logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंत राजू दास की टिप्पणी पर निषाद समाज में आक्रोश, राष्ट्रीय अपना दल ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान महंत राजू दास द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर निषाद समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसके विरोध में प्रयागराज में 'राष्ट्रीय अपना दल' के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर एडीएम सिटी मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा और महंत राजू दास के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।​मामले की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरदीप निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 24 तारीख को एक समाचार चैनल पर आयोजित डिबेट के दौरान महंत राजू दास ने खुलेआम निषाद समाज के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनका अपमान किया। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

1 hr ago
user_Arvind singh kumar
Arvind singh kumar
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

महंत राजू दास की टिप्पणी पर निषाद समाज में आक्रोश, राष्ट्रीय अपना दल ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान महंत राजू दास द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर निषाद समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसके विरोध में प्रयागराज में 'राष्ट्रीय अपना दल' के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर एडीएम सिटी मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा और महंत राजू दास के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।​मामले की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरदीप निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 24 तारीख को एक समाचार चैनल पर आयोजित डिबेट के दौरान महंत राजू दास ने खुलेआम निषाद समाज के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनका अपमान किया। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जांबाज रेलवे पुलिस की दिलेरी और फुर्ती को सलाम... बचाई यात्री की जान राजेश सरकार प्रयागराज। सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो क्लिप, जिसे सीसीटीवी से निकाल कर पोस्ट किया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सिपाही मौत के मुँह में फँसे व्यक्ति को बचा कर ले आया - देखें वीडियो।
    1
    जांबाज रेलवे पुलिस की दिलेरी और फुर्ती को सलाम... बचाई यात्री की जान 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो क्लिप, जिसे सीसीटीवी से निकाल कर पोस्ट किया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सिपाही मौत के मुँह में फँसे व्यक्ति को बचा कर ले आया - देखें वीडियो।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • तेज रफ्तार मोटर ग्रेडर ने छात्र को रौंदा,कक्षा छह के छात्र का पैर टूटा, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; घूरपुर प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी तेज रफ्ताके मोटर ग्रेडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण में लगी मोटर ग्रेडर HR16AC6957 ने पीछे से टक्कर मार दी और छात्र को कुछ दूरी तक घसीट लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मामा सत्येंद्र कुमार घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। मामा सत्येंद्र कुमार यादव ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मोटर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    तेज रफ्तार मोटर ग्रेडर ने छात्र को रौंदा,कक्षा छह के छात्र का पैर टूटा, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; 
घूरपुर प्रयागराज 
घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी तेज रफ्ताके मोटर ग्रेडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण में लगी मोटर ग्रेडर HR16AC6957 ने पीछे से टक्कर मार दी और छात्र को कुछ दूरी तक घसीट लिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मामा सत्येंद्र कुमार घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
मामा सत्येंद्र कुमार यादव ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मोटर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • भाजपा सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    4
    भाजपा सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला 
रिटायर्ड दरोगा परिवार ने  सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार 
आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती 
प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है 
भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है 
एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर  को खड़ा कर दिया 
कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है 
जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई 
उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया 
पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी 
पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते  है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है 
DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी
Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा 
Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा 
Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी 
Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील रोड पर खड़ी लावारिस गाड़ियों को भिजवाया थाने प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए हंडिया कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया एसीपी हंडिया एवं कोतवाल हंडिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सड़क किनारे गलत ढंग से खड़ी गाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी।पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों से अपील की कि त्योहार के दौरान सड़क पर अतिक्रमण या वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न करें, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर दिखाई दी। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान

ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील
प्रयागराज में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, चलाया यातायात अभियान
ए सी पी हंडिया शेषधर पाण्डेय व कोतवाल हंडिया अनूप सरोज स्वयं माइक से लोगों से की अपील
रोड पर खड़ी लावारिस गाड़ियों को भिजवाया थाने
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए हंडिया कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
एसीपी हंडिया एवं कोतवाल हंडिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान सड़क किनारे गलत ढंग से खड़ी गाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी।पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों से अपील की कि त्योहार के दौरान सड़क पर अतिक्रमण या वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न करें, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो।
पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर दिखाई दी। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
    3
    प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
प्रयागराज के लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात का मिला शव। मौके पर पुलिस कर रही है छानबीन व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज-सस्ते सोने का लालच देकर 18 लाख की लूट तीन शातिर गिरफ्तार प्रयागराज नवाबगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, नकली आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दनियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज कुमार अग्रवाल को जुबैर अहमद नामक आरोपी ने सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर विश्वास में लिया था। 19 अगस्त को उसे पैसे लेकर रामवनगमन पथ स्थित बिहरिया के पास बुलाया गया। वहां उसे बलेनो कार में बैठाया गया। इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे आरोपियों ने असलहे के बल पर उसे धमकाया और सोना खरीदने के लिए लाए गए 18 लाख रुपये छोड़कर भागने को मजबूर कर दिया। मामले में 25 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा खैराजपुर, कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित अंडरपास के पास से फैसल, संदीप यादव और नागर गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पांच सदस्यों का गिरोह है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना जुबैर अहमद है, जो व्यापारियों को सस्ते में सोना-जेवरात देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य असलहे के बल पर व्यापारियों से रकम छीन लेते थे। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम को बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में फैसल (लगभग 30 वर्ष), संदीप यादव (लगभग 29 वर्ष) और नागर गौतम (लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये, नकली आभूषण, एक बलेनो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद जुबैर अहमद और राजन दूबे की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।
    4
    प्रयागराज-सस्ते सोने का लालच देकर 18 लाख की लूट तीन शातिर गिरफ्तार
प्रयागराज नवाबगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, नकली आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, दनियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज कुमार अग्रवाल को जुबैर अहमद नामक आरोपी ने सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर विश्वास में लिया था। 19 अगस्त को उसे पैसे लेकर रामवनगमन पथ स्थित बिहरिया के पास बुलाया गया। वहां उसे बलेनो कार में बैठाया गया। इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे आरोपियों ने असलहे के बल पर उसे धमकाया और सोना खरीदने के लिए लाए गए 18 लाख रुपये छोड़कर भागने को मजबूर कर दिया।
मामले में 25 अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने गढ़वा खैराजपुर, कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित अंडरपास के पास से फैसल, संदीप यादव और नागर गौतम को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पांच सदस्यों का गिरोह है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना जुबैर अहमद है, जो व्यापारियों को सस्ते में सोना-जेवरात देने का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य असलहे के बल पर व्यापारियों से रकम छीन लेते थे। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम को बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में फैसल (लगभग 30 वर्ष), संदीप यादव (लगभग 29 वर्ष) और नागर गौतम (लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये, नकली आभूषण, एक बलेनो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ी गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में नामजद जुबैर अहमद और राजन दूबे की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर विमान हादसा... दोनों पायलट को एम्बुलेंस से पुलिस ने भेजा अस्पताल राजेश सरकार प्रयागराज। गुरुवार 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुए पायलटों को गंभीर हालत में निकलते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की संवेदनाएं भी शब्दों में बयां हो रही हैं।
    2
    कानपुर विमान हादसा...

दोनों पायलट को एम्बुलेंस से पुलिस ने भेजा अस्पताल
राजेश सरकार 
प्रयागराज। गुरुवार 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुए पायलटों को गंभीर हालत में निकलते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की संवेदनाएं भी शब्दों में बयां हो रही हैं।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • शादीशुदा शिक्षक के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, 17 दिन बाद FIR दर्ज प्रयागराज के जॉर्जटाउन में 17 साल की नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटकी थी। पिता का आरोप है कि एक शादीशुदा टीचर ने बहलाफुसला कर उससे रेप किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह इतना परेशान हो गई कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर 17 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    1
    शादीशुदा शिक्षक के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, 17 दिन बाद FIR दर्ज


प्रयागराज के जॉर्जटाउन में 17 साल की नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटकी थी। पिता का आरोप है कि एक शादीशुदा टीचर ने बहलाफुसला कर उससे रेप किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह इतना परेशान हो गई कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर 17 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.