सरमथुरा के पास कुशालपुर जंगल में पैंथर और जंगली चूहे के बीच रोमांचक मुठभेड़ धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के पास स्थित कुशालपुर के जंगल में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जंगल में एक पैंथर ने जंगली चूहे (कांटेदार साही जैसे जीव) पर हमला कर दिया, लेकिन जंगली चूहे ने अपने नुकीले कांटों की मदद से खुद को बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैंथर अचानक झाड़ियों में छिपे जंगली चूहे पर झपटा। जैसे ही पैंथर ने हमला किया, जंगली चूहे ने तुरंत अपने शरीर के कांटे खड़े कर लिए। पैंथर ने कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज और नुकीले कांटों के कारण वह पीछे हट गया। कुछ देर तक दोनों के बीच टकराव चलता रहा। आखिरकार पैंथर को शिकार छोड़कर पीछे हटना पड़ा और जंगली चूहा सुरक्षित झाड़ियों में भाग गया। वन्यजीव जानकारों का कहना है कि कांटेदार जंगली चूहे अपने तेज कांटों की वजह से कई बार बड़े शिकारी जानवरों से भी अपनी रक्षा कर लेते हैं। इस घटना को देखने वाले लोगों ने इसे जंगल के अनोखे और रोमांचक नज़ारे के रूप में बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरमथुरा और आसपास के जंगलों में पैंथर की मौजूदगी पहले भी देखी जा चुकी है, इसलिए लोगों को जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

- करौली राजस्थान के बहुचर्चित गोगामेडी हत्याकांड के मामले में लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत सोमवार को करौली पहुंचकर उन्होंने सरकार से उनके पति की हत्या के खुलासे को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले में यात्रा कर सरकार से हत्याकांड में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए सरकार को न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। वही राजस्थान दिवस से एक दिन पूर्व 29 मार्च को विधानसभा घेराव करने हेतु लोगों से संपर्क साधने के साथ सरकार से उनके पति की हत्या के मामले में सख्त सजा दिलवाने की मांग करती नजर आई।1
- हिंडौन चैत्र नवरात्र के अवसर पर आदि गौड़ ब्राह्मण समाज ने पदयात्रियों की सेवा के लिए पांचवें सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे समाज के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धापूर्वक सेवा की। दिनभर भंडारा स्थल पर पदयात्रियों और भक्तों की आवाजाही बनी रही, और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस भंडारे में बेंगलुरु से आए समाज के अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने पदयात्रियों को फल वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष तुलसीराम, कैलाश ड्राइवर, हरि बाबू टाटा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगदीश गौड़, नर्सिंग अधीक्षक ओमीलाल गौड़, द्वारकाप्रसाद गौड़, भगवत प्रसाद गौड़, दीपक मार्बल, द्वारका प्रसाद गौड़ (करसौली वाले), लक्ष्मीकांत गौड़, जोगेंद्र गौड़, किरोड़ी लाल गौड़, दामोदर गौड़, भीमसेन गौड़, मोनू गौड़, जानवी गौड़, भूमि गौड़, रामनिवास गौड़ (बदनपुर वाले) और प्यारेलाल सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने मिलकर सेवा कार्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।1
- Post by मनोज तिवाड़ी5
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- Post by NATION MEDIA AB1
- कल प्रतिबंधित चम्बल बजरी परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई में 12 चम्बल बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए थे,1
- करौली। राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने संगठित अपराध व अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ एक ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधों में लिप्त लोगों के लिए भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। करौली दंगे के मुख्य आरोपी व जिले के कुख्यात 'सट्टा किंग' अमीनुद्दीन के काले साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कस दिया है। जिनमें 35 करोड़ की 18 संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी की गई है। करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने एक विशेष प्रेसवार्ता में इस बड़ी कार्यवाही का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि अमीनुद्दीन ने अवैध सट्टे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस अवैध संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने के लिए पुलिस ने हिण्डौन कोर्ट में चालान (इस्तगासा) पेश कर दिया है। एसपी सोनवाल ने बताया कि सट्टा किंग अमीनुद्दीन के खिलाफ पुलिस थानों में कुल 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह चर्चित करौली दंगे का भी मास्टरमाइंड रहा है। पुलिस की यह जब्ती की कार्यवाही नए आपराधिक कानून धारा 107 बीएनएसएस (BNSS) के तहत की जा रही है, जो अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने का कड़ा प्रावधान करती है। पुलिस की जांच सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है। सूत्रों और पुलिस जांच के अनुसार, सट्टा किंग द्वारा विदेश में भी भारी निवेश कर संपत्ति खरीदे जाने की पुख्ता जानकारी मिली है। जिसकी पुलिस सघन जांच की जा रही है। इस कार्यवाही के बाद जिले के अन्य सटोरियों व अपराधियों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। 35 करोड़ की कुल 18 अकूत संपत्तियों में विशेष तय पुलिस ने चालान में उल्लेख किया कि- जयपुर में खरीदे गए दो आलीशान फ्लैट, एक होटल और एक बड़ा मकान, 19 बीघा 7 विस्वा कृषि भूमि, एक दुकान का व्यावसायिक भूखंड, एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल की गई है। वही अन्य की जांच जारी है।1
- केंद्रीय परिवर्तित योजना एफएमडीसीपी के 7 वे चरण के अंतर्गत 16 मार्च से दुधारू पशुओं को खुरपाका मुंहपका रोग से बचाव के अलीपुरा में टीके लगाए गए।अभियान पूरे राजस्थान में एक साथ शुरू हुआ पशुधन निरीक्षक राधेश्याम देवत प्रभारी पशु चिकित्सा उप केंद्र अलीपुरा ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग करौली के निर्देशानुसार चलेगा।संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग करौली डॉ गंगा सहाय मीणा के निर्देशन में अलीपुर में पशु चिकित्सकों की टीम में घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाया। संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिए कि घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन एप पर अपडेट कर इंद्राज करें साथ ही पशुपालकों से अपील की कि जब भी पशुपालन विभाग का कर्मचारी घर पहुंचे तो टीकाकरण करने में सहयोग करें।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1