174 हाजियों का टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण संपन्न 174 हाजियों का टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण संपन्न शाजापुर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष इमरान अली गुड्डू एवं शिविर की मीडिया प्रभारी याकूब खान ने बताया कि भारत सरकार की केंद्रीय हज कमिटी आफ मुंबई के मार्फत जिले से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम शिविर के माध्यम से संपन्न हुआ। टीकाकरण शिविर हाजी अब्दुल हकीम पटेल के निवास पर रखा गया एवं स्थानीय मगरिया स्थित मोती मस्जिद में जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण रखा गया। शिविर के आयोजक हाजी अब्दुल हकीम पटेल प्रदेश कमेटी से नियुक्त हज ट्रेनर हाजी हसीब परवेज एवं स्थानीय हज ट्रेनर हाजी अब्दुल सलीम पटेल हाजी हबीब बैग मुड़लाय ने हज यात्रियों को हज के दौरान किए जाने वाले प्रमुख और अरकानों वा नियमों से अवगत कराया। जैसे शैतान को कांकरिया मारना एवं साफा एवं मरवा की पहाड़ियों का चक्कर लगाना तवाफ करना समय समय पर नमाज पढ़कर इबादत एवं दुआ करना आदि के संबंध मे मॉडल के माध्यम से समझा कर प्रशिक्षण दिया गया । उक्त शिविर हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत वारसी के निर्देश पर आयोजित किया गया। टीकाकरण एवं दवाई का डोज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमला आर्य जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भूदेव मेहता ने भी टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभी हाजियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए । कार्यक्रम में लगातार 30 वर्षों से भी अधिक समय से हाजियों की खिदमत करने वाले समाजसेवियों सर्व श्री हाजी अब्दुल हकीम पटेल हाजी सुल्तान पठान हाजी अकील पठान हाजी सलीम पटेल जिला हज कमेटी का पूर्व सदस्य याकूब खान हाजी जलील पटेल हाजी इकबाल पठान समाजसेवी अबसार अहमद खान हाजी हबीब बैग एवं पार्षद प्रतिनिधि रईस पठान का जिला हज कमेटी के अध्यक्ष इमरान अली गुड्डू ने साफा बांधकर एवं पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष श्री इमरान अली ने मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमला आर्य एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर भूदेव मेहता एवं टीकाकरण एवं मेडिकल टीम का भी पुष्प मालाओं एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। संचालन शफीक खान ने किया। इस अवसर पर अयूब खान आसिफ इकबाल रेहान खान इशान खान सोहेल नवाब अशरफ अली फैजल मंसूरी इरशाद खान ट्रेलर सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है। गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।" वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।1
- Post by User29081
- आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- आगर मालवा। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा आम नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में 102 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसडीएम मिलिन्द ढ़ोके, सुसनेर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर प्रेमनारायण परमार, कमल मंडलोई सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- दुर्गा वाहिनी से अभद्र व्यवहार के कारण बजरंग दल ने किया मक्सी टोल पर विरोध प्रदर्शन शाजापुर। स्थानीय सरदार पटेल गार्डन में आयोजित बजरंग दल की प्विभाग बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं और टोल प्रबंधन के बीच सोमवार को तीखी झड़प हो गई। विवाद उस समय शुरू हुआ जब मक्सी की ओर से आ रही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा वाहिनी की मातृशक्तियों की बसों को रोजवास टोल प्लाजा पर रोक गया एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों से अभद्र व्यवहार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले भर से कार्यकर्ता विभाग बैठक के लिए एकत्रित हो रहे थे। टोल प्लाजा कर्मचारियों को कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बजरंग दल दुर्गाबाई ने की बसे हैं इसके बावजूद भी दुर्गा वाहिनियों से अभद्र व्यवहार किया गया इस बात से नाराज होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल पर ही जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ समय के लिए स्थित तनावपूर्ण हो गई। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। मौके पर गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद टोल प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।2