे तीन दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन मौका मिलते ही छात्रा उनके चंगुल से सुरक्षित भाग निकली।
    3
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से अगवा की गई 11वीं कक्षा की एक छात्रा बदमाशों के चंगुल से भागकर सुरक्षित डबरा सिटी थाने पहुंच गई है। डबरा-झांसी हाईवे पर मौका पाकर बदमाशों की कैद से छूटी यह डरी-सहमी छात्रा लोगों से रास्ता पूछते हुए पुलिस थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा के परिजनों को फोन कर सुरक्षित होने की सूचना दे दी है।

यह पूरा सनसनीखेज मामला 8 जुलाई का है, जब टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में रहने वाली यह छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। बदमाशों ने उसे तीन दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन मौका मिलते ही छात्रा उनके चंगुल से सुरक्षित भाग निकली।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्वालियर जिले के डबरा में एक महिला के साथ उसके पति और ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट की है। पीड़ित महिला क्षमा दुबे ने अपने पति कपिल दुबे सहित अपने सास-ससुर और अन्य लोगों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की ससुराल डबरा के हरिपुर में है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता को डायल 112 की मदद से डबरा सिटी थाने लाया गया है।
    2
    ग्वालियर जिले के डबरा में एक महिला के साथ उसके पति और ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट की है। पीड़ित महिला क्षमा दुबे ने अपने पति कपिल दुबे सहित अपने सास-ससुर और अन्य लोगों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला की ससुराल डबरा के हरिपुर में है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता को डायल 112 की मदद से डबरा सिटी थाने लाया गया है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.