Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत उरतान में शाम के समय तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी लगभग 10 से 12 गायों की गाज (बिजली) गिरने से मौत हो गई। ये सभी मवेशी स्थानीय ग्रामीण किसानों की दुधारू गायें थीं, जो चरने के लिए जंगल गई हुई थीं और बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे रुक गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने-अपने मवेशियों की पहचान करने में जुट गए हैं।
राम बाबू
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत उरतान में शाम के समय तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी लगभग 10 से 12 गायों की गाज (बिजली) गिरने से मौत हो गई। ये सभी मवेशी स्थानीय ग्रामीण किसानों की दुधारू गायें थीं, जो चरने के लिए जंगल गई हुई थीं और बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे रुक गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने-अपने मवेशियों की पहचान करने में जुट गए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया के सेवढ़ा में परंपरा के अनुसार डोल निकाले गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेवढ़ा में इस बार कुछ अलग ही ढंग से डोल निकाले गए। इस दौरान आयोजन के दौरान बाजार के कई लोगों ने डोल पर चढ़ावा चढ़ाया।1
- दतिया में चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि सत्ता अमीरों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि जिस दिन गरीबों की सरकार बन जाएगी, उसी दिन सभी का भला होगा।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस सिलसिले में बसई में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने एक जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने पार्टी प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। मंच से उन्होंने अपनी पार्टी की नीतियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसई में हुई इस सभा के साथ ही दतिया उपचुनाव का चुनावी प्रचार और तेज़ होता दिखाई दे रहा है।1
- दतिया जिले के भांडेर तहसील स्थित शुक्लाहारी गांव में हनुमान मंदिर के पास बने कुएं पर पानी की मोटर चलाते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी हाकिम सिंह यादव अपने घरेलू उपयोग के लिए पानी भरने कुएं पर गए थे। मोटर चलाने के दौरान अचानक जमीन में करंट फैल गया और उनके हाथ में बिजली का तार आ गया, जिससे उनके हाथ की उंगलियों में गहरे जख्म हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।1
- पन्ना के शाहनगर में महज 120 रुपये के मोबाइल कवर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल कवर में खराबी मिलने के बाद शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी और डिलीवरी बॉय के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इस दौरान एसडीएम इतने भड़क गए कि उन्होंने डिलीवरी बॉय को धमकी देते हुए कहा, "2 सेकंड में जेल जाओगे।" यह मामला बढ़ता हुआ सीधे पुलिस तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- जालौन के कोंच नगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 16 में कुल 35 लाख रुपये की लागत वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है। नगर पालिका के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। वार्ड नंबर 19 के पटेल नगर पूर्वी में पूरनदास अग्रवाल के मकान से शंकर जी मंदिर होते हुए झल्लू यज्ञिक के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क 160 मीटर लंबी और 4.90 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ward नंबर 16 में शंभू साहब पुल से सुदामा के मकान के पास तक 170 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 18 लाख रुपये है। भूमि पूजन के दौरान वार्ड सभासद नरेश कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, अमित उपाध्याय, ऋषि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजू यज्ञिक, रामकिशोर कुशवाहा, पूरनदास अग्रवाल, आकाश गुप्ता, बेटू गर्ग समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नगर पालिका सड़क, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी अकबई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों ने एक नाबालिक की जमकर मारपीट कर दी। गांव के ही दो युवकों द्वारा की गई इस मारपीट में नाबालिक निक्की कुशवाह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायल अवस्था में नाबालिक को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद पिछोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1